Monday, 13 April 2020

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान, दिल्ली पुलिस PCR स्टाफ ने दो आरोपी अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। स्कूटी से अवैध शराब बरामद।

13 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: डीसीपी शरत कुमार सिन्हा, PCR कंट्रोल रूम से मिली जानकारी, दो आरोपी अवैध शराब तस्करों को पकड़ा गया। पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिसकर्मी एएसआई सतपाल, कांस्टेबल प्रदीप,और कांस्टेबल ड्राइवर परमोद नांगलोई बस डिपो, दिल्ली के पास ड्यूटी पर मौजूद थे।
स्टाफ ने देखा एक स्कूटी नंबर डीएल 8 एस बीडब्ल्यू 9298 को संदिग्ध हालत में एक अलग तरीके से मुँह पर कपड़े ढके वाले सवार व्यक्ति द्वारा देखा। सतर्क पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया।  लेकिन पीसीआर एमपीवी स्टाफ को देखते ही, संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी सवार ने तेजी से भागने की कोशिश की।

पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के स्टाफ को शक हुआ और तुरन्त कार्रवाई में जुट गए और संदिग्ध स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी पीछा करने के बाद, पीसीआर एमपीवी के पुलिस कर्मियों ने उक्त स्कूटी को रोकने में कामयाब रहे।  ओर पीसीआर एमपीवी स्टाफ ने आरोपी व्यक्तियों को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी व्यक्तियों की पहचान (1) रविंदर शर्मा उम्र 40 वर्ष रोहिणी, दिल्ली और (2) अभिषेक उम्र 24 वर्ष रानी बाग, शकूर बस्ती, दिल्ली के रूप में की गई। स्कूटी की जांच करने पर उनके बैग से 90 क्वाटर अवैध शराब बरामद हुई।

मोबाइल पेट्रोल वैन के स्टाफ ने एक सेल्फ कॉल किया।  घटनास्थल पर पुलिस स्टेशन पच्छिम विहार वेस्ट की स्थानीय पुलिस पहुंची। स्कूटी के साथ अवैध शराब बरामद करने के साथ ही आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया।  इस संबंध में पीसीआर वैन के प्रभारी के बयान पर पुलिस थाना पश्चिम विहार में मामला दर्ज किया गया।

नई दिल्ली के काली बाड़ी मार्ग क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिलने पर NDMC द्वारा गहन सैनिटाइजेशन अभियान किया गया।

13 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: (NDMC) द्वारा काली बाड़ी मार्ग, नई दिल्ली के क्षेत्र में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद  काली बाड़ी और उनके आसपास की गलियों, उप-गलियों, आवासीय परिसरों, पार्कों और बाजारों के क्षेत्रों में आज व्यापक रूप से कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
‌पालिका परिषद क्षेत्र के काली बाड़ी मार्ग में H- ब्लॉक टाइप - I, CPWD कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को COVID -19 पॉजिटिव पाया गया, उसके बाद H- ब्लॉक के पूरे क्षेत्र और सब्जी मंडी,काली बाड़ी मार्ग के ब्लॉक्स के आसपास भी ब्लीचिंग पाउडर के मिश्रित घोल का सघन छिड़काव किया गया।
‌
‌नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पटेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य और बागवानी विभाग के 10 कर्मचारियों की एक टीम ने इस गहन स्वच्छता अभियान को चलाया गया। जिसमें एक पानी के टैंकर और चार स्प्रेयर मशीनों का भी उपयोग किया गया है।
इसके अलावा, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा दैनिक स्वच्छता कार्य और डोर टू डोर कचरा संग्रहण गतिविधियों को भी साथ साथ जारी रखा गया।

कोरोना वायरस (कोविद -19 )  के संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करने, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने और मास्क के उपयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए वहां नियुक्त कर्मचारियों,अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से नागरिकों के लिये घोषणा की जा रही है।

जहां पूरे विश्व कोरोना वायरस लड़ रहा। इसी कड़ी में भारत का एक यूथ स्टार्टअप “कॉलेज टिप्स.इन“ एक अनोखे आइडिया पर काम कर रहा है। जिसका नाम है CT Care वालंटियर प्रोग्राम।

