Monday 28 December 2020

प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसका नाम है।(SHE) SHE - शक्ति, सम्मान और अधिकारिता का द्योतक है। प्रतियोगिता का विषय महिला सुरक्षा है।

29 दिसम्बर 2020


नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: इस प्रतियोगिता का विचार रामायण से प्रेरित है। रामायण के एक अशं मे जटायु सीतामाता को बचाने की कोशिश करते हुए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। यही बात इस विषय पर प्रकाश डालता है कि हमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
हमें ऐसी शॉर्ट फिल्मों की अपेक्षा है जो आज के माहौल में महिला सुरक्षा के विचार को दुनिया के सामने रखती हों। शार्ट फिल्म अधिकतम 10 मिनट की अवधि (क्रेडिट सहित) होनी चाहिए। भाग लेने वाले फिल्म मेकर्स को www.jatayuramatemple.in पर ऑन लाइन करना होगा। हम यह भी अपेक्षा करते हैं कि फिल्म कंटेट गूगल ड्राइव के माध्यम से अपलोड किया जाए ताकि जब आयोजक चाहें तो उसे आसानी से डाउनलोड के किया जासके। शार्ट फिल्म का कंटेट एचडी प्रारूप (एचडी फॉरमेट) में होना चाहिए। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के अलावा 6 अन्य श्रेणियां भी रखी गई हैं। जिनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ कंटेट और सबसे लोकप्रिय फिल्म हैं। इन सभी श्रेणियों के लिए केवल एक ही एंट्री भेजनी है। प्रतियोगिता का पंजीकरण शुल्क 1000 रुपए है। प्रतियोगिता में प्रविष्टियां भेजने आखिरी तारीख 15 जनवरी 2021 है।

प्रतियोगी फिल्म मेकर्स इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी www.jatayuramatemple.in पर देख सकते हैं। सभी कंटेस्टेंट को अपना नाम, लघु फिल्म (शार्ट फिल्म) का शीर्षक, भाषा, अवधि फिल्म बनाने में सहायक सभी एक्टर एंव नॉन एक्टिंग सदस्यों (कास्ट एंड क्रू) की सभी डिटेल्स के भी फॉर्म में लिखना होगा।

जटायु राम कलचरल सेंटर का मिशन भारत के पौराणिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिकत अतीत को समर्थन और समृद्ध बनाना है। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एकता और राष्ट्रीयता का संदेश देना चाहते हैं जटायु राम कलचरल सेंटर की पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा है। आज के समय में 

महिलाओं के प्रित हो रहे अपराधों को रोकने के लिए जटायु राम कलचरल सेंटर हर खास और आम का ध्यान इस मुद्दे आकर्षित कराना चाहता है यह मिशन राम भक्त जटायु की निस्वार्थ और ईमानदार भक्ति से अत्यधिक प्रेरित है। जटायु जिसने अपनी जान की परवाह बिना, राक्षसों के राजा, रावण से भिड़ गया। जटायु मंदिर का खास मकसद जटायु स्तुति के बारे में लोगों बताना और शिक्षित करना है।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...