Tuesday 24 September 2019

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा STARS-ll की टीम ने अवैध हथियारों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

24 सितंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली:अपराधों में दोषियों द्वारा हत्यारों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपराधियों को हथियार प्रदान करने वाले अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ खुफिया जानकारी एकत्र करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए, STARS -ll अपराध शाखा की टीम को काम सौंपा गया है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा STARS-2 ने अवैध हथियारों की सप्पलाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 40 सेमिऑटोमैटिक पिस्टल, एक कार्बाइन और 20 मैगजीन्स के साथ आरोपी व्यक्ति इरशाद खान को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के जानकारी के अनुसार आरोपी इरशाद खान मध्यप्रदेश से अवैध हथियारों को सस्ते दामों पर खरीद कर और दिल्ली-NCR में अपराधियों को उचित दामो पर बेचता था।
अपराध शाखा के DCP, Dr. Ram Gopal Naik ने बताया कि बीती रात पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली थी। कि एक व्यक्ति मध्यप्रदेश से अवैध हथियार को लेकर दिल्ली के गाजीपुर इलाके में आ रहा है। इस सूचना पर फौरन कार्रवाई करते हुए। पुलिस ने एक छाल बिछाया और कुछ समय बाद एक कार  को रोका गया। आई10 कार को रोका तो जांच पड़ताल के दौरान आई10 कार की CNG कीट के अंदर से अवैध हथियार बरामद किये गए। जिसमे 40 सेमिऑटोमैटिक पिस्टल, एक कार्बाइन और 20 मैगजीन्स थे।

पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी इरशाद ने खुलासा किया  कि वो गाज़ियाबाद का रहने वाला है। और यहाँ से गाड़ी में मध्यप्रदेश जाता था। और वहाँ से अवैध हथियारो को खरीदकर दिल्ली-NCR के अपराधियों को उच्च दामो में बेच देता है। पुलिस को आरोपी इरशाद ने ये भी बताया कि वो तकरीबन एक वर्ष से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। और मध्यप्रदेश से एक पिस्टल 10 से 15 हज़ार में खरीदकर लाता था। और दिल्ली- NCR में 35 से 40 हज़ार रुपये में बेचता था। अपराध शाखा की टीम आरोपी इरशाद से पूछताछ कर इसके और अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...