13 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: आज कोरोना के ख़िलाफ़ इस जंग में हर कोई अपनी तरफ़ से कुछ ना कुछ प्रयास कर ही रहा है। फिर चाहे डॉक्टर हों पुलिसकर्मी हों या फिर आमजन के साथ साथ देश के उद्योगपति। हर कोई अपनी क्षमता के हिसाब से विपदा की इस घड़ी में अपना सहयोग दे रहा है। फिर इस कठिन समय में हमारे देश का युवा या कह लीजिए कि स्टार्टअप पीढ़ी कैसे पीछे रह सकती थी।
इसी कड़ी में भारत का एक यूथ स्टार्टअप “कॉलेज टिप्स.इन“ एक अनोखे आइडिया पर काम कर रहा है। जिसका नाम है CT Care वालंटियर प्रोग्राम। जब हमने इसके फ़ाउंडर विपिन त्रिपाठी से इस बारे में बात की तो उनका कहना था कि “हमने सोचा कि क्यूँ ना भारत के सभी स्टूडेंट्स और युवाओं का डेटा एक जगह चैनैलाईज किया जाए...जिसमें वो सभी युवा शामिल हों जो किसी ना किसी तरह एक वालंटियर बन कर कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में समाज और देश की मदद करना चाहते हैं।”

जब हमने ये जानने कि कोशिश करी कि ये CT Care किस तरह काम करेगा और कैसे स्टूडेंट्स इससे जुड़ पाएँगें तो आगे वो बताते हैं...“इसके लिए आपको सिर्फ़ अपनी सहूलियत के हिसाब से,आप जिस फ़ील्ड में काम करना चाहते हैं उसे चुन कर खुद को वेबसाईट www. collegetips.in पर जाकर रजिस्टर करना है...इसके बाद हम आपका ये डेटा सेंट्रल / स्टेट / लोकल ऑथोरिटीस के साथ साथ कुछ समाजसेवी संस्थाओं व NGO के साथ शेयर करेंगे।जिससे वो आपको आपके द्वारा चुनी हुई फ़ील्ड में से आपकी पसंद का काम दे सकें।
आप खुद को नीचे दिए हुए कामों में से किसी के लिए भी रजिस्टर कर सकते हैं:
१. फ़ील्ड कार्य / खाने का वितरण करना।
२. सोशल मीडिया के माध्यम से ज़रूरी सूचनाओं का प्रचार व अफ़वाहों को रोकना।
३. डोनेशन कार्य (धन / दवाइयाँ / खाना)
४. पशु व जानवरों की सुरक्षा व देखभाल
५. शिक्षा व स्वास्थ्य कैंप
६. घर बैठे कुछ लिखा पड़ी व टेक्निकल योगिता के कार्य
७. अपने द्वारा चुना हुआ कोई भी कार्य

आगे त्रिपाठी बताते हैं कि इस प्रोग्राम को लॉंच करते ही हमको युवाओं ओर स्टूडेंट्स का ज़बरदस्त रेस्पॉन्स मिला। अगर हम आँकड़ों की बात करें तो शुरुआती 3 दिनों में ही 11,000 से ज़्यादा लोगों ने खुद को इस नेक काम के लिए रजिस्टर किया। जो सच में किसी करिश्में से क़म नही है।

आगे कि योजना के बारे में पूछने पर वे बताते हैं कि अभी हमारा पूरा ध्यान सिर्फ़ इस बात पर है कि हम कैसे अपने वालंटियर्स के साथ मिलकर ज़्यादा से ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं और देश को इस संकट की घड़ी से निकाल कर आगे ले जा सकते हैं।

कॉलेज टिप्स के बारे में: 
कॉलेज टिप्स एक यूथ स्टार्टअप है जिसको भोपाल निवासी इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट विपिन त्रिपाठी ने कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ़ आसान और हैप्पनिंग बनाने के लिए मई 2017 में शुरू किया था। आज ये स्टार्टअप भोपाल के साथ साथ मुंबई, दिल्ली, पुणे और इंदौर में अपने 200 से ज़्यादा साथियों के साथ अब तक 25 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स की लाइफ़ को प्रभावित कर चुका है। और इस साल के अंत तक रायपुर, जयपुर, अहमदाबाद, ग्वालियर व गोवा के साथ साथ देश के बाहर हंगरी में भी अपने पैर पसारने लिए तैयार है।

Sunday, 12 April 2020

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की "कोरोना वायरस" से जंग, NDMC द्वारा चरक पालिका अस्पताल में एक विशेष 24x7 फ्लू कॉर्नर स्थापित।

12 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली:"कोरोना वायरस" (COVID -19) महामारी के प्रकोप के मद्देनजर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने नई दिल्ली के मोती बाग स्थित चरक पालिका अस्पताल (CPH) में एक अद्वितीय 24×7 फ्लू कार्नर ( FLU CORNER ) का डिजाइन और निर्माण करके उसे जनता की सेवा के लिये स्थापित किया है।
पहली बार दिल्ली में हेल्थ केयर प्रोवाइडर (HCP) और रोगी के बीच आवरण के साथ यह फ़्लू कॉर्नर स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों) को सुरक्षा प्रदान करेगा,जबकि इसके लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) का उपयोग किया जाता है।
पालिका परिषद द्वारा कोरोना वायरस ( COVID-19 ) महामारी की पृष्ठभूमि में, यह स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को संक्रमण के जोखिम में डाले बिना रोगियों की जांच करने की सुरक्षित सुविधा विशेष रूप से प्रदान करेगा। इसके डिजाइन में यह एक ग्लास विभाजन के साथ कैनवास की छत से बनी एक अस्थायी संरचना है। माइक्रोफ़ोन सुविधा के साथ ग्लास आवरण स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ रोगी के संपर्क के समय प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है।
इस फ्लू कॉर्नर का निर्माण एक खुले क्षेत्र में किया गया है, जो मुख्य चरक पालिका अस्पताल से दूर लेकिन इसके ही परिसर में है और यह चौबीसों घण्टे 24x7 कार्यरत रहेगा।  इस फ्लू कॉर्नर पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जो स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (CCC) से भी जुड़ा है।

