Wednesday 18 September 2019

दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला सुलझाया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, बॉयफ्रेंड की बेरोजगारी से तंग आकर गर्लफ्रैंड ने भाई और जीजा के साथ मिलकर कर डाली बॉयफ्रेंड की हत्या।

19 सितंबर


नई दिल्ली: दिल्ली अमर कॉलोनी क्षेत्र में हुई नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस टीम ने गर्लफ्रैंड सहित तीन  आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस को एक जानकारी प्राप्त हुईं। की दिल्ली के अमर कॉलोनी के घर की चौथी मंजिल पर नेपाली व्यक्ति जोकि खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा हुआ है।
इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची और पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला की नेपाली व्यक्ति की शिनाख्त सुनील के रूप में हुई। बताया जा रहा है। कि मृतक सुनील पिछले एक वर्ष से दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में ही अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रहता था। और जब पुलिस ने मृतक सुनील की गर्लफ्रैंड अनिता से पूछताछ की तो अनिता ने पुलिस को बताया की घटना से एक दिन पहले वो अपनी एक सहेली के घर ग्रेटर नोएडा गयी हुई थी।

लेकिन पुलिस को अनिता की बातों पर शक हुआ। क्योंकि पुलिस को गुमराह कर रही थी।  जब पुलिस ने गर्लफ्रैंड अनिता से सख्ती से पूछताछ की तो अनिता ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। और हत्या की पूरी वारदात दिल्ली पुलिस के सामने खोल कर रख दी।
दिल्ली पुलिस साउथ ईस्ट DCP चिन्मय बिस्वाल ने पत्रकारों यह बताया कि मृतक सुनील पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। और अपनी छोटी-2 जरूरतों के लिए अपनी गर्लफ्रैंड पर निर्भर रहता था। बस इसी बात से परेशान अनिता ने अपने भाई और जीजा के साथ मिल कर अपने बॉयफ्रेंड सुनील की हत्या करने की साजिश रच डाली। अनिता का भाई विजय पहले से ही मृतक सुनील को पसंद नही करता था। अनिता ने अपने भाई सुनील और जीजा राजेन्द को पश्चिम बंगाल से दिल्ली बुला लिया। और गर्ल फ्रेंड अनिता खुद अपनी सहेली के घर ग्रेटर नोएडा चली गई।

जिस दिन वारदात वाली रात अनिता ने अपने बॉयफ्रेंड सुनील से देर रात चार बजे तक मोबाइल के व्हाट्सप्प पर बातचित की गई। जैसे ही सुनील गहरी नींद में सोया उसी का मौके का फायदा उठा कर सुनीता के भाई और जीजा ने सुनील की गाला रेत कर हत्या कर दी। अनिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अनिता ने भाई और जीजा ने पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने के लिए ट्रैन रिजर्वेशन भी करवाया गया। ताकि पुलिस को कोई भी सबूत ना मिले। दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के मामले में आरोपी, गर्लफ्रैंड अनिता भाई  विजय एवं जीजा राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...