Wednesday, 8 July 2020

पुलिस कमिश्नर S.N.श्रीवास्तव द्वारा पहली वर्चुअल पासिंग आउट परेड की सलामी ली 1320 रिक्रूट कांस्टेबल जवान हुए भर्ती।

08 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पहली बार वर्चुअल पासिंग आउट परेड फॉर रिक्रूट कांस्टेबल और PTC झारोदा कला, इस आयोजन के अवसर पर गृह राज्य मंत्री, G किशन रेड्डी मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने ई-सैल्यूट को विमर्स हॉल, PHQ जय सिंह रोड, नई दिल्ली से लिया।
इस आयोजन को दिल्ली पुलिस के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव स्ट्रीम किया गया था। यह पासिंग आउट परेड अद्वितीय थी क्योंकि यह (COVID-19) महामारी के दौरान हुई थी और इसलिए सामाजिक डिस्टनसिंग और अन्य निवारक उपायों का पालन किया गया। परेड की सलामी जय सिंह रोड नई दिल्ली, पुलिस मुख्यालय से ली गई।
इस आयोजन के अवसर पर, दिल्ली पुलिस आयुक्त S.N. श्रीवास्तव,ने मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री G.किशन रेड्डी का अभिनंदन स्वागत किया गया और प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रशिक्षुओं को बहुत बहुत बधाई दी गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त S.N. श्रीवास्तव ने रेखांकित किया कि इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से स्वस्थ बनाने के लिए ध्यान दिया गया था। कानून के ज्ञान के अलावा, उन्हें विशेष रूप से पुलिस विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, साइबर अपराध, अपराध विज्ञान, व्यक्तित्व विकास और जांच से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है।
भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री G.किशन रेड्डी ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पुलिस जैसी सामाजिक सेवा से जुड़ने के लिए हार्दिक बधाई दी और पुलिस सेवा की चुनौतियों का सामना करने और पुलिस की छवि को बढ़ाने के लिए काम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्रभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

दिल्ली पुलिस हमेशा शांति सेवा न्याय के सिद्धांत के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रही है।दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद से निपटने और (COVID-19) महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने और नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए एक चटान के रूप में लोगो की सेवा में काम किया है,1320 रिक्रूट कॉन्स्टेबल जिसमे 407 महिलाएं है। गृह राज्य मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये की।
कुल 1320 रिक्रूट कॉन्स्टेबल्स जिनमें 407 महिला रिक्रूट कॉन्स्टेबल्स शामिल हैं  इनमें DAMAN और DIU पुलिस के 47 (35 पुरुष और 12 महिला) रिक्रूट कांस्टेबल शामिल हैं।

कांस्टेबल दिनेश गुरुंग को पुरुष कांस्टेबल्स बैच में ऑल राउंड बेस्ट ’की ट्रॉफी और महिला कांस्टेबल बैच में महिला कॉन्स्टेबल नेहा हलपति को ऑल राउंड बेस्ट’ की ट्रॉफी प्राप्त हुई।

