Friday 9 February 2018

दिल्ली महिला आयोग ने 2 बच्चियों के यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करवाई

9/फरवरी/18
नई दिल्ली:-

दिल्ली महिला आयोग ने 2 छोटी बच्चियों के यौन शोषण के मामले में  FIR करवाई है। यह FIR दिल्ली के चांदनी महल थाने में दर्ज करायी गयी है | बच्चियां जिनकी उम्र 5 साल और 8 साल है, इनका चाचा इनका यौन शोषण कर रहा था | बच्चियां एक MCD के स्कूल में पढ़ती हैं।

यह घटना तब सामने आई जब बच्चियों ने अपने साथ यौन शोषण की बात स्कूल में एक शिक्षिका को बताई | स्कूल के लोगों ने इस घटना के बारे में दिल्ली महिला आयोग की महिला पंचायत से संपर्क किया | दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा जिन्होंने बच्चियों से बात की।

दिल्ली महिला आयोग की टीम बच्चियों को थाने लेकर गयी जहाँ बच्चियों ने अपने चाचा के खिलाफ बयान दिया है।
बच्चियों की शिकायत पर चांदनी महल थाने में  FIR दर्ज की गयी है और उनके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है | चाचा की उम्र 32 साल है और वह लगातार दोनों बच्चियों का शोषण कर रहा था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति जय हिन्द ने कहा “दिल्ली में बच्चियों के बढ़ते बलात्कार के मामले गहरी चिंता का विषय हैं | अब, जबकि एक 8 महीने की बलात्कार की पीडिता बच्ची अभी भी अस्पताल में है, रोजाना ही छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं |

आज दिल्ली महिला आयोग के सत्याग्रह का 10 वां दिन है और मैं पिछली 9 रातों से घर नहीं गयी हूँ | हम बलात्कारियों के लिए 6 महीने में फांसी की सज़ा की मांग कर रहे हैं। जिससे अपराधियों में एक डर का माहौल पैदा हो सके।

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
  नरेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...