Tuesday 20 July 2021

ग्वालियर की महिला को पति और भाभी ने पिलाया तेज़ाब। दिल्ली के अस्पताल में लड़की से मिलीं स्वाति मालिवाल,

20 जुलाई 2021

नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: मामला, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला को उसके पति और भाभी ने 28 जून को तेज़ाब पिला दिया। जिसके बाद लड़की को गंभीर हालत में ग्वालियर के एक अस्पताल में उसके पड़ोसी ने एडमिट करवाया। मध्य प्रदेश पुलिस ने 3 जुलाई को एक कमज़ोर एफआईआर दर्ज की जिसमे ऐसिड अटैक के सेक्शन न डाल मामला सिर्फ़ घरेलू हिंसा का बनाया गया।
लड़की की हालत बेहद ख़राब होने के चलते उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया। लड़की के भाई ने 181 पे सूचना दे दिल्ली महिला आयोग को बताया जिन्होंने लड़की को अस्पताल में एडमिट करवाया एवं दिल्ली के एसडीएम के समक्ष उसके बयान भी दर्ज करवाए।  लड़की ने अपने बयान में बताया है की उसके पति के एक महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध थे जिसकी जानकारी लड़की को लगी तो उसके पति ने उसे तेज़ाब पीला दिया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और आयोग की सदस्या प्रोमिला गुप्ता ने दिल्ली के अस्पताल पहुंचकर लड़की से मुलाकात की। लड़की की हालत बेहद गंभीर है और अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया है कि उसकी अंदरूनी अंग पूरी तरह ख़राब हो चुके हैं।  लड़की की फूड पाइप, पेट और अंतड़ियां पूरी तरह से गल गई है और आंतें पेट से बाहर आ गई हैं। महिला न तो अब पानी पी सकती है न ही भोजन खा सकती है। लड़की को खून की उल्टियाँ भी हो रही हैं।

दिल्ली महिला आयोग की टीम पिछले दो दिनों से लगातार महिला के साथ अस्पताल में मौजूद है और अब महिला को न्याय दिलवाने के लिए स्वाति मालीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। स्वाति ने पत्र में शिवराज से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है साथ ही इस मामले में लापरवाही दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी एक्शन लेने की मांग की है। 

*स्वाति मालीवाल ने कहा, ये केस हमारे संज्ञान में आया तो हमारा दिल सहम गया। किस प्रकार एक छोटी 25 वर्ष की लड़की के साथ ऐसी बर्बरता की गई। लड़की के ससुराल वालों ने उसे तेज़ाब पिलाकर मारने की कोशिश की। जब लड़की को ग्वालियर से इलाज के लिए दिल्ली लाया गया है, लड़की की हालत देखकर दिल बहुत परेशान हुआ है। डॉक्टर्स का कहना है की शायद लड़की का बचना भी मुश्किल है। शर्म आनी चाहिए एमपी पुलिस को जिन्होंने मामले की संगीनता को नहीं समझा और एक कमज़ोर एफआईआर दर्ज की। लड़की ने दिल्ली में एसडीएम को बयान दिए हैं की उसके पति ने उसे तेज़ाब पिलाया लेकिन एमपी पुलिस इसे घरेलू हिंसा बता रही है। मैनें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जी को पत्र लिख लड़की को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारियां हो और लड़की को न्याय मिले*

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...