Wednesday 13 January 2021

NDMC द्वारा 2021-22 का बजट, निर्बाध, तकनीक-सक्षम, स्मार्ट, विश्वसनीय, मजबूत, स्वस्थ, स्वच्छ, दूरदर्शी और नागरिकों की देखभाल करने वाली नागरिक सेवाओं पर केंद्रित।

13 जनवरी,2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली NDMC "नई दिल्ली नगरपालिका परिषद" ने सभी ओर से चुनौतियों का सामना करते हुए और आर्थिक मंदी के परिदृश्य में चालू वित्त वर्ष का विशुद्ध सकारात्मक और दूरदर्शिता वाला तथा 136.18 करोड़ रुपयों के मध्यम मुनाफे वाला बजट पेश करते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में बेहतर प्रशासन और आर्थिक रूप से सतत प्रगतिशील प्रतिबद्धता को दर्शाता और 172.47 करोड़ रुपये के सरप्लस का अनुमानित बजट भी पेश करती है। इस वर्ष अनेक राहतो को दिए जाने के बावजूद भी अगले वित्त वर्ष में किसी भी नये कर का प्रस्ताव नही किया है। साथ ही साथ नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् अपनी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसे महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा किये जाने की घोषणा के साथ अगले वित्त वर्ष में निर्बाध उर्जा आपूर्ति, अन्य नागरिक सेवाओं और आंतरिक प्रशासन की सुदृढ़ता से जुडी परियोजनाओं की श्रृंखला भी पेश कर रही है।
“नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का इस वर्ष का बजट निर्बाध, तकनीक-सक्षम, स्मार्ट, विश्वसनीय, मजबूत, स्वस्थ, स्वच्छ, दूरदर्शी और नागरिकों की देखभाल करने वाली नागरिक सेवाओं पर केंद्रित है। यह बजट पालिका परिषद को एक लचीली, समावेशी, उत्तरदायी, सतत और भविष्य-उन्मुखी नगर निकाय के रूप में राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने वाला भी है।"
यह घोषणा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने पालिका परिषद के बजट - 2021-22 की प्रस्तुति के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बताया। कि वित्तीय वर्ष 2020-21 वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की महामारी के अभूतपूर्व संकट से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन के साथ चालू हुआ था और फिर आगामी महीनों में चरणबद्ध तरीके से अनलॉकिंग प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ा लेकिन आज मैं यह विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि इस बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद राष्ट्रीय स्तर पर नगर निकायों के बीच अपनी अग्रणीय स्थिति के साथ प्रमुख सेवाओं को निर्बाध तरीके से सुनिश्चित करने में सफल रही है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कोविड महामारी के दौरान नागरिक सेवाओं विशेषतः स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा इत्यादि की सेवाओं को निर्बाध रूप से नागरिकों को प्रदान करने के लिए अनेकों उपाय किये है। पालिका परिषद् ने कोविड महामारी के समय अपनी प्रतिक्रियाओ से चुनौतियों का सामना करना, इस प्रकार सिखा है कि उन महत्वपूर्ण बिन्दुओ को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के आपात आघातों के प्रति सहन-सक्षम बनाने के लिए भविष्य में विकास की रणनीति के रूप में धारण किया जा सकता है।

पालिका परिषद के अध्यक्ष ने वित्तीय रुझान पेश करते हुए बताया कि बजट अनुमान 2021-2022 की कुल प्राप्तियां  ₹ 4299 करोड़ है जबकि संशोधित अनुमान वर्ष 2021-2022 में रूपए 3645.25 करोड़ रखा गया है।  वर्ष 2019-20 में कुल वास्तविक प्राप्तियाँ ₹ 3648.39 करोड़ थी।  बजट अनुमान वर्ष 2021-2022 में राजस्व प्राप्तियां ₹ 3590.81 करोड़ है, जबकि वर्ष 2020-21 में संशोधित अनुमान रूपए 3143.25 करोड़ है तथा वर्ष 2019-20 में वास्तविक प्राप्तियाँ ₹ 3308.63 करोड़ है।  वर्ष 2021-2022 के बजट अनुमान में पूंजीगत प्राप्तियाँ ₹ 708.19 करोड़ है, जबकि वर्ष 2020-21 के संशोधित अनुमान में ₹ 502 करोड़ का प्रावधान किया गया है तथा वर्ष 2019-20 में वास्तविक प्राप्तियाँ ₹ 339.75 करोड़ है। 

वर्ष 2021-22 के बजट अनुमान के लिए कुल व्यय ₹ 4126.53 करोड़ है। जबकि संशोधित अनुमान वर्ष 2020-21 में ₹ 3509.07 करोड़ का प्रावधान है तथा वर्ष 2019-20 में ₹ 3687.97 करोड़ का वास्तविक व्यय है। बजट अनुमान 2021-22 में राजस्व व्यय ₹ 3473.29 करोड़ है, जबकि संशोधित अनुमान वर्ष 2020-21 में ₹ 3087.82 करोड़ का प्रावधान किया गया है तथा वर्ष 2019-20 में वास्तविक ₹ 3246.75 करोड़ था।  संशोधित अनुमान वर्ष 2020-21 में ₹) 421.25 करोड़ के विपरीत बजट अनुमान 2021-22 में ₹ 653.25 करोड़ का पूंजीगत व्यय का अनुमान है तथा वर्ष 2019-20 में वास्तविक ₹ 441.22 करोड़ था। 

पालिका परिषद् के अध्यक्ष ने प्रेस सम्मलेन के दौरान बजट में प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि "स्मार्ट नई दिल्ली पालिका परिषद्

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : इस परियोजना के अगले चरण में संपत्ति कर, संपदा प्रबंधन, कार्यशाला-प्रबंधन तथा संपत्ति-प्रबंधन पर चार महत्वपूर्ण ईआरपी माड्यूल समिल्लित है। पहले दो नागरिको को व्यापार करने में महत्वपूर्ण ढंग से सहजता लायेंगे, वहीँ अन्य दो पालिका परिषद् में दक्षता तथा जवाबदेही को उन्नत बनायेंगे।

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...