Wednesday, 13 November 2019

"ब्लूरैम्स" ने चेहरे की पहचान वाले फीचर के साथ अपना पहला स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा डोम प्रो, पेश किया। "ब्लूरैम्स" 4500/- रुपये के अंदर सिक्योरिटी कैमरों में चेहरे की पहचान के फीचर देने वाली पहली कंपनी है।

13 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: एडवांस्ड, इंटेलीजेंट इमेजिंग टेक्नोलॉजी, उत्पाद, सेवाएं और प्लेटफॉर्म देने वाली अग्रणी कंपनी ब्लूरैम्स ने अपना पहला स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा—ब्लूरैम्स डोम प्रो पेश करने की घोषणा की है। यह नया उत्पाद चेहरे की पहचान वाले फीचर के साथ बाजार में उतारा गया है जिससे उन मित्रों और परिवार के सदस्यों का डाटाबेस बनाने में मदद मिलेगी, जो किसी के घर अक्सर आते—जाते रहते हैं। महज 4999 रुपये में उपलब्ध यह डिवाइस Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।ब्लूरैम्स डोम प्रो सिक्योरिटी कैमरे में बिल्ट—इन ब्लूटूथ चिप भी लगा है जिससे परिवार के सदस्यों को अपने एंड्रायड/आईओएस फोन और वेब ऐप के जरिये एक ही स्क्रीन पर सुरक्षा की खातिर चार कैमरों की हलचल देखने को मिलेगी। इसके अन्य फीचर में तस्वीर की विकृति में सुधार, 3डी नॉयज रिडक्शन, 2—वे आॅडियो, बिल्ट—इन माइक्रोफोन तथा स्पीकर, 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड, आजीवन 24 घंटे की मुफ्त क्लाउड स्टोरेज सेवाएं शामिल हैं।इस मौके पर ब्लूरैम्स के सीएआई कुन ने कहा, 'भारतीय बाजार में अपना पहला फ्लैगशिप उत्पाद पेश करने को लेकर हमें खुशी है। ब्लूरैम्स डोम प्रो डिजाइन, परफॉर्मेंस और जबर्दस्त अनुभव प्रदान करने में उपयुक्त है। कंपनी के टैगलाइन 'लिविंग केयरफ्री' पर खरा उतरते हुए यह नया उत्पाद चेहरे की पहचान, मोशन/साउंड/ह्यूमन डिटेक्शन जैसी विशेषताओं से लैस है, जिसकी बदौलत आप कहीं से भी अपने बच्चों पर आसानी से नजर रख सकते हैं और इसके सायरन अलार्म के जरिये आप अनजान व्यक्ति को घर में घुसने से रोक सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'भारतीय बाजार के लिए हमारा मुख्य उद्देश्य पैसों की अहमियत रखने वाले उत्पाद देना और स्पीड, दक्षता तथा नवाचार के साथ सेवाएं देना है, जिसमें हाई क्वालिटी वाली विशिष्टताएं हों।'

ब्लूरैम्स डोम प्रो कैमरा रात के वक्त 8 आईआर—एलईडी के साथ 8 मीटर तक की दूरी कवर करता है, ये आईआर—एलईडी कम रोशनी के दौरान खुद आॅन हो जाते हैं ताकि आप अंधेरे में भी किसी को कैमरे में देख सकते हैं। यह सिक्योरिटी कैमरा एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है और दो—तरफा आॅडियो से लैस है जिसमें आप स्मार्टफोन से कैमरे पर सुन भी सकते हैं और बात भी कर सकते हैं।(ब्लूरैम्स डोम प्रो की विशेषताएं,)
इमेज सेंसर
1/2.8” 2MP CMOS Sensor

इमेज/वीडियो रिजोल्यूशन
1080 (1920 *1080 pixels)

व्यूइंग एंगल
122 wide angle

वीडियो कम्प्रेस
H264+

आॅडियो
2-Way Audio, Build-in Microphone & Speaker

 सायरन अलार्म
Yes, up to 100Db

इमेज/आॅडियो एनहेंसिंग
Distortion correction, 3D Noise Reduction

नाइट विजन
8 meters distance with 8pcs IR-LEDs

रोटेशन एंगल
Pan: 355-degree Tilt: 105 degree

वाई—फाई प्रोटोकॉल
IEEE 802. 11b/g/n (2.4G)

