Friday, 15 June 2018

सड़क सुरक्षा जागरूकता ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह।(2018)

15, जून 2018
नई दिल्ली:-

सड़क सुरक्षा जागरूकता ग्रीष्मकालीन शिविर-2018 का समापन कार्य आज ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर आयोजित किया गया था।

पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य अच्छी सड़क सुरक्षा आदतों को जन्म देना और जीवन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं में भाग लेने वाले छात्रों की जागरूकता में सुधार करना था जो उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में सहायक साबित होगा।

ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन चार स्थानों पर किया गया था। जैसे बाबा खड़क सिंह मार्ग, रोशनारा रोड, पंजाबी बाग, और बाल भवन, 21 मई से 15 जून 2018 तक। दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 2600 छात्रों ने ग्रीष्मकालीन शिविरों में भाग लिया। उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा तकनीक और संदेशों के डिजाइन, वेब आधारित उपकरणों के साथ प्रशिक्षण दिया गया था।

छात्रों को यातायात प्रबंधन की बारीकियों के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए, भाग लेने वाले छात्रों को चौराहे का चयन करने के लिए भी लिया गया जहां उन्होंने यातायात विनियमन में सहायता की। उन्होंने सड़क उपयोगकर्ताओं को भी शिक्षित किया और जनता को सड़क सुरक्षा साहित्य वितरित किया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक, ने कहा "स्कूल के बच्चों के सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन सबसे उत्कृष्ट पहल है। जो दिल्ली यातायात पुलिस ने सालों से बच्चों को शामिल के लिए तैयार किया है और उन्हें यातायात नियमों के बारे मे जानकारी दी गई । पुलिस आयुक्त ने जोर देकर कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रतिज्ञा लेनी चाहिए, क्योंकि यह न केवल दिल्ली में बेहतर यातायात प्रबंधन में योगदान देगा, बल्कि सड़क अनुशासन भी राष्ट्र निर्माण,के रूप में योगदान देगा।

पुलिस आयुक्त अमुल्य पटनायक,ने यह भी जोर दिया कि ऐसे शिविर छात्रों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जो बदले में अपने साथियों और माता-पिता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संवेदनशील बनाएंगे। उन्होंने जलवायु चरम सीमा में भारी दिल्ली यातायात के प्रबंधन के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की सराहना की।

पुलिस आयुक्त, ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। यातायात प्रशिक्षण पार्क का सबसे अच्छा नुक्कड़ नाटक, इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के विषय पर  BKS मार्ग पर आयोजित किया गया था। प्रत्येक छात्र को ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रत्येक बैच के समापन पर भागीदारी के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था।

ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन कुछ कॉर्पोरेट साझेदारों जैसे SIAM,  IGL, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया लिमिटेड (HMSI) और JK, टायर और कुछ गैर सरकारी संगठनों जैसे  SYNERGIE,  IL, एंड FS, आदि के समर्थन और सहयोग के साथ किया गया था।

इस समारोह के मौके पर वरिष्ट पुलिस अधिकारी।
Spl, cp,दीपेंद्र पाठक,(ट्रैफिक)  Jt, cp,सुश्री गारिमा भटनागर, (ट्रैफिक) और Jt, cp,अजय चौधरी,(नई दिल्ली रेंज) 

हितधारकों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

Thursday, 14 June 2018

(OTIA),उड़ीसा ट्रिनिअल ऑफ़ इंटरनेशनल आर्ट की घोषणा (14,जून 2018)

14,जून 2018
नई दिल्ली:-

(OTIA), "उड़ीसा ट्रिनिअल ऑफ़ इंटरनेशनल आर्ट" की घोषणा 14, जून 2018,नई दिल्ली के आधुनिक कला गैलरी में आयोजित की गई।

उड़ीसा, प्राइवेट सेक्टर के महत्वपूर्ण पहले ट्रिनिअल  आयोजन। (उड़ीसा ट्रिनिअल ऑफ़ इंटरनेशनल आर्ट) का आयोजन सथल होगा।

(ओटीए) की औपचारिक शुरुवात भुभनेश्वर में मई 2018 को हुई थी और 14 जून 2018 को नई दिल्ली के राष्ट्र आधुनिक कला गैलरी में ओटीए के दिल्ली घोषणापत्र की राष्ट्र लेवल पे हुई। इस अवसर पर लोकसभा के मान्य सदस्य  पिनाकी मिश्रा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। और दिल्ली स्तिथ अमेरिका एम्बेस्डर के पब्लिक अफेयर्स के मिनिस्टर कौन्सेल्लोर  जेफ्री सेक्सटन, चीफ गेस्ट थे।

इस मौके पर पिनाकी मिश्रा, ने कहा ओर्रिसा एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है और इसमें ओटीए, जैसे वृहद आयोजन की मेजबानी  करने की सभी सम्भावनाये निहित है। (एनपीक) की गतिविधिया भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। और एनपीक, के कार्य उड़ीसा में रघुराजपुर के शिल्प गांव पर आधारित होते है। यही कारण है की के कार्यो की काफी सरहाना की जाती है।

