Thursday 5 September 2019

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रतिनिधियों के साथ लोधी गार्डन में NDMC द्वारा आयोजित योगासन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

5 सितम्बर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन से सम्बंधित दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षैत्रिय समिति के 72 वें अधिवेशन में नई दिल्ली आये प्रतिनिधियों ने लोधी गार्डन में प्रातः भ्रमण किया और नई दिल्ली पालिका परिषद् NDMC द्वारा आयोजित योगासन कार्यक्रम में भी भाग लिया।
इस अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् NDMC के अध्यक्ष विजय कुमार देव और सचिव रश्मि सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और इनके साथ योगासन कार्यक्रम में भाग लिया।
आज लोधी गार्डन में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् विद्यालयों के बच्चों द्वारा एक "पर्यावरण शिक्षा यात्रा" का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों को प्राकृतिक वातावरण के प्रति जागरूक करके उन्हें प्रकृति के समीप लाया जा सके। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को उद्यान के विभिन्न भागों से परिचित कराते हुए उनमे जल पुनर्चक्रण, सांस्कृतिक-विरासत, स्मारकों और वनस्पति तथा जीवों में रूचि विकसित करना है।
 डा. हर्षवर्धन ने इस अवसर पर बच्चों से संवाद किया और विचार-विनिमय के दौरान उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट, पर्यावरण संरक्षण, मानव के अस्तित्व के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता इत्यादि विषयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने NDMC द्वारा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाये गए विशेष ओपन  जिम को भी देखा।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...