इंटेलीजेंट अलर्ट रिकग्निश
Motion / Sound / Human Detection and Face Recognition

लोकल स्टोरेज
Up to 128 GB Micro SD

क्लाउड स्टोरेज
24-Hour Free Cloud Storage Service for Lifetime

सपोर्टेड ऐप
Android / iOS App and Web Client for Chrome, Firefox and Edge

कैमरा डायमेंशन
166mm*88mm*88mm

वजन
236g (Camera Weight), 430g (Overall weight with package)

आॅपरेटिंग टेंपरेचर
-10 degree Celsius -50 degree Celsius 

पावर सप्लाई
2 Meters Cable DC 5V/ 1 A Micro USB

(ब्लूरैम्स के बारे में)
ब्लूरैम्स एडवांस्ड, इंटेलीजेंट इमेजिंग टेक्नोलॉजी, उत्पादों, सेवाओं और प्लेटफॉर्मों की एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय प्रदाता कंपनी है। ब्लूरैम्स उपभोक्ता अनुभव तथा तकनीकी नवोन्मेषण की वकालत करती है तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को चिंताओं से मुक्त जीवन देने के लिए समर्पित है।

Monday, 11 November 2019

"इंडियन मेडिकोज सोसायटी" द्वारा होशियारपुर पंजाब में मेडिकल सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

11 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: रविवार दिनांक 10 नवंबर 2019 को होशियारपुर के प्रसिद्ध होटल "प्रेजीडेंसी" मॉडल टाउन होशियारपुर पंजाब में स्वर्गीय डॉक्टर धर्मवीर कपूर जी की याद में हर वर्ष "इंडियन मेडिकोज सोसायटी" द्वारा आयोजित होने वाला डॉक्टरों का एक सम्मेलन, आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन डॉ अजय मोहन सहाय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें होशियारपुर पंजाब एवं भारत के कई राज्यों से गणमान्य चिकित्सक बुद्धिजीवी समाज सेवक, पत्रकार व नेता आदि शामिल हुए इस कार्यक्रम में ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के मानद सलाहकार डॉ जसवीर आर्य जी को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर उनको  सम्मानित किया गया।
और इस आयोजन के अवसर पर डॉ.जसवीर आर्य द्वारा अपने हाथों से अन्य चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। और इस मौके पर वरिष्ट अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए। जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था प्रसिद्ध समाज सेवक रमन कपूर एंड फैमिली और उनकी टीम द्वारा की गई। जो कि बधाई के पात्र है।

"फेम इंडिया" ने किया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से मंत्रियों को किया सम्मानित।

11 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली:"फेम इण्डिया मैगजीन" ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों से 21 सर्वश्रेष्ठ  मंत्रियों का चयन किया गया।  दिनांक 9 नवंबर 2019 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सर्वे में चुनकर आए इन सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र नाथ पांडे, केन्द्रीय मंत्री कौशल विकास भारत सरकार ने कहा कि सकारात्मक कार्यों की चर्चा से देश मे उत्साह का माहौल बनता है। वहीं जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के सम्मान से उनकी जनता और लोकतंत्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की आत्मशक्ति को बल मिलती है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ किरिट भाई सोलंकी (लोकसभा सांसद अहमदाबाद पश्चिम ) ने कहा की इससे राजनेताओं के प्रति पब्लिक ओपिनियन चेंज होगी वहीं राजनेताओं की अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा बढ़ेगी। 

इस अवसर पर द फ्रंट के संस्थापक राणा यशवंत ने कहा कि राज्यों की सरकारें सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़ी होती हैं इसलिये इनका सक्षम और सक्रिय होना नितांत आवश्यक माना जाता है। इसी क्रम में उन मंत्रियों का आकलन भी जरूरी है जो अपने-अपने राज्यों में प्रशासन की बागडोर सुचारू रूप से चला रहे हैं। यह अपनी तरह का पहला सर्वे था। जिसमें देश भर के मंत्रियों को शामिल कर उनकी रेटिंग की गयी।
फेम इंडिया के संपादकीय प्रमुख यूएस सोंथालिया ने बताया कि फेम इंडिया ने देश भर के सभी राज्य सरकारों के मंत्रियों का सर्वेक्षण प्रमुख रेटिंग एजेंसी एशिया पोस्ट से करवाया। इनके आकलन में कई महत्त्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा गया। फेम इंडिया मैगजीन के इस सम्मान समारोह का उद्देश्य अद्वितीय कार्य कर रहे राज्य सरकारों के वैसे मंत्रियों को चुन कर देश के समक्ष लाना था जो निरंतर अद्भुत कार्यशैली और अपने मंत्रालयों में अप्रतिम कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। फेम इण्डिया मैगजीन लगातार इस तरह के सर्वे द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अद्वितीय कार्यक्षमता वाले लोगों को देश के समक्ष लाने का प्रयास करती है।

