Thursday 18 April 2019

IPS ऑफिसर सुनील कुमार गौतम, हुये सम्मानित। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से।

19 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने  सुनील कुमार गौतम, आईपीएस, विशेष आयुक्त, संचालन, दिल्ली पुलिस को उनकी पुस्तक *”संविधान काव्य”* को 2018-19 के लिए *"पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार"* से सम्मानित किया है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो प्रत्येक वर्ष पुलिस, न्यायालयिक विज्ञान, अपराध शास्त्र से संबंधित हिंदी की पांच उत्कृष्ट पुस्तकों को पुरस्कृत करती है। साथ ही नगद इनाम भी देती है। इसके अलावा पूरे देश से चार अन्य पुलिस अधिकारियों की पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया है।


पुस्तकों का चयन सुदीप लखटकिया, महानिदेशक, अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति की बैठक में किया गया। सुनील कुमार गौतम द्वारा रचित पुस्तक *संविधान काव्य*, भारतीय संविधान को बड़े सरल और काव्य रूप में प्रस्तुत करती है जिससे यह आम आदमी की समझ में भी आसानी से आ जाता है। समस्त संविधान को 238 काव्य पदों में लिखा गया है, साथ ही संविधान के अनुच्छेदों की संख्या भी दी गई है। इस पुस्तक को लिखने में 6 माह का समय लगा।

इस पुस्तक का विमोचन डॉ किरण बेदी माननीय उपराज्यपाल, पुदुचेरी ने 5 अक्टूबर 2016 को पुदुचेरी में किया था। उस समय  गौतम पुदुचेरी में महानिदेशक के पद पर तैनात थे। यह पुस्तक खास तौर पर आम नागरिकों व पुलिस कर्मचारियों के लिए लिखी गयी है। यह संविधान की जटिल और विस्तृत व्याख्या को बहुत ही सरल और सुगम रूप में प्रस्तुत करती है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...