Sunday, 12 July 2020

क्राइम फ्री इंडिया PRESS के विशेषांक संबंधी जरूरी सूचना।

12 जुलाई 2020


नई दिल्ली: क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो (CFIB) संगठन के प्रदेश और जिला प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि "जैसा कि आपको विदित ही है कि क्राइम फ्री इंडिया पत्रिका का 15 अगस्त 2020 के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रकाशन होने जा रहा है"।यदि आप लोग अपने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री अथवा मंत्री महोदय का भी एक संदेश इस विशेषांक में लगाना चाहते हैं या अपने जिले के सांसद, विधायक, SP, SSP, DM,DC आदि का भी कोई शुभकामना संदेश इसमें छपवाना चाहते हैं तो आप शीघ्र अति उनके कार्यालय में जाकर संपर्क करें और अपने लेटर पैड पर उनको इस विशेषांक हेतु एक लिखित मे निवेदन पत्र दे ताकि समय रहते आपको वह शुभकामनाएं संदेश फोटो सहित प्राप्त हो सके।

आपको वह संदेश पत्र मिलने के बाद उसे हमारी पत्रिका के प्रभारी संपादक मौ. फारूक अंसारी जी को व्हाट्सएप मोबाइल न. 8002086600, 7033644058, 9939441934  सम्पर्क करें।
हमें पूरी उम्मीद है कि आप सभी कर्मठ कार्यकर्ता इस विशेषांक को सफल बनाने में अपना भरसक प्रयास करेंगे। धन्यवाद।जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम!

✍️ जारीकर्ता वरिष्ट पत्रकार
डॉ० जसबीर आर्य,
प्रधान संपादक एवं चेयरमैन

CFIB Group of Associations
वेबसाइट:
www.crimefreeindiabureau.com
Mobile - 9212412283, 9650380366

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर, गुरुग्राम में अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

12 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने कहा है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल देशभर के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा तथा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा चलाए जा रहे ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ में भाग लेते हुए आज गुरूग्राम में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र अमित शाह ने इस महामारी में जान गँवाने वाले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 31 कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन कोरोना वॉरियर्स का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के इतिहास में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया एक बड़े संकट का सामना कर रही है। वर्षों के इतिहास में इस तरह की महामारी का जिक्र नहीं मिलता है और आज पूरे विश्‍व में कोरोना महामारी मानव जीवन के अस्तित्व से लड़ाई कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस जंग को अच्छी तरह से लड़ रहा है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जब बड़े से बड़े विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ चरमरा गयीं वहीं घनी आबादी वाले देशों में से एक हमारे देश में जहां स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा अन्य विकसित देशों की तुलना में सशक्त नहीं था तो सबके मन में आशंकाएं थीं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई भारत जैसा देश कैसे लड़ेगा। किंतु आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना के खिलाफ समग्रविश्व में सफलता से जंग यदि कहीं लड़ी गई है तो वह भारत के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ी गई है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि दुनिया भर में इस जंग से सरकारें लड़ी हैं किंतु भारत में केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारों और एक-एक व्यक्ति इस लड़ाई में साथ खडा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में ‘एक जन, एक मन,एक राष्ट्र’ के सूत्र को चरितार्थ करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्‍छे मुकाम पर खड़े हैं। कहीं डर का माहौल नहीं है, इसके खिलाफ लड़ने का जज्बा है, पराजित करने का हौसला है और मैं कहना चाहता हूं कि इस जंग से लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों की याद में एक बहुत बड़ा स्मारक दिल्ली में बनाया गया है जो हमेशा जनता को के बलिदान की याद दिलाता है।