"दिल्ली टाइम्स न्यूज" (DTN) मीडिया नेटवर्क का एक विशेष परिचय।

09 जुलाई 2020
नई दिल्ली: हम आम नागरिकों को खास जानकारी के लिए बताना चाहते है कि आज से दो दशक पहले *समाचार मीडिया तक आम जनता की पहुंच नहीं हुआ करती थी इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमने आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए ही एक स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष मीडिया संगठन "दिल्ली टाइम्स न्यूज़" (DTN)* की स्थापना सन 1996 मे की थी। जिसे 1997 मे सर्वप्रथम दिल्ली चुनाव आयोग और नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास ने मान्यता दी थी।
(आज वह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पत्र है) हमारे मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण बाद में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और केंद्रीय सरकारी एजंसियो ने भी हमारे महत्व को समझा।
*आज हमें गर्व है कि दिल्ली टाइम्स न्यूज़ को PMO, केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ-साथ गूगल, PIB, CBI, भारतीय प्रेस परिषद के अलावा दिल्ली सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार एवं हिमाचल सरकार आदि ने भी मान्यता प्रदान की है।* जिस का विवरण निम्न परिशिष्ट में दिया जा रहा है।
*आम जनता भी दिल्ली टाइम्स न्यूज नैटवर्क से जुड़ सकती है।
जैसाकि आपको बताया जा चुका है कि DTN मीडिया 25 वर्ष पुराना एक समाचार नेटवर्क है जो अपने अखबार,सोशल मीडिया साइट, यूट्यूब न्यूज़ चैनल,न्यूज पोर्टल,न्यूज ब्लॉग,व न्यूज एजेंसी आदि के द्वारा जनता की आवाज को सरकार तक तथा सरकार की योजनाओं, नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाता है। निष्पक्ष, बेखौफ व वेबाक रिपोर्टिंग की तारीफ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व माननीय सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी की है।
अतःआप लोग अपनी जन शिकायतें, सामाजिक खबरें तथा उपयोगी सूचनाएँ व जानकारियाँ हमें भेजे। साथ ही अपने सभी कार्यक्रमों में हमारे पत्रकारों को भी सादर आमंत्रित करें। इसके अलावा आप चाहे तो अपने क्षेत्र से हमारे मीडिया प्रतिनिधि भी बन सकते हैं।
हम बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ व दिखावे के खामोशी के साथ जनता मे अपने सामाजिक कार्य कर रहे है। हमारी जुबान नही, बस हमारा काम बोलता है।
अत:आप हमारे एक जानदार व शानदार मीडिया संगठन *दिल्ली टाइम्स न्यूज़* से जुड़कर अपना कैरियर बनाएं और देश-समाज व अपने परिवार की सेवा व रक्षा भी करे।
(वरिष्ट पत्रकार)

✍आपका:डॉ० जसबीर आर्य,
प्रधान संपादक,
"दिल्ली टाइम्स न्यूज" (DTN)

📱9650380366, 9212412283 वेबसाइट:www.delhitimesnews.com

Monday, 6 July 2020

राजदत्त गहलोत स्थाई समिति के अध्यक्ष चुने गए; श्रीमती तुलसी जोशी उपाध्यक्षा निर्वाचित।

06 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: श्री राजदत्त गहलोत आज द.दि.न.नि. की स्थाई समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। सांसद परवेश सिंह वर्मा, नेता सदन श्री नरेंद्र चावला की उपस्थिति में स्थाई समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में पार्षदों ने गहलोत को बधाई दी और उनका स्वागत किया,आर.के.पुरम की पार्षद श्रीमती तुलसी जाशी को स्थाई समिति के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर राजदत्त गहलोत, ने कहा कि वे जनता की अकाँशाओं को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कोरोना संकट के कारण रुके हुए विकास कार्यों की गति में तेज़ी लाएंगे। गहलोत ने कहा कि दक्षिणी निगम विभागीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, इस मुश्किल घड़ी में पार्षदों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा और उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहेगा कि जनता को बेहतर जनसुविधाएँ प्रदान की जाएँ और इस वैश्विक महामारी में निगम की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि निगम को आत्मनिर्भर बनने की अत्यंत आवश्यकता है ताकि वो अधूरे पड़े विकास योजनाओं और कोरोना से संबंधित कार्यों को समय पूरा किया जा सके। उन्होंने यह बताया कि शीघ्र ही हर ज़ोन में जनता की सुविधा के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। निगम बिना बजट के भी अपनी ओर से बेहतरीन कार्य कर रहा है।
श्री राजदत्त गहलोत ककरोला वार्ड से निगम पार्षद हैं, पिछले वर्ष उन्होंने उपमहापौर के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और अनाधिकृत काॅलोनियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।


