Saturday, 18 April 2020

NDMC क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर थूकने या पेशाब करने वालों पर होगी कार्रवाई, भरना होगा 1000, रुपये का जुर्माना, 15 अप्रैल से लॉक डाउन 2.0 लागू होने के बाद जारी किया गया है नया आदेश।

18  अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: दिल्ली और देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पर काबू पाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद NDMC की ओर से एक नया आदेश जारी किया गया है। पालिका परिषद की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थल पर थूकने और पेशाब करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन पर ₹1000 का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
पालिका परिषद की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक अहम बड़ा कदम उठाते हुए यह भी आदेश जारी किया गया है कि उसके अधीनस्थ क्षेत्र में शराब, गुटखा, तंबाकू आदि बेचने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। NDMC के चेयरपर्सन धर्मेंद्र के आदेशों पर सेक्रेटरी आईएएस अमित सिंगला की ओर से शनिवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस बीच देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों पर 15 अप्रैल से पूरे देश में लॉक डाउन  2.0 लागू है। इसके अनुपालन में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में अब NDMC की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। जिससे उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में धूम्रपान की वस्तुओं पर पूरी तरीके से प्रतिबंध तो रहेगा ही। साथ ही सार्वजनिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और उन पर ₹1000 तक की राशि का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Friday, 17 April 2020

लॉकडाउन पार्ट 2.0: वक्त है कुछ नया करने और जिंदगी के ये पल सहजने का : कंस्यूमर वॉयस*

17 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन का दूसरा दौर चल रहा है। इस दौरान घर पर रहना जितना जरूरी है उतना ही शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना भी जरूरी है। इसके लिए हमें चाहिए कि हम अपनी दैनिक दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन करें जिसका फर्क हम स्वयं महसूस कर सकते हैं।हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालें। इसके लिए हमको सुबह-शाम गुनगना पानी पीने की जरूरत है। भोजन में हमको लिक्विड डाइट की मात्रा अधिक लेने की होगी। मौसम के इस दौर में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करें ताकि शरीर विभिन्न प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रहे। स्वास्थ्य से जुड़े लोगों का भी यह मानना है कि जिस प्रकार बाहरी शरीर की साफ-सफाई जरूरी है उसी प्रकार शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई भी बहुत आवश्यक है।

लॉकडाउन में भी फिटनेस प्लान में रहें, आज के समय में वायरस से बचने के लिए शरीर का रोग-प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होना और भी जरूरी है, जिससे हम सब स्वस्थ रहें। इसके लिए जरूरी है कि घर में रहते हुए हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। कई ऐसा ना हो कि अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ लें जिससे आपका वजन नियंत्रित ना रह पाएं। लॉकडाउन के इस नाजुक दौर में स्वाद के चक्कर में सेहत के साथ समझौता करना सही नहीं है।
घर में रहकर सुबह-शाम करीब तीस मिनट टहलने का अभ्यास जारी रखें। इसके लिए आप टीवी, सोशल मीडिया एकांडटस फॉलोकर या ऑनलाइन ऍप की मदद से योग या व्यायाम कर सकते हैं। मेडिटेशन भी बहुत लाभदायक है। अपने शौक को पूरा करने का सही समय लॉकडाउन के दिनों को अपने शौक पूरा करने का एक जरिया बनाएं। हो सकता है अपने कॅरियर के चलते आप अपने अपने शौक पूरा नहीं कर सकें हो यह सही समय है। अपने शौक को पूरा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। आप जहां हैं वहां रहकर कुछ नये-नये प्रयोग भी कर सकते हैं।


कोविड-19 क्या है।

कोविड-19 यानी कोरोना वायरस सांस से संबंधित एक नई बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में और दूषित सतहों से फैल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में इसके गंभीर परिणाम होने की संभावना है, विशेषकर वे जो अन्य बीमारियों से भी पीडित हों। इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं- बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ। इस बीमारी का अभी तक कोई टीका या उपचार नहीं निकला है।
 में क्या करें। हाथों को अच्छे से धोएं या हैँट सैनिटाइजर का बार-बार इस्तेमाल करें। खांसते या छींकते हुए अपने मुंह को टिशु या कोहनी से ढंके। बीमार होने पर घर पर ही रहें। अगर आप में कोविड 19 के लक्षण दो दिन से ज्यादा हों तो तुरंत डॉकटर की मदद लें। हाथ मिलना बंद करें और नमस्कार की आदत डालें।

