Wednesday 19 December 2018

हिन्दी फिल्म "ज़ोहराबाई" का मुहूर्त संपन्न।

20 दिसंबर 2018

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: पिछले दिनों मुम्बई में अंधेरी पश्चिम स्थित कंट्री क्लब में हिंदी फिल्म "ज़ोहराबाई" का मुहूर्त संपन्न हुआ। इस फ़िल्म का लेखन व निर्देशन उदय सेनापति करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। जिसमें एक तवायफ ज़ोहराबाई की संघर्ष का चित्रण किया जाएगा।


कहानी में उसकी शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचने का सफर है। साथ ही महिलाओं का संघर्ष भी दर्शाया जाएगा।  ज़ोहराबाई का मुख्य किरदार मेघा सक्सेना निभाने जा रही है। उनके अलावा चुनौती बंसल, काजल सिंह, मनजीत गिल, रेणुका कपूर,अंशु शर्मा और अंदी शर्मा भी फ़िल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे।


मुहूर्त के अवसर पर सभी महिला कलाकार पारंपरिक मुस्लिम परिधान में उपस्थित रही ज़ोहराबाई का निर्माण सिनेक्राफ्ट मेकर्स प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत किया जा रहा हैl फ़िल्म के लिए पटकथा व संवाद प्रेम सागर सिंह,ने लिखा हैं।तथा संगीतकार तरुण भल्ला ने गुल सक्सेना व रत्ना दास की आवाज़ में गाने भी रिकॉर्ड किया है।


मुहूर्त कार्यक्रम में बॉलीवुड के कॉमेडियन सुनील पाल, अली खान,कमाल खान,लोकेश तिलकधारी, बनवारी झोल के साथ आर आर यु सिंह (उपाध्यक्ष भाजपा मुम्बई) कैलाश वर्मा, ( सेंसर बोर्ड सदस्त ) और आर पी सिंह (अध्यक्ष अखंड राजपुताना) की उपस्थिति प्रमुख रही।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...