Friday 1 December 2017

भारत रक्षा मंच का तीन दिवसीय अधिवेशन का वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ शुरू किया गया है।

1/12/2017
दिल्ली

नई दिल्ली। भारत रक्षा मंच का 3 दिवसीय अधिवेशन छतरपुर मंदिर परिसर में आज वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ शुरू हो गया। अधिवेशन में देश भर से 1500 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ साधु-संत भी पहुंचे हुए हैं। देश में कई ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले प्रसिद सामाजिक संगठन भारत रक्षा मंच का अधिवेशन 1 से 3 दिसंबर तक चलेगा I मंच के दिल्ली प्रान्त के संयोजक डॉ. पी. के. सिंघल ने बताया की अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू व सुब्रमण्यम स्वामी,महेश चंद शर्मा  तथा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और ठाकुर अमर सिंह के साथ- साथ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अमृतानन्द देवतीर्थ जी सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति अधिवेशन में शामिल होंगे I डॉ. सिंघल ने बताया की ये अधिवेशन  में देश मे बढ़ती घुसपैठ को रोकने के साथ हिंदुओं की अन्य समस्याओं पर गहन चिंतन होगा। तथा इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से आए प्रतिनिधियों एवं अथितियों के निवास, भोजन की भी पूरी वयवस्था की गई है I भारत रक्षा मंच भारत की आंतरिक सुरक्षा हेतु समाज को जागृत, मुखर, आत्मविश्वास युक्त एवम भारत -भक्त बनाने के काम में लगा एक राष्ट्रवादी एवम देशव्यापी संघठन है।

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...