ज्यादा उम्र के बुजुर्ग (विशेषकर 80 की उम्र वाले,) और डायबिटीज, फेफड़ें और दिल की बीमारी से पीडित लोग, तीन महीने की जरूरी दवाइयां (जैसे उच्च रक्तचाप या डायबिटीज की दवाइयां) साथ रखें, भीड़ में ना जाएं। जितना हो सके घर में रहें और सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाएं रखें।

Thursday, 16 April 2020

दिल्ली पुलिस पीसीआर के पुलिस कर्मियों ने स्कूटी से अवैध शराब बरामद की।

16 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: डीसीपी शरत कुमार सिन्हा PCR, कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के तहत 15 अप्रैल 2020 को लगभग दोपहर 1:30 बजे,PCR  मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिसकर्मी हैडकांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल ड्राइवर योगेंदर औचंदी बॉर्डर, दिल्ली के पास गश्त कर रहे थे।
उन्होंने संदिग्ध हालत में बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर दो व्यक्तियों को देखा। PCR स्टाफ ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया। पीसीआर एमपीवी स्टाफ को देखते हुए, संदिग्ध स्कूटी सवार ने स्कूटी को और तेज कर दिया और भागने लगे। शक होने पर,मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मियों ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कूटी का पीछा किया।

गहन पीछा करने के बाद एमपीवी स्टाफ ने स्कूटी को रोकने में कामयाब रहे। संदिग्ध स्कूटी सवार ने खुद घिरता देख आरोपी स्कूटी छोड़कर और खेतों में भागने में कामयाब रहा। स्कूटी की तलाशी लेने पर 195 क्वार्टर अवैध शराब से भरे दो प्लास्टिक बैग बरामद हुए। स्टाफ ने एक सेल्फ कॉल किया गया। थाना बवाना की स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।  स्कूटी के साथ बरामद अवैध शराब थाना बवाना की स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई। प्रभारी पीसीआर वैन के बयान पर पुलिस स्टेशन बवाना में  मामला दर्ज किया गया था।

NDMC द्वारा दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के विरुद्ध युद्ध स्तर पर संघर्ष जारी।

16 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: "कोरोना वायरस" (COVID-19) की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपनी अग्निशमन सेवा की गाड़ियों का उपयोग करके एक सप्ताह के लंबे गहन कीटाणुशोधन स्प्रे अभियान के अंतर्गत।आज सैनिटाइजेशन के उद्देश्य से कनॉट प्लेस आउटर, मिडिल एंड इनर सर्कल्स, खान मार्केट, काका नगर, अरबिंदो मार्ग, धर्म मार्ग और मंदिर मार्ग (स्वाति वर्किंग गर्ल हॉस्टल और पुलिस स्टेशन) के क्षेत्रों में सघन छिड़काव किया गया।
इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी मार्ग,अतुल ग्रोव रोड, हेली रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, बाराखंभा रोड, कोपरनिकस मार्ग,भगवान दास रोड,मानसिंह रोड,पृथ्वी राज रोड, हुमायूं रोड और फिरोज शाह रोड को शुक्रवार को  सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल किया जाएगा।

शनिवार को, यह अभियान इंडिया गेट, सी- हेक्सागन, राजेन्द्र प्रसाद रोड, तुगलक रोड और अरबिंदो मार्ग के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइजेशन में कवर करेगा।

 रविवार को यह कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन स्प्रे अभियान चाणक्य पुरी, एसपी मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, विनय मार्ग, सत्य मार्ग और पंचशील मार्ग के क्षेत्र में चलाया जाएगा।पालिका परिषद के इस कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन छिड़काव कार्यक्रम के पहले दौर के अंतिम दिन सोमवार को शांति पथ,अफ्रीका एवेन्यू, होशियार सिंह मार्ग, सफदरजंग रोड,तीन मूर्ति रोड, तीस जनवरी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग और अकबर रोड से समाप्त किया जाएगा।

Wednesday, 15 April 2020

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने लॉकडाउन के दौरान,अवैध हथियार के साथ एक लुटेरे को धरदबोचा।

