Monday 8 April 2019

रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा डबल डच कॉन्टेस्ट इंडिया 2019 का आयोजन किया गया।

8 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: डबल डच कॉन्टेस्ट इंडिया 2019 का आयोजन बलवंतराय मेहता विद्या भवन अस्मा स्कूल (दितिया पाली), ग्रेटर कैलाश पार्ट-3, मस्जिद मोठ, नई दिल्ली में किया गया। मिस्टर कुलदीप वत्स (प्रेजिडेंट दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन एंड वाईस प्रेजिडेंट, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन) जैसी गणमान्य अतिथि भी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए मौजूद रहे।

इस बार चैंपियनशिप में 10 से भी जायदा राज्यों के 500 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन केटेगरी में किया गया अंडर 11, अंडर 14 तथा अंडर 19 इस बार की डबल डच कॉन्टेस्ट इंडिया 2019 में प्रथम स्थान पर दिल्ली, दूसरे स्थान पर हरियाणा तथा तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र रहा विजेता टीम डीडी प्रतियोगिता वर्ल्ड 2019 टोक्यो, जापान में भाग लेगी।


निर्देश शर्मा (सेक्रेटरी जनरल) के अनुसार : हमारा महासंघ लगातार ताकत बना रहा है। क्योंकि हम लोगों पर साथ ही खेल समुदाय पर एक महान प्रभाव बनाने के अपने दृष्टिकोण को प्राप्त करते हैं। हमारा लक्ष्य बच्चों को रोप स्किपिंग में भागीदारी के माध्यम से उनके एथलेटिक कौशल समन्वय और उनके संपूर्ण शारीरिक विकास को विकसित करने में सहायता करना है। रोप स्किपिंग गेम भारत में 19 राज्यों में तथा विश्व में 25 देशो में खेला जाता है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...