Tuesday 31 August 2021

सतीश उपाध्याय ने NDMC,के उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ली इसके साथ ही पालिका परिषद के लिए अतिरिक्त तीन अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।

31 अगस्त, 2021

नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: सतीश उपाध्याय ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के सदस्य और उपाध्यक्ष के रूप में पद की शपथ ली, ये शपथ उन्होंने आज एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में पालिका परिषद की विशेष बैठक में ग्रहण की।इस अवसर पर नई दिल्ली से सांसद के रूप में पालिका परिषद सदस्य - श्रीमति मीनाक्षी लेखी, जो भारत सरकार में विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री भी है, उन्होंने नगरपालिका परिषद की इस विशेष बैठक के सभापति के रूप में  आज सतीश उपाध्याय को सदस्य और उपाध्यक्ष तथा अन्य तीन सदस्यों - कुलजीत सिंह चहल, श्रीमती विशाखा सैलानी और  गिरीश सचदेवा को भी शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष, धर्मेंद्र और पालिका परिषद के दो अन्य आधिकारिक सदस्य - भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव - सुश्री डी. थारा और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त - विकास आनन्द भी उपस्थित थें।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को नई दिल्ली नगर परिषद अधिनियम-1994 की धारा -4 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए 26 अगस्त, 2021 को राजपत्र अधिसूचना जारी करने के माध्यम से नामित किया है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...