(वरिष्ट पत्रकार,)
✍️ डॉ०जसबीर आर्य,

प्रधान संपादक,
दिल्ली टाइम्स न्यूज
मीडिया एसोसिएट: दक्षिण दिल्ली नगर निगम।
🖲️www.delhitimesnews.com
📱9212412283, 9650380366

Saturday, 4 July 2020

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

04 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार

 
नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ने कहा  “स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा।
अपने ट्वीट संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद जी एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया। उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
 

Friday, 3 July 2020

पीएम नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक, आज सुबह ही लेह के लिए गए रवाना हुए और सैन्य अधिकारियों से फारवर्ड पोस्ट पर जाकर की मुलाक़ात और जब तक खबर सामने आई तब तक दिल्ली वापसी भी कर चुके थे पीएम.

03 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से निश्चित तौर पर एक बहुत बड़ा संदेश गया है सेना में भी और चीन को भी कुछ ना कुछ तो पक रहा है। लगता है भारत सरकार ने और सेना ने मूड बना लिया है।
इजरायल रुस तीनो जगहों से धडाधड मिसाईल ,एयर डिफेंस सिस्टम, गोलाबारूद, हेलीकॉप्टर फिर से मंगाए जा रहे हैं एडवांस मे, वो लगातार आने शुरू हैं डिलेवर हो रहे हैं पिछले 15 दिनों से, भारत चीन सीमा पर यकायक अप्रत्याशित रुप से बडी संख्या मे सेना तैनात कर दी गयी है... 

इधर जम्मू काश्मीर मे फरमान जारी कर दिया गया है कि गैस सिलेंडर आदि का स्टाक 2 महीने के लिए एडवांस मे कर लिया जाए, और सभी सरकारी स्कूल आदि को खाली करवा लिया जाए और वहां के लोकल लोंगो को आर्मी ट्रेनिंग दे रही है युद्ध काल के हालात से निपटने के लिए... 

तो वहीं पाकिस्तान के अंदर पिछले एक महीने में आतंकवादी हमलों की बाढ सी आ गयी है,
और अच्छी खबर ये है कि रुस भी सभी जरूरी साजो समान तुरंत दे रहा है जिसकी दो खेप आ चुकी है, अब क्या आया है ये किसी को नहीं पता, और तो और इजरायल और अमरीका से भी कंसाईमेंट आ रहे हैं धडाधड, उधर साउथ चाईना सी मे अमरीका भारत और जापान युद्ध अभ्यास शुरू कर चुके है.... 

मुझे तो लगता है फुल एंड फाईनल है सब... 

इधर काश्मीर का सबसे बडा अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी  हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया...

लगता है दक्षिण एशिया में सिंधु बलूचिस्तान तिब्बत जिनजियांग ताईवान हांगकांग ये सब एक पूर्ण स्वतंत्र देश के रुप मे आने वाले है.हमारे जवान  पिछले 70 साल से आतंकवाद नक्सलवाद माओवाद के कारण बलिदान होते ही तो आएं हैं और तो और अब तो जगजाहिर हो चुका है कि कोरोना एक बायोलॉजिकल वेपन था. 

शायद इसीलिए अमरीका सहित अधिकतर देश चीन से खार खा बैठे क्यूंकि इसके माध्यम से इन तमाम बडे देशों की अर्थव्यवस्था चौपट होने की कगार पर पहुंच गई.

खुद भारत की सभी बडी आर्थिक राजधानियां दिल्ली मुंबयी पुणे अहमदाबाद कोलकाता इंदौर आदि आदि आज एक खास रणनीति के तहत जाम कर दी गयी।


"दिल्ली टाइम्स न्यूज़"
चीफ एडिटर,
(वरिष्ट पत्रकार, डॉ.जसवीर आर्य,)

