Friday 10 May 2019

चंडीगढ़ पुलिस PCR वैन ने एक आरोपी को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया।

10 मई 2019

सीनियर फोटोग्राफर & रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: चंडीगढ़ पुलिस ने  एक 22 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी रविकांत शर्मा S/o अर्जुन शर्मा, कॉलोनी, धनास, चंडीगढ़ का रहने वाला है।  जिसे चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिससे डकैती के मामले में संलिप्त पाया।

9.मई.19 को, शिकायतकर्ता रवि कुमार S/O जसपाल  बिल्डिंग बीट बॉक्स विलेज हेलो माजरा यूटी चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि सुबह 4.20 बजे वह अपने दोस्तों के साथ अनिल कुमार, सुशील कुमार और निखिल के साथ सेक्टर -17, चंडीगढ़ के लिए आ रहे थे। कुछ काम के लिए उसके बाद, जब वे सेक्टर -17, बस स्टैंड चौक से अरोमा की ओर पैदल जा रहे थे। और वे सेक्टर, 21 चंडीगढ़ के पार्क में थोड़ा आराम के लिए रुके।  तभी अचानक तीन लड़के सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटर पर आए। उनमें से एक लड़के ने चाकू की नोंक पर मोबाइल फोन लूट लिया। और आरोपियों ने निखिल की पेंट की जेब से 400, रुपये निकाले।

तभी शिकायतकर्ता ने इस अपराध की घटना बस स्टैंड चौक, सेक्टर,17 के पास पुलिस तैनात PCR वैन को सूचित किया। चंडीगढ़ पुलिस ने फौरन इस सूचना पर कारवाई करते हुए। मौके पर एक आरोपी को धरदबोचा और दो लड़के मौके से भागने में कामयाब रहे। जिस एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।उसका नाम रविकांत है। PCR, वैन की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा,और लूटी गई रकम रविकांत के कब्जे से बरामद की गई है।


पुलिस ने आरोपी रविकांत शर्मा को अदालत के समक्ष पेश किया गया। और अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच से,पता चला आरोपी रविकांत शर्मा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन अन्य सहयोगियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...