अमित शाह ने कहा कि हमारे पुरखों का कहना था कि प्रकृति का दोहन करना चाहिए प्रकृति का शोषण नहीं करना चाहिए। वेद काल में ऋषि-मुनियों द्वारा बनाए गए इस संतुलन को भौतिकवादी विचारधारा ने तोड़ा इसीलिए आज जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग के खतरे सामने खड़े हैं। इस संकट से हमें वृक्ष ही बचा सकते हैं इसलिए हमारे पुरखों ने सभी ग्रंथों में वृक्ष के महत्व को समझाया है। अमित शाह ने कहा कि वृक्षों की मानव जीवन में महत्ता को दर्शाने वाले मत्स्य पुराण के निम्न सूत्र को अभियान का मूल मंत्र बनाया गया जिससे कि बल कर्मियों और उनके माध्यम से समाज में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता और चेतना जाग्रत हो

दशकूपसमा वापी,दशवापीसमो ह्रदः।
दशह्रदसमो पुत्रो,दशपुत्रसमो द्रुमः।।

(एक जलकुंड दस कॅुए के समान है, एक तालाब दस जलकुंडों के बराबर है, एक पुत्र का दस तालाबों जितना महत्व है और एक वृक्ष का दस पुत्रों के समान महत्व है।)
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों का अभिनंदन करता हूँ और उन्हें बधाई देता हूँ जो देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने वाले इस विशाल अभियान के माध्यम से देशभर में 1 करोड़ से अधिक लंबी आयु वाले वृक्षों के पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि जब तक लगाने वाले व्‍यक्ति से वृक्ष बड़ा न हो जाए तब तक उसका ध्यान रखा जाए, उसके बाद वह वृक्ष पीढ़ियों तक हमारा ध्यान रखेंगे। अमित शाह का कहना था कि इससे जीवन भी पल्लवित और सुगंधित होगा। वृक्षों से हमें प्राणवायु मिलती है और प्राण वायु के बगैर शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। अमित शाह ने कहा कि आक्सीजन देने क्षमता, मौसम की अनुकूलता और आयु को ध्यान में रखते हुए इस महाअभियान के लिए पीपल, जामुन, नीम, वट और बरगद जैसे पेड़ों का चयन किया गया है। 

अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण, पर्यावरण के संरक्षण और पर्यावरण के संवर्धन को बहुत महत्व दिया है। गुजरात पहला ऐसा राज्य बना जहां पर्यावरण की चिंता के लिए डिपार्टमेंट की रचना की गई। देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ ईंधन की बात करते हैं पेट्रोल की जगह एथेनॉल के उपयेाग को बढ़ावा देना चाहते हैं। आज भारत पूरे विश्व के अंदर सौर ऊर्जा का केंद्र बना है शीघ्र ही हम इस स्थिति में पहुंच जाएंगे कि सबसे ज्यादा देश के अंदर ऊर्जा का उत्पादन सौर ऊर्जा के माध्यम से होगा। अमित शाह ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ परिवारों को मुफ़्त गैस सिलेंडर जैसी योजनाएँ भी भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में से एक है।कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला,  केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीमा सुरक्षा बल] केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल] केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल] भारत तिब्बत सीमा पुलिस] सशस्त्र सीमा बल] असम राइफल्स] राष्ट्रीय सुरक्षा गारद) ने वृक्षारोपण का एक अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य वर्ष 2020 में 1.37  करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का है। ये पौधे केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों द्वारा अपने श्रमदान से लगाये जायेंगे। सभी बलों द्वारा 30 जून] 2020 तक देश के विभिन्न भागों में 20 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

इस कार्यक्रम के सुनियोजित ढंग से कार्यान्वयन के लिए योजना बनाने का कार्य इस साल फरवरी से ही आरम्भ हो गया था। समस्त बलों द्वारा जलवायु के अनुरूप ईकाईवार लगाये जाने वाले पौधों की संख्या के आंकलन का काम शुरू कर दिया गया तथा इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस क्रम में लगाये जाने वाले पौधों की प्रजातियों का भी चयन किया गया। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाये जाने वाले पौधे यथा संभव देसी प्रजातियों के होंगे और कम से कम पचास प्रतिशत पौधे लम्बी आयु (100 वर्ष से अधिक) के होंगे। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्य वर्धक और पर्यावरण की दृ्ष्टि से लाभकारी हों।