इस समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने कार्यक्रम का हिस्सा लिया। जिनमें मारवाह स्टूडियो के संस्थापक संदीप मारवाह, पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, कात्यायनी टीवी के सीईओ रोहित श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।
फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड 2019 से सम्मानित होने वाले मंत्रियों में महाराष्ट्र से सुधीर मुनगंटीवार, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चाउना मेन, मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, उड़ीसा के नगर विकास मंत्री प्रताप जेना, सिक्किम के पर्यटन मंत्री बेदू सिंह पंथ, हिमाचल प्रदेश के सिंचाई विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, हरियाणा के विपुल गोयल आदि प्रमुख नाम रहे।

Saturday, 9 November 2019

धर्मेन्द्र ने संभाला NDMC नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष का कार्यभार,

10 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी धर्मेन्द्र ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद NDMC के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। धर्मेन्द्र ने कार्यभार संभालते ही पालिका परिषद सचिव और सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक बैठक की जिसमें अधिकारियों ने पालिका परिषद् की गतिविधियों से अवगत कराया।  
धर्मेन्द्र ने आज नरेश कुमार के रिक्त हुए स्थान पर पालिका परिषद् अध्यक्ष का कार्यभार संभाल है। नरेश कुमार का जुलाई-2019 में अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में स्थानान्तरण हो गया था। तब से अब तक इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव संभाल रहे थें।

यहॉं नियुक्ति से पूर्व धर्मेन्द्र, भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के पद पर तैनात थें। धर्मेन्द्र ने भारतीय प्रशासिनक सेवा के अपने लम्बें सेवाकाल के दौरान केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी को संभाला है। इन्होंने शहरी क्षेत्र में 10 सालों तक भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामलों के मन्त्रालय और शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय तथा दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
धर्मेन्द्र ने दिल्ली सरकार में पर्यावरण एवं वन विभाग में सचिव के पद पर भी कार्य किया तथा विभिन्न विभागों जैसे उद्योग, शहरी विकास तथा सिचांई और बाढ़ नियंत्रण में विभिन्न पदों पर तैनात रहें है। यें नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी जिलें के उपायुक्त (राजस्व) भी रहें है और दिल्ली विकास प्राधिकारण (DDA) में इन्होंने आयुक्त (भूमि प्रबंधन) जैसे पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इन्होंने गोआ और दमन दीव दादर नागर हवेली और मिजोरम जैसे दूरदराज के इलाकों में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है धर्मेन्द्र ने बी.टेक.(सिविल इंजीनिरिंग) की शिक्षा IIT दिल्ली से ग्रहण की है।

Friday, 8 November 2019

PCR स्टाफ "मोबाइल पेट्रोल वेन" MPV ने सतर्कता, दिखाते हुए, कर्तव्य के प्रति समर्पण और एक लापता लड़की को उसके माता-पिता को सोप दिया गया।

8 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: पुलिस कंट्रोल रूम PCR "मोबाइल पैट्रोल वैन" के स्टाॅफ ने एक तीन साल के बच्चे को उसके माता पिता को सोपा।
मामला,7.नवंबर.19 को लगभग दोपहर, ढाई बजे के आस पास एएसआई महेश, हैडकांस्टेबल धीरेंदर और कांस्टेबल सहित PCR मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मियों ने ड्राइवर, संदीप को दिल्ली के गाजीपुर डेयरी फार्म में विवेक धर्म काटा के पास भटकने में एक खोई हुई लड़की के बारे में एक PCR कॉल मिली।

कॉल रिसीव करने पर,मोबाइल पेट्रोल वेन (MPV) के पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। और फोन करने वाले व्यक्ति के साथ एक तीन साल की खोई हुई लड़की को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वह बच्ची बहुत रो रही थी और कुछ भी बताने में बच्ची असमर्थ थी।  PCR, मोबाइल पेट्रोल वेन के स्टाफ ने लड़की को सांत्वना दी और शांत किया और उसे मोबाइल पेट्रोल वेन में ले लिया और गाजीपुर के आसपास के इलाकों में बच्चे के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी।