Thursday, 2 July 2020

क्राइम ब्रांच SOS-l की टीम ने हेरोइन,सहित दो आरोपी तस्करों को धरदबोचा।

02 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस SOS-l क्राइम ब्रांच की टीम ने दो शातिर अपराधी हेरोइन /स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की।
क्राइम ब्रांच में तैनात ASI ब्रह्मदेव को गुप्त सूचना मिली थी। कि दो अभियुक्त (UP) से हेरोइन लेकर दिल्ली के मुस्तफाबाद आएगा। SOS-l क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। इंस्पेक्टर सतीश कुमार की देख रेख में  एक टीम गठित की गई। हेरोइन तस्करों को पकड़ने के लिए लोनी गोल चक्कर के पास जाल बिछाया जैसे ही दोनों अभियुक्त एक कार में आते दिखाई दिये। तुरंत क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपी हेरोइन तस्करों को धरदबोचा।

जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। दोनो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया (1) शमीम उम्र 38 वर्ष पुराना मुस्तफाबाद, दिलशाद मस्जिद दिल्ली और (2) नदीम खान उम्र 39 वर्ष, पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली, आरोपी शमीम के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन,और दूसरा आरोपी नदीम खान के कब्जे से, 300 ग्राम हेरोइन, बरामद की गई।

कुल 800 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की और तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी नंबर DL5CR3964 Maruti Ertiga को भी मौके से बरामद कर जब्त कर लिया गया। दोनों अपराधी हेरोइन तस्करों को पुलिस कस्टडी में लेकर इनके गिरोह का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच में पंजीकृत कर लिया गया है और आगे मामले की जांच जारी है।

NDMC ने कनॉट प्लेस इलाके में सिविक वार्डनों के एक विशेष दस्ते द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के विरुद्ध अभियान की शुरुआत की अब थूकन पर भरना होगा जुर्माना।

02 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: कोरोना वायरस ( COVID -19 ) के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने क्षेत्र में 10 सिविक  वार्डनों के एक विशेष दस्ते के द्वारा तत्काल प्रभाव से एक गहन अभियान की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के विरुद्ध  जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने पहले से ही सार्व जनिक स्थानों पर थूकने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की हुई है। जिसके अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को 1000/ रुपये के जुर्माने से दंडित किया जाएगा और इस सम्बंध में पालिका परिषद ने एक जागरूकता  अभियान भी चलाया हुआ है।
इसके बाद पालिका परिषद ने नई दिल्ली क्षेत्र में कोरोना संक्रमण ( COVID-19 ) के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सघन सार्वजनिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए 10  सिविक वार्डनों के दस्ते के साथ एक ऐसे अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसमें जुर्माने या चालान करने के अलावा ये नागरिक वार्डन जागरूकता फैला कर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और पेशाब करने के दुष्प्रभावों के बारे में जनता को शिक्षित करेंगे।

पालिका परिषद के ये सिविक वार्डन परिषद का लोगो के साथ लगी एक विशेष वर्दी में अपनी ड्यूटी करेंगे और मौके पर चालान के लिए एक पीओएस मशीन भी साथ रखेंगे। पीओएस मशीन में ई-भुगतान का विकल्प भी होगा क्योंकि यदि किसी उल्लंघनकर्ता के पास जुर्माना देने के लिए नकदी न हो तो उसे क्रेडिट कार्ड द्वारा भी भुगतान का विकल्प होगा। यदि सार्वजनिक स्थल पर थूकने वाले उल्लंघनकर्ता के पास जुर्माना देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो उन्हें इससे संबंधित कानूनों के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए विशेष म्युनिसिपल   मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पहले चरण में यह अभियान कनॉट प्लेस, खान मार्केट, गोल मार्केट, सरोजनी नगर मार्केट, बंगाली मार्केट, जनपथ और अन्य प्रमुख मार्केट क्षेत्रों को कवर करेगा और दूसरे चरण में जुलाई के मध्य तक इस अभियान के अंतर्गत पार्कों,  बड़े उद्यानों और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर पालिका परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जुर्माना लगाने के लिए कार्यवाही की जाएगी।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...