Sunday 29 July 2018

"कारगिल विजय दिवस" के उपलक्ष्य पर सैल्युट तिरंगा संस्था द्वारा आयोजित "कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह।

29,जुलाई 2018
नई दिल्ली:


 सैल्यूट तिरंगा संस्था के तत्वधान में आंध्रा भवन ऑडिटोरियम में वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए "कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस हर हिंदुस्तानी के लिए खास होता है।इस दिन उन शहीदों को नमन किया जाता हैं।जिनके बलिदान,अतुलनीय साहस और वीरता की वजह से आज हम मेह्फूस और सुरक्षित है।

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के कर्ता-धर्ता आदरणीय राजेश झा,की वजह से ही यह कार्य सम्पन हुआ।कार्यक्रम की मंच संचालन रही संध्या जोशी जी, जिन्होंने बखूबी मंच संचालन किया। समाज के राजनैतिक, प्रशानिक,गणमान्य एवं महिलाएं, पुरुष, बच्चों सहित शहीदों के परिवारो ने हर्षोल्सास से भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे। गणमान्य मनोज तिवारी, सांसद दिल्ली प्रदेश, रि.मेजर जनरल एस.पी.सिन्हा एवं शरद श्रीवास्तव, कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्र गीत और गणेश वंदना से हुआ।वतन पर शाहदत देने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए रिदम डांस ग्रुप के बच्चों ने और मुंबई से आये सिंगर्स सौरव श्रीवास्तव एवं भावना खत्री ने सुन्दर सी प्रस्तुति दी।

सैल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य संयुक्ता प्रसाद,जय नायर, प्रियम्बदा केशरी, राजश्री कुमार, रूपक मित्रा, तनु मिश्रा, सुभाष प्रधान, रमनीश वत्स, उत्तम मजूमदार, शकील अहमद, वीणा शर्मा,अदिति, पुनीत, राहुल, मनीष, कैलाश आदि सभी का विशेष योगदान रहा।







सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्रकुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...