Sunday 20 September 2020

छात्रों को स्वच्छ व हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और जीरो वेस्ट जीवन शैली अपनाने हेतु कंज्यूमर वॉयेस ने किया प्रयास।

20 सितंबर 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: ग्रीन एक्शन वीक सतत् (सस्टेनेबल) उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक वैश्विक अभियान है। कंज्यूमर वॉयस सतत्  उपभोग और सतत्  पर्यावरणीय प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लंबे अरसे निरंतर प्रयास कर रहा है इस वर्ष का वैश्विक विषय‘ सामुदायिक साझेदारी’/ सांझाकरण है और कंज्यूमर वॉयस ‘सभी के लिए स्वच्छ हवा- हरित पर्यावरण हो’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कोरोना ने हमें एक से अधिक तरीकों से प्रभावित किया है। कोई सामाजिक संपर्क और न्यूनतम शारीरिक गतिविधि नहीं होने से बच्चो / छात्रों का दिमाग वर्चुअल दुनिया में बंद हैं। यह एक सिद्ध तथ्य है कि प्रकृति हमें राहत और शान्ति करती है।
 पिछले कुछ महीनों की समीक्षा की जाए तो पता चलता है कि लॉकडाउन के कारण घर पर रहने से लोगों को मानसिक  संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ा पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते इसी कड़ी में छात्रों को भी घर से ही ऑनलाइन  माध्यम से पढ़ने के लिए बाधित हैं। कंज़्यूमर वॉयस ने एक पहल की हैं, बच्चो/छात्रों को पर्यावरण के प्रति झुकाव हो और साथ ही समुदाय को कुछ साँझा करने की प्रवृत्ति उतपन्न हो इसके लिये  कंज्यूमर वॉयस ने न्यू डेल्ही नेचर सोसायटी के साथ प्रयास किया और स्वामी नगर स्कूल के स्टूडेंट्स के साथ वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया और घर पर रह कर ही कैसे छोटे -छोटे  प्रयासों जैसे प्लास्टिक का उपयोग कम करना ,घर में खाद बनाना पोधो को लगाना जैसे कार्यों को हम अपने वातावरण को शुद्ध रखते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान कर सकते हैं ये जाना।

पर्यावरण विशेषज्ञ  वेबिनार के माध्यम से छात्रों को घर बैठे ही ऐसे कई उपयोगी बातें साँझा कि जिनसे उनमें एक नया उत्साह उत्पन्न हुआ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि भी बढ़ी हमारे पर्यावरण विशेषज्ञ पर्यावरणविद श्री वेरहेन खन्ना, फाउंडर -नई दिल्ली नेचर सोसाइटी ने बच्चो के साथ कई पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। डॉ मनीषा एक पर्यावरण रक्षक हैं जो बहुत वर्षो से सत् उपभोग और जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं।
 
डॉ मनीषा एक पर्यावरण रक्षक हैं, जो बहुत वर्षो से सत् उपभोग और जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। डॉ मनीषा ने कहा की जीरो वेस्ट जीवन शैली अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सांझाकरण में सहयोग कर सकते हैं। हमे इसको अपने नियमित कार्य का हिस्सा बनाने की आवश्यकता हैं।उन्होंने बच्चो को जीरो वेस्ट जीवन शैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी वीडियो के माध्यम से दी, उन्होंने बताया की हम घर के कुछ (कबाड) को कुछ पुनः उपयोग में लाकर कूड़े को कम कर सकते है। पांच (र) के बारे में अवगत कराया।

रेफ्यूज़,रेडूइज़,रीउज़ रिसाइकल, एवं रॉट (कम्पोस्ट ) वेरहेन खन्ना ने कहा की इस कोरोना काल में लोग घर पर ही अब पौधे लगाने के साथ साथ जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग,घरेलू निर्मित खाद आदि का उपयोग कर रहें हैं। खन्ना जी ने बच्चो को पेड़ो की रक्षा, जंगलो में हरियाली कैसे रहती है अन्य रोचक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चो को घर पर ही कम्पोस्ट खाद बनाने का तरिका बताया और आने वाले सप्ताह के लिए उसे खुद से बनाने का असाइनमेंट भी दिया।

दक्षिणी दिल्ली के स्वामी नगर स्कूल के 60 + छात्रों एवं शिक्षकों, ने वेबिनार में भाग  लिया और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कार्यक्रम का संचालन कंज्यूमर वॉयस सस्था की प्रोजेक्ट हेड रिंकी शर्मा ने किया, साथ ही संस्था की सदस्य एकता पुरोहित, अदिति गुप्ता ने सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...