Tuesday 21 September 2021

सेवा समर्पण अभियान के ज़रिए रक्तदान एवं करोना वॉरीअर्ज़ महिलाओं का किया सम्मान।

21 सितंबर 2021
नई दिल्ली:


नरेन्द्र कुमार,



नोएडा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर भाजपा सेवा समर्पण अभियान चला रही है। इसकी के चलते आज युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर और महिला मोर्चा द्वारा करोना वॉरीअर्ज़ महिलाओं का सम्मान का आयोजन हुआ।
रोटरी ब्लड बैंक में रक्तदान का आयोजन किया जिसमें 75 युवाओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम  मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। यह कैम्प युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव के नेत्रत्व में आयोजित हुआ।
डॉ शर्मा ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए क्योंकि आप किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं, रक्त किसी फेक्ट्री में नही बनता बल्कि हमारे शरीर में इसका उत्पादन होता है और दूसरों द्वारा किया गया रक्तदान ही इस जरूरत को पूरा करता है।  रक्तदान के प्रति समाज मे कई तरह की भ्रांतिया मौजूद है इसी कारण बहुत से लोग रक्तदान को आगे नही आते लेकिन बहुत लोग ऐसे भी है जो लोगो के जीवन बचाने के साथ साथ समाज को नई राह दिखाते है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी ने सभी युवा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और कहा रक्तदान एक सेवा का काम है और स्वस्थ्य लोगों को इसको करना चाहिए।दोपहर में महिला मोर्चा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर 33 में करोना वॉरीअर्ज़ महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी के नेत्रत्व में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में राज्य सभा संसाद एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नूतन शर्मा और सांसद डॉ. महेश शर्मा जी रहे। इस मौक़े पर 71 कोरोना वर्रोरिस महिलाओं का सम्मान किया जिन्होंने करोना काल में निस्सवर्थ सेवा भाव से कार्य किया। इसमें कुछ महिलाएँ डाक्टर्ज़, नर्सेज़ एवं भाजपा महिला कार्यकर्ता रही। 

इस मौक़े पर नॉएडा से ज़िला अस्पताल से आशा बहने, आगँवादी बहने और आई॰सी॰यू॰ में रहने वाले नर्सेज़ को भी अलग से डॉक्टर महेश शर्मा ने सम्मानित किया और सभी महिलाओं का धन्यवाद दिया और साथ ही महिलाओं के लिए प्रदेश की कई योजनाओं जैसे सुमंगला, सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवल योजन जैसे कई योजनाओं का वर्णन किया। 

इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामन्त्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह,रचना जैन, अशोक मिश्र, गोपाल गौड़, उमेश पहलवान, नवीन मिश्रा, पुष्पा भट्ट, नरेंद्र जोगी, विपुल शर्मा, दीपाली दीक्षित, धर्मेन्द्र चौहान, छाया राय, राजू पंडित, भारती नेगी, रिंकू तँवर, मधु मेहर, विकास अवाना, शिवानी शरद, संजय चौधरी, भारती नौटियाल, विनय धोबी, आशा यादव, प्रवीण चौहान, सुनीता शुक्ला, तुषार गोयल, राजश्री, सत्यम सिंह, वंदना शर्मा, श्रीमति साधना, अनुराधा आहूजा, विक्रांत राणा, आरती जैन, मंडल अध्यक्ष प्रधान विपिन यादव, राहुल शर्मा, विपिन भाटी,आकाश शर्मा, सूर्या शर्मा,अंकुश चौधरी, कपिल धारीवाल, मोनू जोगी, लोकेश यादव, हरीश वर्मा रामकिसन यादव,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...