Wednesday 2 October 2019

पालिका परिषद् NDMC ने महिला शाक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘सक्षम ईको मार्ट स्थापित किए।

2 अक्टूबर, 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: "महात्मा गांधी" जी महिला शक्तिकरण और उनके उत्थान के महान नायक थें। वें मानते थें कि उनको जीवनयापन के लिए सम्मान जनक आजीविका उपलब्ध हो। गांधी जी ने अपने मन्दिर मार्ग स्थित हरिजन बस्ती में 241 दिनों के प्रवास के दौरान पहली बार दिल्ली में चरखे की शुरूआत की थी। जो स्वदेशी-जागरण और आजीविका का एक स्वालंबी स्रोत बना। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् ने आज ‘सक्षम ईको मार्ट" की शुरूआत करके महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए और स्वालंबी बनाने के साथ-साथ एक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल कार्य देने की भी एक साथ शुरूआत की है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् का यह नवोन्मेष प्रयास महिलाओं में उद्यमिता, शक्तिकरण और सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक साक्षरता को उन्नत करेगा पालिका परिषद् का यह प्रयास सराहना योग्य सामाजिक प्रयास भी है। यह बात आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष विजय कुमार देव ने चाणक्यपुरी के कौटिल्य मार्ग पर नवनिर्मित स्थापित किए गए ‘सक्षम ईको मार्ट" का उद्घाटन करने के उपरान्त कही। इस अवसर पर पालिका परिषद् के अध्यक्ष ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को दैनिक जीवन से बंद करने के प्रयास आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जब यह पदार्थ मानव जीवन ही नही अपितु प्रकृति के अन्य जीव-जन्तुओं के लिए भी घातक सि्द्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक को बंद करने के माननीय प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर स्कूली बच्चों से लेकर सभी वर्ग के लोगों का उत्साह दिनों दिन इसे एक जन-आन्दोलन का रूप देता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पालिका परिषद् क्षेत्र में ‘सक्षम ईको मार्ट" की स्थापना के बाद यहॉं से प्लास्टिक थैलियों के वैकल्पिक साधनों की बिक्री महिलाओं द्वारा बनाए गई वस्तुओं के रूप में की जाएगी। उन्होंने अपील की कि प्लास्टिक के उपयोग को कम-से-कम करने के संदेश को जन-जन तक पहुॅंचाना चाहिए। इस अवसर पर पालिका परिषद् अध्यक्ष ने सभी अगुन्तकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
पालिका परिषद् NDMC की सचिव-डॉ.रश्मि सिंह ने इस अवसर पर ‘सक्षम ईको मार्ट" के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिषद् ने तीन ईको मार्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। जो कौटिल्य मार्ग, नीति मार्ग और जयसिंह रोड पर होगें उन्होंने बताया कि यहॉं से प्लास्टिक की थैलियों के वैकल्पिक साधन कपड़े के थैलों को उचित दरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कम लागत वाले कपड़े के थैले महिला तकनीकी संस्थान, क्राफट सेंटरों, आंचल स्कूल के विद्यार्थियां और इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा बनाए और उपलब्ध कराए जाएगें इनकी बिक्री से होने वाले आमदनी को महिलाओं के कल्याण के लिए ही खर्च किया जाएगा।

डॉ.रश्मि सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम इस काम के लिए विशेषज्ञों का सहयोग लेने के साथ-साथ उनका भी सहयोग लेगे जो एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक के विकल्पों को उपलब्ध कराने और इससे महिलाओं की आमदनी को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगें। इससे पूर्व आज सुबह पालिका परिषद् के समस्त विद्यालयों के 32 हजार विद्यार्थियों ने ‘प्लास्टिक फ्री इंडिया" बनाने की शपथ ली। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयों के आस-पास स्वच्छता रैलियों का भी आयोजन किया। पालिका परिषद् की ओर से आज नई दिल्ली क्षेत्र में अनेक स्थानों पर नुक्कड़-नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, साईकल रैली और प्लोगिंग अभियान का आयोजन किया।
नई दिल्ली सांसद मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली क्षेत्र में ‘स्वच्छता पदयात्रा" का आयोजन किया, जिसका समापन चरखा संग्राहलय पार्क, कॅनाट प्लेस मे हुआ। इस अवसर पर कॅनाट प्लेस के चरखा पार्क में एक भजन संध्या,‘‘एक शाम गांधी के नाम‘‘ का भी आयोजन किया गया पालिका परिषद् के उद्यान विभाग द्वारा नई दिल्ली क्षेत्र में गांधीजी की फूलों से बनाई गई चित्राकृति और स्वच्छता संदेश प्रदर्शित करते हुए बोर्ड अनेक स्थानों पर भी लगाए गए। कौटिल्य मार्ग के कार्यक्रम में पालिका परिषद् की पूर्व सदस्य डॉं अनिता आर्य, खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना, पालिका परिषद् के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूली बच्चों, अध्यापकों और कई स्वयंसेवी सस्ंथाओं ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...