Monday 19 November 2018

(यू.के. एवं अमेरिका) के कृष्ण भक्तों द्वारा राजधानी में हरिनाम संकीर्तन एवं भगवद गीता पर प्रवचन।

18 नवम्बर 2018


नई दिल्ली: रविवार, दिनांक 18 नवम्बर 2018, को पूर्वी दिल्ली के आई पी एक्सटेंशन, पटपड़गंज क्षेत्र में हरे कृष्ण ग्रुप द्वारा भव्य वार्षिक ("हरे कृष्ण उत्सव") का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों और स्थानिय निवासियों ने बड़ी उत्साह से बढ़ चढ़कर भाग लिया।
ईस्कॉन गुरु श्री भक्ति विकास स्वामी महाराज ने इस उपलक्ष में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को  भगवद गीता का ज्ञान देते हुये बताया कि कृष्ण ही परम भगवान हैं। एवं एकमात्र उनकी भक्तिमय सेवा करना ही हमारे जीवन का ल्क्ष्य होना चाहिये।


भक्तियोग पर विशेष जोर देते हुये उन्होंने आगे बताया कि कलियुग में श्री चैतन्य महाप्रभु ने कृष्ण प्रेम प्राप्त करने की अत्यंत सहज-सरल विधि बताई है। और वो है हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करना।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

कलियुग में अशांति, क्लेश से भरे तनावपूर्ण जीवन से मुक्त होने के लिये और भगवद प्रेम प्राप्त करने के लिये केवल यही एक उपाय है। यही एक मार्ग है। उत्सव का समापन में अमेरिका से आये कृष्ण भक्त मुकुन्द दत्त प्रभु ने भावपूर्ण हरे कृष्ण कीर्तन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूर-दूर से आये हज़ारों की संख्या में लोग कीर्तन में झूमते और नृत्य करते नज़र आये।


हरे कृष्ण भक्तों ने यह भी बताया कि वे भारत की वैदिक संस्कृति एवं रीतियों को अपनाकर पूरे विश्व में इसका प्रचार करने के लिये कार्यरत हैं।जो कि भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगा।



सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...