Wednesday 29 April 2020

COVID-19 महामारी के आपदा के इस दौर में मुझे मेरे परिवार से ज्यादा जनपद बागेश्वरवासियों की चिंता है: भूपेश उपाध्याय।

29 अप्रैल 2020


नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में पूरा विश्व घर के अंदर रहकर और सरकार द्वारा बताए नियमों के पालन कर रहा है वहीं कुछ ऐसे कोरोना वॉरियर्स भी आगे आ रहे हैं जो अपने घर-परिवार की चिंता छोड़ अपनी शक्ति से समाज की सेवा में डटे हुए हैं। ऐसे ही एक कोरोना वारियर्स हैं जनपद बागेश्वर के भूपेश उपाध्याय। जो अपनी संस्था होप इंडिया फांउडेशन की मदद से जनपद बागेश्वर में घर-घर करीब 50 हजार मास्क और हजारों सेनिटाइनजर बांट रहे हैं।
विपदा के इस समय भूपेश उपाध्याय अपने परिवार को देहरादून में बे-सहारा छोड़ कर अपनी कर्मभूमि बागेश्वर-कपकोट में डटे हुए हैं। जरुरतमंदों को अपने पैसों से राशन आदि पहुंचा रहे हैं। वह अपनी संस्था और अपने निजी प्रयासों से कपकोट के घर-घर में मास्क वितरण कर रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी अधिकारियों, पुलिस वालों, बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी भी उनसे लगातार सम्पर्क कर मास्क और सेनिटाइनजर की मांग कर रहे हैं।
कपकोट विधानसभा के ग्राम पंचायत भद्रकाली के प्रधान तनुजा बताते हैं कि हमारे गांव में मास्क का वितरण भूपेश उपाध्याय की संस्था होप इंडिया फाउंडेशन की मदद से किया गया। वहीं बिलौना गांववासियों ने भी होप इंडिया से संपर्क कर अपने गांव में घर-घर जाकर मास्क का वितरण काम पूरा कर लिया है। यहां तक विधानसभा कपकोट के सबसे दूर दानपुर क्षेत्र में भी भूपेश उपाध्याय अपनी टीम के साथी सुंदर दानू और उनके सहयोगियों की मदद से मास्क और सेनिटाइजर बांट चुके हैं। वहीं, प्रंद्रपाली, हलवाड़, पुरकोट, छौना और बालीघाट गांव वाले भी होप इंडिया फांउडेशन से मास्क लेकर लगातार बांट रहे हैं। भूपेश उपाध्याय का कहना है। मैं अपने परिवर को दून में छोड़ जनपद में सेवा भाव से काम कर रहा हूं। आपदा के इस समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं निस्वार्थ भाव से कपकोट, कांडा, दुननागरी, दानपुर समेत पूरे जनपद में अपनी संस्था होप इंडिया फांउडेशन और साथियों की मदद से मास्क और सेनिटाइनजर बांट रहा था। हम सरकार के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने काम में लगे हुए थे। मगर कुछ राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों ने प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर हमको रोकने का प्रयास किया। फिर हमारे साथियों ने एक टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में इसका वितरण किया है।
जरूरतमत लोगों को मैं अपने पैसों से राशन आदि भी भिजवा रहा हूं। हम जनपद में करीब 50 हजार मास्क और 30 हजार सेनिटाइजर बांट रहे हैं। जरुरत पड़ी और भी व्यवस्था की जाएगी। आपदा की इस घड़ी में भूपेश उपाध्याय अपने क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। समाज सेवक भूपेश उपाध्याय कहते हैं कि आपदा के इस समय मुझे मेरे परिवार से ज्यादा जनपद बागेश्वर और कपकोट की चिंता है क्योंकि यहां का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवार है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...