Friday 16 August 2019

NDMC,के अध्यक्ष विजय कुमार देव ने पालिका केन्द्र में ध्वजारोहण किया। और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को भी याद किया गया।

15 अगस्त 2019


सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् NDMC के अध्यक्ष विजय कुमार देव ने आज स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर पालिका परिषद् मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रठ्ठांजलि भी दी।

पालिका केन्द्र में ध्वाजारोहण के उपरान्त देव ने कहा कि आज हम सब को प्रण लेना चाहिए कि हम हजारों बलिदानों से मिली इस आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, जिसके लिए हमारें स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।
NDMC, अध्यक्ष, विजय कुमार देव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए। कहा कि भारत आज एक शाक्तिशाली आधुनिक अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता हुआ देश बन रहा है। और हमारी विविधता में एकता विश्व में जगजाहिर है, जिसे कोई भी चुनौती नही दे सकता है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् अपने नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है। और इसका सारा श्रेय पालिका परिषद् के हर श्रेणी के कर्मचारियों और अधिकारियों को बराबर जाता है।

देव ने पालिका परिषद् के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें खुद आगे बढ़कर पूरे सर्मपण, उत्साह और सेवाभाव से न केवल नई दिल्ली क्षेत्र को अपितु सम्पूर्ण राजधानी क्षेत्र को देश का गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए कृत-संकल्पित और पूर्ण समर्पित होना होगा।
इस अवसर पर पालिका परिषद् के सुरक्षा विभाग तथा अग्निशमन विभाग के गार्डों ने पालिका परिषद् अध्यक्ष के साथ तिरंगे झंण्डे को सलामी दी तथा बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण गीतों से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के अन्त में, NDMC के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को मिठाई का वितरण भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में  NDMC द्वारा नई दिल्ली क्षेत्र में बिजली के खम्भों पर दो हजार राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए और उद्यान विभाग ने मुख्य सड़कों, गोल चौराहों, सार्वजनिक स्थलों जैसे 24 स्थानों पर तिरगें फूलों के सजावटी बोर्ड भी लगाए।
इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में पालिका परिषद् के सदस्य, बी.एस भाटी, सचिव-श्रीमती रश्मि सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक और स्कूली बच्चे भी इस स्वंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...