इस अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत आज देशभर में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के परिसरों में 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह वृक्षारोपण महा अभियान भारत की धरा को हरा-भरा बनाने के प्रयास के अलावा यह भी दर्शाता है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल न केवल राष्ट्र की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा वरन् इसके पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति भी कृतसंकल्प है।


वरिष्ट पत्रकार,
डॉ० जसबीर आर्य,

प्रधान संपादक एवं चेयरमैन
CFIB मीडिया चैम्बर्स
वेबसाइट:
www.crimefreeindiabureau.com
Mobil - 9212412283, 9650380366

Friday, 10 July 2020

"क्राइम फ्री इंडिया" (CFIB) पत्रिका का भव्य स्वाधीनता दिवस विशेषांक का प्रकाशन।

11 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि *क्राईम फ्री इंडिया ब्यूरो (CFIB) संगठन परिवार का क्रांतिकारी राष्ट्रीय मुख पत्र "क्राइम फ्री इंडिया"* जो भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा पंजीकृत है। सफल प्रकाशन के अब पूरे 23 वर्ष हो गए हैं इसी उपलक्ष्य में आगामी 15 अगस्त 2020 को भारत की स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यह भब्य विशेषांक प्रकाशित किया जाएगा।
जिसमें CFIB का इतिहास और ऐतिहासिक कार्यों के साथ-साथ संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधियों का विवरण होगा साथ ही भारत सरकार और राज्य सरकारों के महत्वपूर्ण राजनेताओं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किए जाएंगे।
अतः आप सभी को सूचित किया जाता है कि आप इस विशेषांक में अपनी कोई भी सूचना, लेख, कविता, कार्टून, ब्यंग्य, समाचार, रिपोर्ट, विज्ञापन या अपने इलाके के सम्मानित मंत्री, सांसद, विधायक,पार्षद, सरपंच या अपने  जिले के SP/ एसएसपी या  डीएम/DC आदि के बारे में कोई जानकारी/ खबर छपवाना चाहते हैं तो आप।
 *क्राइम फ्री इंडिया पत्रिका के कार्यकारी संपादक मौ. फारूक अंसारी जी से सम्पर्क करें।

मोबाइल - 8002086600, 7033644058, 9939441934 पर शीघ्र अति संपर्क करके उन्हे दिनांक 25 जुलाई 2020 तक अवशय भेज दे* अन्यथा उसके बाद आपकी प्रकाशन सामग्री पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा हमारा जो भी कार्यकर्ता क्राइम फ्री इंडिया PRESS का अपने क्षेत्र से क्राइम रिपोर्टर/ पत्रकार, विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ बनना चाहता है तो उसके लिए भी वह हमारे कार्यकारी संपादक महोदय से संपर्क करें।
साथ ही CFIB भारतवर्ष की कोई भी शाखा या उसका सदस्य इस समाचार पत्रिका की वार्षिक या आजीवन सदस्यता लेना चाहते है अथवा अपने जिले में इसकी प्रतियों को पुलिस,प्रशासन और स्थानीय नेताओं तथा आम लोगों में बटवाना चाहते है तो वह फारूक अंसारी जी के पास इस अंक की राशि जमा करवाकर  अपनी अग्रिम प्रतियों की बुकिंग कर लें नहीं तो प्रकाशन छपने के बाद इसकी भारी कमी हो जाएगी क्योंकि हमारे अखबार की पूरे भारत मे बहूत मांग रहती है इसलिए आप समय रहते अपनी आवश्यकता के अनुसार इसकी प्रतियां एडवांस में बुक करवा ले।
हमें पूरी उम्मीद है कि आप सभी सम्मानित सदस्य गण इस हेतु अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।धन्यवाद। जय हिंद! जय भारत! जय वंदे मातरम!