Saturday, 11 April 2020

NDMC द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न लोगो के संकट को कम करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ, कार्यक्रमों और सुविधाओं को शुरू किया।

11 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली" "कोरोना वायरस" महामारी फैलने के कारण हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने पुलिस बल के जवानों, चिकित्सा कर्मचारियों, आपदा प्रबंधन में जुटे अधिकारी एवम कर्मचारियों, बेघर लोगों और वृद्ध, विकलांग एवम विधवा पेंशनरों के लिये इस संकट में बेहतर रहन सहन और आजीविका की दशाओं में सुधार प्रदान करने के लक्ष्य से विभिन्न कल्याणकारी योजना, कार्यक्रम और सुविधाओं को शुरू किया है। पालिका परिषद ने अपने सरोजनीनगर के बारातघर और पालिका धाम के सामुदायिक केंद्र को नई दिल्ली जिला प्रशासन को बेघर लोगों के लिए अस्थायी नाइट शेल्टर होम स्थापित करने के लिए प्रदान किया हुआ हैं।
नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग और बापू धाम पर बारात घरों को लॉकडाउन प्रबंधन में लगे अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों को रहने के लिए दिल्ली पुलिस को प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त पालिका परिषद के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित नौ सामुदायिक केंद्र जैसे - लाल बहादुर सदन, बाबर रोड, उल्लास-लक्ष्मी बाई नगर, पालिका निवास-लोधी रोड, हैली लेन, उत्तर-पश्चिम मोती बाग, आदित्य सदन, कृष्णा मेनन लेन और क्लब दक्ष को नई दिल्ली जिला प्रशासन की आवश्यकता पर आवश्यक सेवाओं पर तैनात अधिकारियों,चिकित्सा कर्मचारियों के रात्रि निवास के लिए भी प्रदान किया जा रहा है। पालिका परिषद के बाकी आठ बारात घरों को डीएम, नई दिल्ली जिला, अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उनकी आवश्यकता के उपयोग के लिए अलर्ट पर आरक्षित रखा गया है।

NDMC कर्मचारियों के लिए, लॉकडाउन अवधि के दौरान  मौजूदा मेडिकल कार्ड पर 31.03.2020 पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा योजना के विस्तार को 30.4.2020 तक देने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। और चिकित्सा दावों की प्रतिपूर्ति में छूट के संबंध में एक प्रस्ताव, इस लॉकडाउन अवधि के दौरान अस्पतालों, उपचार करने वाले डॉक्टरों के पास जाए बिना चिकित्सा स्वास्थ्य योजना में लाभार्थियों (NDMC कर्मचारी) के लिये 30.04.2020 तक वैध करने के लिये भी एक प्रस्ताव प्रक्रियाधीन  है। 

पालिका परिषद कर्मचारियों और पेंशनरों को COVID-19 ( कोरोना वायरस संक्रमण ) महामारी का उपचार प्रदान करने वाले नामित अस्पतालों की जानकारी के बारे में एक अधिसूचना परिपत्र जारी भी कर दिया गया है। पालिका परिषद द्वारा 1359 लाभार्थियों को वृद्धावस्था,विधवा,विकलांग पेंशन के रु 6000/- से रु 7500/ - प्रत्येक की है। वह अवधि जनवरी 2020 से मार्च 2020 तक के लिये जारी की जा रही है। जो कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपए की राशि होगी।

पालिका परिषद द्वारा संचालित तीनों वर्किंग गर्ल्स हॉस्टल (आकांशा, इंदिरा निकेतन और स्वाति) और तीन वृद्धाश्रम हॉस्टल (संध्या, आराधना और आशीर्वाद ) में भोजन की सुचारू आपूर्ति और अन्य आवश्यक वस्तुओं एवम सेवाओं की आपूर्ति भी सुचारू रूप से चल रही हैं। इन सभी में भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के सख्त प्रवर्तन और सामाजिक दूरी के सुरक्षा मानदंडों को भी लागू किया जा रहा है। 