स्टाफ ने मोबाइल पेट्रोल वेन के PA सिस्टम के माध्यम से भी घोषणा की। बहुत गहन तलाशी के बाद जब "मोबाइल पेट्रोल वेन" स्टाफ जब विनोद नगर मेट्रो डिपो के पास पहुंचा तो लड़की के गुमशुदगी के बारे मे पिता ने घोषणा सुनने के बाद मोबाइल पैट्रोलिंग वैन के पास आ गया।  उसने लड़की को देखा और खुद को लापता लड़की के पिता के रूप में बताया।

बच्चे के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर 02 बजे के आस पास से लापता थी। और लड़की ने भी अपने पिता को भी पहचान लिया। लापता लड़की को थाना गाजीपुर की स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल SR की टीम ने "नकली भारतीय मुद्रा नोट्स" के साथ आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार।

8 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Southren Range) की टीम ने भारत में नकली भारतीय मुद्रा नोटों की तस्करी में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय गैंग का किया भंडाफोड़ आरोपी के पास से, 2000/- रुपये के 7 लाख रुपये तक की फाइन क्वालिटी,"फेक इंडियन करेंसी नोट्स" (FICN) 500/- के नोट बरामद किये गए।
इंस्पेक्टर के नेतृत्व में स्पेशल सेल SR की एक टीम, ACP अत्तर सिंह की देखरेख में काम कर रहे इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने भारत में विशेषकर दिल्ली NCR, बिहार, पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य हिस्सों में नकली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) के प्रचलन में एक अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़ किया है।  गिरफ्तार आरोपी अमर मंडल उम्र 28 वर्ष के भीमटोला, पोस्ट ऑफिस चरणांतपुर, पुलिस स्टेशन कालियाचक, जिले का रहने वाला है। आरोपी से सात लाख रुपये नकली नोट बरामद किए गए हैं।

सूचना,बांग्लादेश के माध्यम से भारत में FICN के संचलन आपूर्ति के संबंध में स्पेशल सेल SR में जानकारी प्राप्त की गई थी। एक टीम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में।  ईश्वर सिंह और एसआई निर्भय राणा, एसआई आदित्य, हैडकांस्टेबल अमित कुमार, हैडकांस्टेबल देवेंद्र डबास, हैडकांस्टेबल अजय टोकस, हैडकांस्टेबल संजीव शाह और कांस्टेबल अनिल,टीम का गठन किया, इस गैंग के सदस्यों की अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी ट्रैक करने का काम सौंपा गया था। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए गुप्त स्रोतों को भी तैनात किया गया था। इस गैंग के सदस्यों के पर निगरानी भी रखी गई थी और अपेक्षित खुफिया जानकारी एकत्र की गई थी। स्पेशल सेल टीम द्वारा चार महीने से अधिक के कठोर प्रयासों के परिणामस्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि "नकली भारतीय मुद्रा नोट" FICN को भारत बांग्लादेश सीमा पर मालदा के गुलाबगंज के माध्यम से बांग्लादेश से भारत में सप्लाई किया जा रहा है।
विशिष्ट जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी अमर मंडल मालदा,जो गैंग के एक प्रमुख सदस्य हैं, 6 नवम्बर 19 को दिल्ली पहुंचेंगे और सुबह लगभग 10.बजे ओखला सब्ज़ी मंडी, कैप्टन गौर मार्ग, नई दिल्ली के पास अपने एक संपर्क को "नकली भारतीय मुद्रा नोट" FICN की एक बड़ी खेप पहुंचाने के लिए आएंगे। इस गुप्त जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई में जुट गया और उपर्युक्त स्थान के पास एक जाल बिछाया गया, सुबह लगभग 10.30 बजे के आस पास आरोपी अमर मंडल को 2000 रुपये की राशि के साथ उच्च गुणवत्ता वाले, FICN यानी 303 नकली भारतीय मुद्रा के नोटों की कीमत 6.06 लाख रुपये और 500-रुपये के 188 नकली भारतीय मुद्रा नोट  उसके कब्जे से 94 हजार बरामद किए गए। और थाना स्पेशल सेल में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की गई।
आरोपी अमर मंडल से पूछताछ से पता चला है कि वह जिले के एक आइजुल मियाँ से नकली भारतीय मुद्रा नोट्स FICN प्राप्त करता था। आरोपी अमर मंडल बिहार और दिल्ली,NCR में अपने अन्य सहयोगियों के माध्यम से दिल्ली,NCR सहित भारत में FICN, नकली नोटों की आपूर्ति करता था। आरोपी अमर मंडल द्वारा यह भी खुलासा किया गया है कि वह पिछले 3 वर्षों से FICN की आपूर्ति में शामिल है। आरोपी ने आगे खुलासा किया कि बरामद नकली नोट,FICN को बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा था और भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में लाया गया था गिरफ्तार अमर मंडल पहले ही पिछले एक साल के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक की FICN नकली नोटों की आपूर्ति कर चुका है।

