Friday 24 September 2021

NDMC, के उपाध्यक्ष, सतीश उपाध्याय ने जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए एम्स में एक सघन अभियान शुरू।

24 सितंबर 2021


नरेन्द्र कुमार,

         


नई दिल्ली: पालिका परिषद के उपाध्यक्ष, सतीश उपाध्याय ने आज सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में विशेष रूप से डेंगू  जागरूकता और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए एक सघन अभियान की शुरुआत की। पालिका परिषद्  द्वारा एम्स में मच्छरजनित रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस सघन अभियान की शुरुआत की गई है।
पालिका परिषद के उपाध्यक्ष, उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की टीमें नियमित रूप से लार्वा जांच अभियान चला रही है, जिसमें टीमों ने घर-घर जाकर नई दिल्ली क्षेत्र में लार्वा पनपने वाली संभावित साइट का दौरा कर रही है। उन्होंने नई दिल्ली क्षेत्र के सभी निवासियों और आगंतुकों से अपील की है कि वे जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए अपनी गतिविधियों में नागरिक निकाय का सहयोग करें।
उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि आम जनता के साथ-साथ अस्पतालों, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों और अन्य लोगों के समर्थन के बिना मच्छरों के प्रजनन की जांच करना और उसे रोकना बहुत मुश्किल होगा। 

मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी- डॉ रमेश, सीएमओ- डॉ गुंजन सहाय के साथ-साथ क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर और मलेरिया टीमों के सदस्यों के साथ एम्स, नई दिल्ली के हॉस्टल कॉम्प्लेक्स 1 से 13 में इस अभियान में भाग लिया।

एम्स में चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ विश्वास और एम्स में जलजनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ अनिल गोस्वामी ने भी इस अभियान में  भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...