पालिका परिषद ने अपने एक और कल्याणकारी निर्णय के अनुसार इन संस्थानों में रहने वालों ( कामकाजी गर्ल्स हॉस्टल और वृद्धाश्रम में ) को 31 मई तक हॉस्टल फीस के भुगतान की तारीख बढ़ाकर एक और राहत भी प्रदान की गई है। पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी संस्थानों जैसे बारात घर, सामुदायिक केंद्रों, छात्रावासों और वृद्धाश्रमों को नियमित आधार पर साफ, स्वच्छ और सैनिटाइज किया जा रहा है। 

COVID-19 महामारी आपदा प्रबंधन के दौरान आवश्यक सेवाओं के रूप में पर्याप्त सेवाएं प्रदान करने के लिए परिषद कल्याण विभाग के सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Friday, 10 April 2020

तीन स्नैचर,दिल्ली पुलिस पीसीआर स्टाफ की गिरफ्त,में आरोपियों के कब्जे से स्नैच मोबाइल फोन बरामद किये गए।

10 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: डीसीपी शरत कुमार सिन्हा, पीसीआर कंट्रोल रूम से जानकार मिली, घटना,10 अप्रैल 2020 की सुबह लगभग पौने पाँच बजे, एएसआई राम प्रसाद, कांस्टेबल कपिल और एएसआई ड्राइवर नरेश कुमार पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मियों ने स्नैचिंग के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त की। पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मी तुरंत कार्रवाई करते हुए। और शिव मंदिर, खैरा रोड, दिल्ली के पास घटनास्थल पर पहुंचे। फोन करने वाले व्यक्ति से मिले उसने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।  इस पर एमपीवी स्टाफ ने पीड़ित शिकायतकर्ता को एमपीवी गाड़ी में बिठा लिया और संदिग्ध लुटेरों की तलाश शुरू की।  तलाशी अभियान के दौरान, शिकायतकर्ता ने सुरेरा ग्राम रोड, दिल्ली के पास आरोपी स्नैचरों की ओर इशारा किया।

पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन को देखते ही स्नैचरों ने भागने की कोशिश की लेकिन काफी पीछा करने के बाद PCR स्टाफ ने मोटरसाइकिल को रोककर उन्हें पकड़ने में सफल रहे। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।  पकड़े गए आरोपि स्नैचरों की पहचान (1) निकेश मान आयु 27 वर्ष, न्यू रोशन पुरा, नजफगढ़, दिल्ली (2) विपिन आयु 25 वर्ष न्यू रोशा पुरा, दिल्ली (3) पंकज आयु 23 वर्ष ग्राम पपरावत, नजफगढ़, दिल्ली। के रूप में हुई। पुलिस स्टेशन निहाल विहार की स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोटरसाइकिल और स्नैच मोबाइल फोन के साथ आरोपी व्यक्तियों को उनके हवाले कर दिया गया। मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

दिल्ली पुलिस पीसीआर स्टाफ ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बटन संचालित चाकू को बरामद किया।

10 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली:डीसीपी शरत कुमार सिन्हा, PCR कंट्रोल रूम से मिली जानकारी, घटना 9 अप्रैल 2020 लगभग रात दस बजे, के आसपास गस्त के दौरान PCR मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मी एएसआई साहिब सिंह और कांस्टेबल ड्राइवर धीरेंद्र को पीसीआर कॉल मिली लूट के संबंध में,
पीसीआर एमपीवी के स्टाफ तुरंत हरकत में आए और सुनील डेयरी, चंदर विहार के पास घटनास्थल पर पहुंचे। और फोन करने वाले व्यक्ति से मिले उसने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन और 250/ रुपये लूट लिए।  चाकू की नोंक पर और फरार हो गए।  इस पर एमपीवी स्टाफ ने पीड़ित शिकायतकर्ता को PCR  वैन में बिठा लिया और संदिग्ध व्यक्ति के भागने वाले रास्ते में लुटेरों की तलाश शुरू की।  

तलाशी अभियान के दौरान, पीड़ित शिकायतकर्ता ने गिन्नी गुण, चंदर विहार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की ओर इशारा किया।  पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन, को देखते हुए संदिग्ध लुटेरे ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए। एक संक्षिप्त पीछा करने के बाद पीसीआर स्टाफ उसे पकड़ने में कामयाब रहे। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।  

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल और एक बटन संचालित चाकू बरामद हुआ।  पकड़े गए लुटेरे की पहचान सागर उर्फ मोनू उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। चंदर विहार, निहाल विहार, दिल्ली। पुलिस स्टेशन निहाल विहार की स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।  खिलौना पिस्तौल और बटन संचालित चाकू के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों को उन्हें सौंप दिया गया। मामला थाना निहाल विहार। अभियुक्त सागर उर्फ मोनू पहले चोरी और स्नैचिंग के 8 आपराधिक मामलों में भी शामिल पाया गया है।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...