✍️ जारीकर्ता वरिष्ट पत्रकार,
डॉ० जसबीर आर्य,

प्रधान संपादक एवं चेयरमैन
CFIB मीडिया चैम्बर्स
वेबसाइट:
www.crimefreeindiabureau.com
Mobil - 9212412283, 9650380366

ऑटो लिफ्टर चोरी की मोटरसाइकिल सहित,आरोपी दिल्ली पुलिस PCR स्टाफ के शिकंजे में।

11 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: डीसीपी शरत कुमार सिन्हा, पीसीआर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी, पीसीआर स्टाफ ने ऑटो लिफ्टर को धरदबोचा। मामला, 9 जुलाई 20 को लगभग शाम सवा चार बजे,के आसपास ASI गगन सिंह और कांस्टेबल ड्राइवर विक्रम पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के स्टाफ इलाहाबाद बैंक अधचिंनी ट्रैफिक पॉइंट, मालवीय नगर, दिल्ली के पास गश्त कर रहे थे। पीसीआर स्टाफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ  देखा। क्रमांक DL-10-SR-4844 संदेह होने पर मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और अच्छी तरह से पूछताछ की गई। जब उनकी मोटर साइकिल की जाँच जिप नेट के माध्यम से की गई और यह चोरी की गई थाना अशोक विहार, दिल्ली।

आरोपी की पहचान गगनदीप रघुबीर नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पीसीआर स्टाफ द्वारा एक सेल्फ कॉल किया गया। स्थानीय पुलिस थाना मालवीय नगर मौके पर पहुंची। आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और चोरी किए गए मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। अभियुक्त पहले भी जुआ अधिनियम के चार मामलों में शामिल था।

Thursday, 9 July 2020

पुलिस परिवार वेलफेयर सोसायटी (PFWS) की अध्यक्ष, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, ने दिल्ली के पुलिस कॉलोनी नरेला के परिसर में एक उत्पादन और कौशल केंद्र सिलाई यूनिट का उद्घाटन किया।

10 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: पुलिस परिवार वेलफेयर सोसायटी (PFWS) दिल्ली पुलिस की कल्याणकारी गतिविधियों की देखरेख करती है ताकि दिल्ली पुलिस कर्मियों के सभी परिवारों तक पहुँच सके। अपनी प्रमुख गतिविधि के एक भाग के रूप में, PFWS दिल्ली के सिंघू बॉर्डर के पास स्थित नरेला पुलिस कॉलोनी पॉकेट ए / 5 में एक बहुत ही सक्रिय कल्याण केंद्र चलाता है। इसके अलावा दिल्ली में नौ अन्य फैले हुए हैं। नरेला के लगभग 1000 दिल्ली पुलिस परिवारों में से एक को पूरा करता है।
श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, (PFWS) ने आज यानि 09 जुलाई 20 को दिल्ली के पुलिस कॉलोनी नरेला के Qtr संख्या 141 के परिसर में एक उत्पादन और कौशल केंद्र यानी सिलाई यूनिट का उद्घाटन किया। यह चौथी ऐसी यूनिट है, जो हाथ से बने सामानों के उत्पादन और उत्पादन के लिए पुलिस कॉलोनियों में रहने वाली महिलाओं को कार्य के लिए स्थापित की गई है।
समारोह की अध्यक्षता मुख्य समन्वयक श्रीमती ज्योति चहल, ने की टीम लीडर, Addl, डीसीपी, बाहरी जिला, एसीपी और क्षेत्र के SHO और सचिव पुलिस फेमिली वेलफेयर सोसायटी (PFWS) डीसीपी, वेलफेयर के अलावा कॉलोनी के परिवार के सदस्यों से। "खाना खजाना" प्रतियोगिता और "समर कैंप" विजेताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जून, 2020 को आयोजित खाना खजाना प्रतियोगिता के तीन विजेताओं और समर कैंप के पंद्रह युवा विजेताओं को पुरस्कार के अलावा प्रमाण पत्र, पदक दिए गए।
अध्यक्ष, PFWS मुख्य समन्वयक, सचिव, PFWS और टीम लीडर्स के साथ में एक पौधा रोपण में भाग लिया। श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, PFWS ने सभा को संबोधित किया और PFWS के चल रहे कार्यक्रमों में पुलिस परिवारों के सदस्यों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने सदस्यों को विचारों के साथ आगे आने और सामुदायिक जीवन का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे एक संपूर्ण जीवन जीने के लिए आगे बढ़ सकें।

