Saturday 21 October 2017

दिल्ली पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

21/10/2017
दिल्ली

21अक्टूबर  2017 की प्रातः किंग्जवे कैम्प नई पुलिस लाईन मैदान में दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद साथियों की याद में शोक परेड का आयोजन किया गया।जिसमें ।
पुलिस आयुक्त श्री अमूल्य पटनायक सहित आमंत्रित भूतपूर्व पुलिस आयुक्तों वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के साथ साथ दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद साथियों की याद में  2 मिनट का मौन धारण किया। पुलिस आयुक्त श्री अमूल्य पटनायक ने विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्यों की पुलिस के शहीदों की संख्या को पढ़कर बताया। इस मौके पर भूतपूर्व पुलिस आयुक्त श्री B.K. गुप्ता,और श्री आलोक कुमार वर्मा, के साथ साथ दिल्ली पुलिस के अधिकांश वरिष्ट पुलिस अधिकारी कर्मी दिवगंत पुलिस कर्मियो के परिजन वे पुलिस परिवारो से जुड़े सदस्य उपस्थित थे।पिछले एक वर्ष के दौरान सितंबर 2016 से अगस्त 2017 तक( 383 ) पुलिस कर्मियों ने अपने प्राण न्योछावर किये हैं।
दिवगंत शूरवीरों मे दिल्ली पुलिस के (13) शहीद जवान भी शामिल है। जिनमे 
ASI महिपाल सिंह,(अपराध शाखा) ASI नरेश पाल सिंह, (शाहदरा जिला) ASI विजय सिंह, (बाहरी दिल्ली) हेड कांस्टेबल राकेश चन्द्र, (एयरपोर्ट) हेड कांस्टेबल राज कुमार, (स्पेशल सेल) कांस्टेबल सुखबीर सिंह,(मध्य जिला) कांस्टेबल विजेन्द्र कुमार मीणा, (PCR)
कांस्टेबल विकास कुमार,(दक्षिण जिला)कांस्टेबल विक्रम सिंह,(पक्षिचमी जिला)
कांस्टेबल रविन्द्र,(यातायात)
कांस्टेबल अशोक कुमार,(यातायात)
कांस्टेबल रविन्द्र दहिया,(यातायात)तथा कांस्टेबल धारा सिंह,(पक्षिचमी जिला)शामिल है।

केंद्रीय पुलिस संगठन एवं राज्यो की पुलिस  21 अक्टूबर का दिन स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं।
21अक्टूबर 1959 को भारतीय पुलिस बल की एक टुकड़ी पर लद्दाख इलाके में मार्तभूमि की रक्षा करते हुए चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला कर दिया था
उस हमले में हमारे 10 जवान मार्तभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे तभी से सभी केंद्रीय पुलिस संगठन और राज्यो की पुलिस 21 अक्टूबर का दिन स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं।

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
  नरेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...