Thursday 11 October 2018

"दिल्ली महिला आयोग" ने पहाड़ गंज के होटल में मारा छापा, होटल से आठ नेपाली लड़कियाँ छुड़ाई।

11 अक्टूबर 2018


नई दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग, के द्वारा एक और सरहानीय कार्य पहाडगंज स्थित एक होटल में छापा मारकर वहां से आठ,नेपाली लड़कियों को छुड़ाया| दिल्ली महिला आयोग को "केआई नेपाल" नामक एनजीओ से सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के होटल ओमेक्स डीलक्स में कुछ नेपाली लड़कियों को रखा हुआ है जिन्हें तस्करी कर के खाड़ी देश ले जाया जा रहा है| दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल,और सदस्य वंदना सिंह एवं किरण नेगी,ने "केआई नेपाल एनजीओ" के स्टाफ के साथ दिल्ली पुलिस की मदद से होटल पर छापा मारा और वहाँ से आठ,नेपाली लड़कियां बरामद की गयीं|

ये लड़कियां नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से  दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर लायी गयी थीं। लेकिन उनको होटल ओमेक्स में ले आये जहां उनको इंतज़ार करने को कहा गया। होटल मालिक ने उनसे रुकने के पैसे भी नहीं लिए। कुछ लड़कियों के पासपोर्ट उनके एजेंटों ने रख लिए थे। होटल में बिना पासपोर्ट के कई दिन इंतज़ार करने के बाद कुछ लड़कियां बहुत परेशान हो गईं और वो घर वापस जाना चाहती थीं, मगर उनके पास घर वापस जाने का कोई साधन नहीं था।

"दिल्ली महिला आयोग" की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल, ने कहा, "दिल्ली महिला आयोग" और केआई नेपाल ने पहाड़गंज स्थित होटल ओमेक्स से आठ, लड़कियों को छुड़ाया जिनको इराक और कुवैत में काम दिलाने के नाम पर तस्करी करके खाड़ी देश ले जाया जा रहा था। होटल भी इस अपराध में शामिल है। दुःख की बात है कि दिल्ली नेपाली लड़कियों को खाड़ी देश ले जाने का रास्ता बन गयी है। मैं ग्रह मंत्रालय और नेपाल सरकार से इस अपराध को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह करती हूँ।"





सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...