सभी बरामद FICN नकली नोट इतनी अच्छी गुणवत्ता के हैं कि इन नोटों को मूल लोगों से नग्न आंखों से अलग करना मुश्किल है क्योंकि नोटों में लगभग समान सुरक्षा विशेषताएं हैं जैसे कि ठीक कागज की गुणवत्ता, रंग, सुरक्षा धागा, पानी के निशान,अच्छी छपाई आदि। इस मामले की जांच FICN के अन्य स्रोतों की पहचान,और गैंग के शेष सदस्यों को गिरफ्तार करने और ऐसे और FICN को पुनर्प्राप्त करने के लिए जारी है। यह पहली बार है जब इतनी अच्छी गुणवत्ता के FICN नकली नोट बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल की मामले की आगे की जांच जारी है।

Tuesday, 5 November 2019

"दिल्ली पुलिस मुख्यालय" ITO के बाहर पुलिसकर्मियों ने पुलिस साथियों पर हुए हमले के खिलाफ भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

5 नवंबर 2019

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: तीस हाजरी कोर्ट में पार्किंग को लेकर दिल्ली पुलिस व वकीलों के साथ झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हमले के विरोध में आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय, ITO पर हजारो की संख्या में पुलिसकर्मियों ने अपना विरोध प्रदर्शन पुलिस मुख्यालय के बाहर किया।
पुलिसकर्मियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी जिन पर लिखा था। ‘‘पुलिस वर्दी में हम इंसान हैं’’ और ‘‘रक्षा करने वालों को सुरक्षा की जरूरत’’ इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आज सुबह मंगलवार को, ITO पुलिस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी इकट्ठे हुए। और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया कि आप वर्दी का सम्मान बचाने की खातिर पुलिस कर्मियों के साथ खड़े रहें।
नई दिल्ली, पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिस कर्मियों को बताया कि आपकी चिंता व नाराजगी के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया है। और मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि यहां पर आये पुलिस कर्मियों का प्रदर्शन बेकार नहीं जाएगा। और अन्य वरिष्ट अधिकारियों ने भी प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों को बताया गया। कि आपकी नाराजगी को दूर किया जायेगा। लेकिन पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने किसी अधिकारी की बात नहीं सुनी उनकी मांग थी कि पुलिस कमिश्नर, हममे आश्वासन दे और हमारी सुरक्षा के बारे मे बताये।
जो घटना साकेत अदालत के बाहर सोमवार को वकीलों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी। ऐसे में हम कोर्ट में कैसे ड्यूटी करे।
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिस कर्मियों को बताया कि साथियों पिछले दिनों जो कुछ घटनाएं हुई हैं। उनका हमने बड़े ही धैर्य और संयम के साथ सामना किया है और कानून व्यवस्था बनाए रखा है ये हमारी दिल्ली पुलिस के कार्य कुशलता को दर्शाता है इस समय आपके मन में जो पीड़ा है हम समझते हैं और यह हमारी पीड़ा है हम उसे उचित लक्ष्यों तक भी पहुंचा रहे हैं हम सब आपके साथ है और कानून के रखवाले होने के नाते हमें कानून की सीमाओं के अंदर रहकर काम करना है। दिल्ली पुलिस हमेशा कार्य कुशलता कठिन से कठिन परिस्थितियों में अच्छे काम के लिए जानी जाती है उसकी गरिमा को हमें बनाए रखना है।आयुक्त, कहा मान्य उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मामले की SIT द्वारा जांच हो रही है कल जो साकेत में घटना हुई उसमें केस रजिस्टर कर दिया गया है। और आगे भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिस कर्मियों से अपील है कि अपनी तैनाती के स्थान पर पहुंचना और कार्यभार संभाले अभी तक आपका प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण रहा है तथा आमतौर पर हमारे प्रति आम नागरिको में भी सहानुभूति की भावना है आप कृप्या अनुशासन बनाए रखें मैं आपको आश्वासन देना चाहूंगा कि इस विषय में हम आपके साथ आपके कल्याण तथा न्याय के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...