Saturday 28 May 2022

दिल्ली पुलिस आयुक्त, ने सर्वश्रेष्ठ डिवीजन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।

28 मई 2022


नरेन्द्र कुमार



नई दिल्ली: आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना, ने कानून व्यवस्था और पुलिसिंग के अन्य पहलुओं पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
दिल्ली पुलिस आयुक्त अस्थाना ने सर्वश्रेष्ठ डिवीजन अधिकारियों, बीट अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस के रूप में चुने गए पुलिस कर्मियों को भी पुरस्कृत किया, जिन्होंने हाल ही में उत्कृष्ट कर्तव्यों का पालन किया। जिसमें एसआई अभिषेक दिवाकर (थाना हर्ष विहार) और एसआई रवि बेनीवाल (थाना गोविंदपुरी) को सर्वश्रेष्ठ डिवीजन अधिकारी चुना गया,
जबकि कांस्टेबल रमेश कुमार (थाना सिविल लाइंस), हैडकांस्टेबल सुनील (थाना मुंडका) और कांस्टेबल नरसी कुमार मीणा (थाना हरि नगर) को बेस्ट बीट ऑफिसर और हैडकांस्टेबल पूरन चंद (सीआर पार्क ट्रैफिक सर्कल) को बेस्ट ट्रैफिक ऑफिसर चुना गया।
चयनित पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वरिष्ट पुलिस अधिकारी भी उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...