Sunday 16 June 2019

चंडीगढ़ आर्य समाज सेक्टर,22 में दो दिवसीय आर्य प्रशिक्षण सत्र समारोह समाप्त हुआ।

16 जून,2019

रिपोर्ट, दर्शना धीमान


नई दिल्ली: चंडीगढ़ में आर्य समाज सेक्टर 22 में 2 दिन से चल रहे आर्य प्रशिक्षण सत्र का आज दिनांक 16 जून,2019 सांय समापन हो गया। आर्य प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम के दौरान 2 दिन तक युवाओं को ईश्वर, धर्म, समाज, राष्ट्र के संबंध में बहुत ही अच्छी जानकारी प्रदान की गई।

आचार्य कुलबीर वैदिक ने युवाओं को बताया कि धर्मनिरपेक्षता ही समाज को नष्ट कर रही है। धर्मनिरपेक्षता सब दुखों का मूल है। हम सबको मिलकर धर्म का प्रचार प्रसार करना होगा और छद्म धर्मों को असलियत जनता को बतानी होगी। आर्य प्रशिक्षण सत्र में युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आर्य समाज सेक्टर 22 ने युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय बनाने का संकल्प लिया है। आचार्य कुलबीर वैदिक जी ने प्रथम बताया कि आर्य संस्कृत का शब्द है- जिसका अर्थ है श्रेष्ठ और प्रत्येक माता-पिता चाहते हैं। कि मेरा बालक, मेरी संतान अच्छी व श्रेष्ठ बने,आर्य बने।


एक आर्य बुद्धिशील, विचारशील, विवेकशील होता है। वह आस्तिक, धार्मिक, निर्भीक, उपासक, राष्ट्रीय होता है। और व्यसनों से उसका दूर-दूर का कोई संबंध नहीं होता। युवाओं ने आर्यपूर्वजों श्रीराम, श्रीकृष्ण के गुण, कर्म, स्वभावों को जानकर उन्हें अपनाने का संकल्प लिया एवं यज्ञोपवीत धारण कर आर्य परंपरा को बढ़ाने का वचन दिया। यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ आर्य प्रशिक्षण सत्र यज्ञ के साथ ही समाप्त हो गया। और इसी यज्ञीय परंपरा को सुदूर गांव गांव तक नगर नगर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई।


इस अवसर पर चंडीगढ़ पंचकूला के विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी उपस्थित थे- जिनमें श्री बनी सिंह जी प्रधान आर्य समाज सेक्टर 22, आर्य दलवीर मलिक उपप्रधान आर्य समाज सेक्टर 9 पंचकूला, श्री वेद प्रकाश जी मंत्री आर्य समाज सेक्टर 43, श्री शिव नारायण जी, श्री प्रेम चंद गुप्ता जी  मंत्री, आचार्य अशोक पाल, आचार्य रमेश बाबा, पुनीत आर्य संदीप आर्य, दीपक आर्य, सुलेख आर्य, चमनलाल शास्त्री, राजन शास्त्री, आचार्य जगदीश शास्त्री आदि वरिष्ट गणमान्य जन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...