15 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार
 

नई दिल्ली: पुलिस स्टेशन नार्थ रोहिणी,रोहिणी जिले की दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार के साथ फर्जी नंबर प्लेट वाली एक ब्लैक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर बरामद की गई। हाल ही में रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल का इस्तेमाल करके चेन छीनने की कुछ घटनाएं हुई थीं। CCTV फुटेज की मदद से और एक आरोपी की विस्तृत खोज पुलिस स्टेशन नॉर्थ रोहिणी के पुलिस कर्मियों द्वारा की गई।
14 अप्रैल 2020 को एएसआई सुरेंद्र, हैडकांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल संदीप इलाके में गश्त पर थे। कांस्टेबल संदीप सबवे के पास आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन में पैदल गश्त पर थे, जबकि एएसआई सुरेंद्र और हैडकांस्टेबल मोहित भी उसी इलाके के पास गश्त कर रहे थे। कांस्टेबल संदीप लॉकडाउन के दौरान व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने दीपाली चौक से मधुबन चौक की ओर एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को आते देखा।  सवार काले हेलमेट पहने था। शक होने पर कांस्टेबल संदीप ने उसे रुकने का इशारा किया।

मोटरसाइकिल सवार शुरू में धीमा हो गया, लेकिन जैसे ही कांस्टेबल संदीप के करीब पहुंचा। और उसने बाइक को तेज किया और भागने की कोशिश की लेकिन कांस्टेबल संदीप ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल को पीछे से पकड़ लिया। और मोटरसाइकिल सवार को खींच लिया कांस्टेबल संदीप लगभग 15-20 मीटर तक मोटरसाइकिल को पकड़के रखा लेकिन आखिरकार मोटरसाइकिल सवार ने अपना संतुलन खो बैठा और बाइक के साथ गिर पड़ा।

इसके बाद मोटरसाइकिल सवार ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की हालांकि अपने कर्तव्य के दौरान साहस दिखाते हुए, सीटी संदीप ने हमलावर को तुरंत काबू कर लिया। इस बीच हंगामा सुनते ही आस-पास मौजूद हैडकांस्टेबल मोहित के साथ ASI सुरेंद्र तुरंत वहां पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

जांच पड़ताल करने पर आरोपी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। और मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान, सुरेंद्र उर्फ हैप्पी, रानी बाग, दिल्ली, उम्र 40 वर्षीय व्यक्ति को  गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल के साथ 2 जिंदा कारतूस, और पांच सोने की जंजीर, और फर्जी नंबर प्लेट वाली एक ब्लैक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी पूर्व में विभिन्न थानों में लूट और स्नैचिंग सहित 8 अन्य आपराधिक मामलों में शामिल है। आगे की जांच की जा रही है।

Tuesday, 14 April 2020

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा GOVID-19 महामारी, के विरुद्ध एवेन्यू रोड्स पर फायर टैंकरों से कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया।

14 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: पालिका परिषद NDMC के अग्निशमन विभाग के समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक आधार पर COVID-19 के साथ जंग के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में फायर टैंकरों की मदद से मुख्य सड़कों की कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए एक कार्यक्रम बना कर उसे लागू कर दिया है।
यह कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन  छिड़काव अभियान कल से शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में एक नियमित कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है। NDMC ने अपने क्षेत्र में इस कीटाणुशोधन अभियान का एक शेड्यूल तैयार किया है, जो NDMC के एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी के समन्वय के साथ 06 मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों की देखरेख में चलाया जा रहा है।
आज फायर टैंकरों के उपयोग से इस अभियान के अंतर्गत छिड़काव किए गए क्षेत्र लोधी रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मैक्स मुलेर मार्ग, शाहजहां रोड और पंडारा रोड हैं। इन अग्निशमन टैंकरों के उपयोग से 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट तरलघोल के साथ नई दिल्ली क्षेत्र में सड़कों, किनारों और फुटपाथ पर यह कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन अभियान चल रहा है। यह अभियान बागवानी टैंकरों और स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य स्प्रेरर मशीनों के साथ कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन करने के लिए किए गए अन्य उपायों के अतिरिक्त चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को यह अभियान मदर टेरेसा क्रीसेंट, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, मंदिर मार्ग, आरके आश्रम मार्ग, पेशवा रोड, काली बाड़ी मार्ग, उद्यान मार्ग, तालकटोरा रोड, चर्च रोड और गुरुद्वारा रकाबगंज को कवर करेगा।  और कनॉट प्लेस के आसपास जैसे संसद मार्ग, जय सिंह रोड, जन पथ, चेम्सफोर्ड रोड, पंचकुइया रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग और बंगला साहिब रोड के आसपास का क्षेत्र गुरुवार को इस कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल होगा।
कस्तूरबा गांधी मार्ग, अतुल ग्रोव रोड, हेली रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, बाराखंभा रोड, कोपरनिकस मार्ग, भगवान दास रोड, मानसिंह रोड, पृथ्वी राज रोड, हुमायूं रोड और फिरोज शाह रोड को शुक्रवार को  सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल किया जाएगा। और शनिवार को यह अभियान इंडिया गेट, सी- हेक्सागन, राजेन्द्र प्रसाद रोड, तुगलक रोड और अरबिंदो मार्ग के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइजेशन में कवर करेगा।
रविवार को यह कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन स्प्रे अभियान चाणक्य पुरी, एसपी मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, विनय मार्ग, सत्य मार्ग और पंचशील मार्ग के क्षेत्र में चलाया जाएगा। पालिका परिषद के इस कीटाणुशोधन, सैनिटाइजेशन छिड़काव कार्यक्रम के पहले दौर के अंतिम दिन सोमवार को शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, होशियार सिंह मार्ग , सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति रोड, तीस जनवरी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग और अकबर रोड से समाप्त किया जाएगा।