दिल्ली पुलिस PCR स्टाफ ने अवैध शराब सहित आरोपी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

09 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: डीसीपी शरत कुमार सिन्हा, पीसीआर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी, पीसीआर स्टाफ ने आरोपी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। मामला 09 जुलाई को, सुबह लगभग 05:15 बजे, के आसपास ASI जोगिंदर और कांस्टेबल ड्राइवर विजय सहित पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वैन के पुलिसकर्मी दिल्ली के रोहतक रोड पर गश्त कर रहे थे।पीसीआर स्टाफ ने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक संदिग्ध स्कूटी को देखा। यह स्कूटी  बिना नंबर प्लेट की थी।और भारी बैग ले जा रहा था संदेह होने पर, मोबाइल पेट्रोल वैन के स्टाफ ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने रुकने के बजाए अपनी स्कूटी को और तेज कर दी और भागने की कोशिश की।

पुलिस कर्मियों ने तुरंत स्कूटी का पीछा किया और इसे पिलर नंबर 483, राजधानी पार्क के पास पकड़ा गया। जांच पड़ताल करने पर 100 क्वार्टर अवैध शराब (रसीला संतरा) और 48 क्वार्टर (इंपैक्ट व्हिस्की) आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया।अपराधी की पहचान मोहन उम्र 23 वर्ष, बड़ा बाजार, चमेली मार्किट, रोहतक, हरियाणा। के रूप में हुई। है। एक सेल्फ कॉल किया गया। स्थानीय पुलिस ने थाना नांगलोई मौके पर पहुंची पकड़े गए आरोपी तस्कर और बरामद अवैध शराब के साथ स्कूटी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। थाना नांगलोई, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया।

Wednesday, 8 July 2020

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करोड़ों गरीबों को राशन देने वाली ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के नवंबर तक विस्तार को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया।

09 जुलाई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा आज लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।अपने ट्वीट्स में अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना आपदा के समय देश में कोई भूखा न रहे उसके लिए जो कटिबद्धता दिखाई वह सचमुच अनुकरणीय है। अमित शाह ने आज कैबिनेट में करोड़ों गरीबों को राशन देने वाली ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के नवंबर तक विस्तार के निर्णय को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना आपदा के शुरुआत में प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन महीने तक तीन मुफ्त सिलिंडर देने का निर्णय किया था। कई परिवारों द्वारा इन तीन सिलिंडर का उपयोग नहीं हो पाया जिसके कारण इसकी अवधि को भी सितंबर तक बढ़ाया है। इससे लगभग 7 करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “आज कैबिनेट ने शहरी प्रवासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को भी मंजूरी दी। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रवासी मजदूरों को शहरों में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स सस्ते किराए पर उपलब्ध होंगे। इस निर्णय के लिए मोदी जी का अभिनन्दन।” 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ के अपने मंत्र को पुनः चरितार्थ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज कैबिनेट बैठक में एक और योजना का विस्तार करते हुए ईपीएफ अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूशन के निर्णय को अगस्त तक बढ़ाया है। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से छोटे व्यवसायों के लगभग 72 लाख लोगों को फायदा होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि क्षेत्र को बल देने के लिए कैबिनेट द्वारा आज मंजूर किया गया ₹1,00,000 करोड़ का ‘एग्रिकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फ़ंड ('Agriculture Infrastructure Fund) ग्रामीण भारत के सर्वागीण विकास के प्रति मोदी जी के संकल्प को दर्शाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।


(वरिष्ट पत्रकार)

डॉ.जसवीर आर्य,
प्रधान संपादक (DTN)

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...