"दिल्ली महिला आयोग" DCW को रिपोर्ट किए गए अपराधों में लॉकडाउन के दौरान गिरावट देखी गई।

14 अप्रैल 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग अपनी महिला हेल्पलाइन और रेप क्राइसिस सेल के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान 24×7 काम कर रहा है। दिल्ली महिला आयोग को लॉकडाउन के दौरान प्रति दिन लगभग 1400 कॉल प्राप्त हो रहे हैं। महिला पंचायत की टीमें राशन पाने में महिलाओं और उनके परिवारों की मदद कर रही हैं, खासकर जेजे क्लस्टर क्षेत्रों में।दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 को औसतन प्रतिदिन 1500 -1800 कॉल मिलती है। लॉकडाउन के दौरान, आयोग को 26 मार्च से 31 मार्च के बीच अत्यधिक कॉल मात्रा प्राप्त हुई। आयोग को 27 मार्च को 4,341 कॉल, 28 मार्च को 5522 कॉल और 29 और 30 मार्च को 3,000 से अधिक कॉल मिलीं, 1 अप्रैल के बाद, आयोग को प्रति दिन लगभग 1300 से 1500 कॉल प्राप्त हो रहे हैं।

26 मार्च से 31 मार्च तक, आयोग को आई कॉल में सबसे अधिक लॉकडाउन के बारे में भ्रांतियों से जुड़ी कॉल थीं। दिल्ली महिला आयोग ने सभी शिकायतकर्ताओं को लॉक डाउन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा उन्हें इसके महत्त्व के बारे में भी अवगत करा रहा है।

आयोग की 181 महिला हेल्पलाइन द्वारा प्राप्त कॉल के विश्लेषण पर यह देखा गया है कि हेल्पलाइन पर घरेलू हिंसा के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके विपरीत, आयोग को सूचित किए गए मामलों की संख्या में कमी आई है। हालांकि इस आंकलन से कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। क्योंकि यह माना जा सकता है कि पीड़िता डर या अपराधी से दूर जाकर शिकायत दर्ज करने में अक्षमता के कारण अपराधों को रिपोर्ट करने में संकोच कर सकते हैं।

हालांकि, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, पीछा करने आदि के मामलों में भारी गिरावट देखी गयी है। आयोग को 12 मार्च और 24 मार्च के बीच प्रति दिन छेड़छाड़ से संबंधित औसतन 6 शिकायतें मिलीं। लॉक डाउन के दौरान  यह संख्या औसतन 2-3 शिकायत  प्रतिदिन हो गई है। इस श्रेणी की शिकायतों की संख्या में यह 66% की गिरावट है। रेप के मामलों में भी लगभग 71% की कमी देखी गयी है। आयोग को आम दिनों में जहां प्रतिदिन औसतन 3-4 शिकायतें प्राप्त होती थीं वो संख्या अब प्रति दिन अधिकतम 1-2 शिकायतों पर आ गयी है। आयोग को बताए गए अपहरण के मामलों में भी 90% से अधिक की गिरावट देखी गई है। हालांकि, यह चिंताजनक है कि लॉकडाउन के दौरान भी आयोग को महिला ओं के खिलाफ हिंसा के कुछ मामले प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें रेप, POCSO, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध के मामले शामिल हैं।

DCW अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, "हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण राजधानी में अपराधों की संख्या में गिरावट आई है। यह व्यथित करने वाला है कि ऐसे दुखद समय में भी जब पूरा देश लॉक डाउन में है और कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है, महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार, घरेलू हिंसा और अन्य के खिलाफ अपराध अभी भी हो रहे हैं। हम अपनी टीम और दिल्ली पुलिस की मदद से सभी रिपोर्ट किए गए मामलों पर काम कर रहे हैं। मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि इस मुश्किल की घड़ी में मानवता दिखाएं"

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...