उड़ीसा भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कला की सुप्रसिद हस्तियों की स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ओटीए, के आयोजन से राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे के विकास को प्राकर्तिक रूप से बढ़ावा मिलेगा।"

ओटीए, के कुरटोरिअल डायरेक्टर जॉनी मल, और राजेंदर पटेल,ओटीए, के सलाहकार है। इस 40 दिन तक चलने वाले इस लम्बे वृहद कला कार्यक्रम में कला के विभिन्न वर्गो का प्रीतिनिध्त्व करने वाले लगभग सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार सम्मिलित होंगे। इन कलाकारों में सुप्रसिद कलाकार जतिन दास, सुधीर पटवर्धन, प्रभाकर खोलते, रविंदर रेड्डी जैसे अन्य कलाकार उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर कुरटोरिअल डायरेक्टर जॉनी मल, ने कहा (ओटीए) ने मुझे एक बड़ी चुनौती दी है और में इसे भारतीय कला परिदृश्य में एक यादगार अनुभव बनने जा रहा हु। अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आम तौर पर अधिक बौद्धिक होते है । वह स्थानीय पसंद और स्थानीय सौंदर्य पर ध्यान देते है।

मेने एक इंटरनेशनल ट्रिनिअल आयोजित करने का फैसला किया है जिसमे अंतर्राष्ट्रीय कला के साथ साथ स्थानीय सौंदर्य को भी अभिव्यक्त करने का मौका मिलेगा।  कला,संगीत,नृत्ये,रंगमंच,फिल्म,शिल्प और साहित्य को एकीकृत करके ओटीए, मंच के माध्यम से कला और संस्कृति के बारें में वैश्विक एहसास करना चाहता हू"।

उड़ीसा जो सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है कला, संगीत और नृत्ये के छेत्रो में, यह पहला अवसर है जब उसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पे अपने आप को प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है।

इस शाम  में प्रसिद्ध व्यक्तित्व जैसे कंचन चंद्रा, प्रतुल दश, कलाकार सिद्धार्थ, जतिन दास और कई अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

Tuesday, 12 June 2018

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन,(URMU) ने किया एक दिवसीय अनशन व विरोध प्रदर्शन ।

 11,जून 2018

नई दिल्ली:-

 उत्तरीय रेलवे में कार्यरत मज़दूरों के हितों व उनकी ज्वलंत समस्याओं पर अपनी मांगो को लेकर उत्तरीय रेलवे मज़दूर यूनियन ने भारी संख्या में आज नई दिल्ली के DRM,  कार्यालय के बाहर एक दिवसीय अनशन व शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया ।


 यूनियन की प्रमुख मांगे हैं कि नई पेंशन स्कीम को हटा कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए व टैक्नीशियन ग्रेड, ट्रैक मेंटेनर, रनिंग स्टाफ की समस्याओं सहित खाली पड़े पदों को भरने सहित यूनियन की अन्य समस्याओं को लेकर अनशन व शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया । अनशन में यूनियन के महामंत्री बी सी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष  प्रेम कुमार सोलंकी, अध्यक्ष  एस एन मलिक, संगठन मंत्री सुभाष चंद, मनोज कुमार, व  मंडल मंत्री रमणीक शर्मा, व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे । 


प्रदर्शन में कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन भी पहुंचे और अपने विचार रखे और रेल कर्मचारियों को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया । अनशन व प्रदर्शन के बाद यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने DRM, नई दिल्ली, व महाप्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा ।



सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

Monday, 11 June 2018

धोखेबाज NRI, दूल्हों ने उजाड़ दी हमारी जिंदगी। "केन्द्र सरकार" से मांगी मदद पीड़ित महिलाओं ने कहा सरकार हमारी मदद करे।

11,जून 2018
नई दिल्ली:-

NRI, दूल्हों से शादी कर विदेश में बसने की तमन्ना कई लड़कियों की होती है।लेकिन
लड़कियों के माता-पिता भी अपनी बेटियों का अरमान पूरे करने के लिए रुपया-पैसा
और अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी दांव पर लगा देते हैं, लेकिन फिर भी
अधिकांश लड़कियों को  NRI  लड़कों से केवल धोखा और जिंदगी भर का दर्द मिलता
है।

सोच (SOCH),फाउंडेशन के बैनर तले इन पीड़ित महिलाओं ने दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ
इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शादी के बाद अपने साथ हुए धोखे, दर्द,
मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और बेवफाई की दास्तान बयान की और सरकार से इस तरह
के मामलों में ठोस कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित महिलाओं ने केंद्रीय
गृहमंत्री राजनाथ सिंह, और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, से मंगलवार को
मिलने का समय मांगा है। ये पीड़ित महिलाएं केंद्र सरकार से मांग करेंगी कि
जिन  NRI, पुरुषों ने शादी के बाद भारतीय महिलाओं की जिंदगी खराब की है और
उन्हें मार-पीटकर छोड़ दिया है। उन पर सख्त कारर्वाई की जाए और उनके पासपोर्ट
जब्त किए जाएं।

पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिन NRI, दूल्हों से उनकी शादी होती है,
वह पहले ही विदेश में दूसरी महिलाओं से शादी कर चुके होते हैं। भारतीय
महिलाओं से शादी वह केवल भारी-भरकम दहेज के लिए करते हैं। और जब उनकी डिमांड
पूरी हो जाती है, तब वह विदेश से ही अपनी भारतीय पत्नियों को तलाक दे देते
हैं। ये पीड़ित पत्नियां उसके बाद रोने और अपनी तकदीर को कोसने के अलावा कुछ
नहीं कर पाती।

लखनऊ से जुबी जैदी, ने कहा कि उनकी शादी कुछ समय पहले विदेश में एक बहुत बड़ी
कंपनी में काम करने वाले शम्स अली से हुई थी। जब वह शादी के बाद अपने पति के
साथ रहने के लिए विदेश गई तो उन्हें वहां काफी प्रताड़ित किया जाता है। यही
नहीं, उन्हें शादी के बाद टॉयलेट साफ करने को मजबूर किया जाता है। विरोध करने
पर उन्हें मारा-पीटा जाता था और गाली-गलौज कर यह कहा जाता है कि भारतीय सिर्फ
टॉयलेट ही साफ करते हैं। तुम क्यों नहीं करोगी।

इसके कुछ समय बाद जुबी को पता चला कि उसके पति ने किसी  और महिला से शादी कर रखी है और उनका 10 साल का बेटा
भी है। जब जुबी ने इस बात का विरोध किया तो उन्हें तलाक के कागजात सौंप दिए
गए। आज जुबी के साथ  NRI, पतियों की जुल्म-ओ-सितम की शिकार 200 पीड़ित
महिलाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने हक के लिए अपनी आवाज उठाई।

फिजी की नागरिक शायना नताशा से एक भारतीय ने शादी की थी। शायना का आरोप है कि
वह शादी के बाद भी वेश्याओं के पास जीबी रोड जाता है। जब शायना ने इसका विरोध
किया तो उसके पति ने उसे गालियां देते हुए जीबी रोड पर धंधा करने वाली
महिलाओं को उससे बेहतर बताया और उसे छोड़ दिया।

एक पीड़ित महिला की ओर से आए
परिजन ने कहा कि उनकी बेटी की शादी कैलिफोर्निया में NRI, दूल्हे से हुई।
थी। शादी के कुछ समय बाद उनकी बेटी को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया गया।अब
वह कोर्ट के लगातार चक्कर काट रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर
रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में  NRI, पतियों की ओर से परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं
के मुद्दे पर सक्रिय पंजाब के संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब में
करीब 27 हजार महिलाओं को उनके NRI पतियों ने छोड़ दिया है और वह महिलाएं
अब घुट-घुट कर जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। अब इऩ महिलाओं को केंद्र सरकार से ही बड़ी
ही उम्मीद है। कि वह धोखेबाज NRI, दूल्हों के मामले में कठोर और ठोस कार्रवाई की जाये।


सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

Sunday, 10 June 2018

फिल्म अभिनेता रजामुराद बनेगे रामलीला में सुभाहु:और भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता,। शिव के पिता अत्रि रिषि का किरदार निभाएंगे।

10,जून 2018
नई दिल्ली:-

दिल्ली के लाल किला मैदान की "लव-कुश" रामलीला में इस बार भी नये इतिहास रचे जाएंगे।फिल्म अभिनेता शाहबाज खान जहां रावण का चुनोतिपूर्ण रोल निभाएंगे। वही राम के प्रमुख किरदार को अंगद हासिया, निभाएंगे।

"लव-कुश" रामलीला कमेटी के प्रधान अशोक अग्रवाल, ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आज बताया कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, भगवान शिव के पिता रिषि अत्रि की भूमिका में दिखाई देंगे।

और  TV स्टार शिल्पा रायजादा, सीता की भूमिका निभा रही हैं।जबकि प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता रजामुराद, को इस बार सुभाहु के किरदार की जिम्मेवारी सौपी गई हैं। अभिनेता रजामुराद इससे पूर्व "लव-कुश" के मंच पर अहिरावण, कुंभकर्ण, और राजा जनक के रोल भी निभा चुके है।

सचिव अर्जुन कुमार, ने बताया कि प्रेरणा द्विवेदी केकई और पायल गोगा कपूर को त्रिजीटा के रोल के लिए चुना गया है।रामलीला का शुभारम्भ  10,अक्टूबर से होगा।

"लव-कुश" रामलीला के प्रधान अशोक अग्रवाल, ने कहा कि इस बार भी चुनिंदा फिल्म स्टारों और राजनेताओं ने मंच के प्रति उत्साह जताया है। गत वर्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, ने अंगद का रोल निभाया था।और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, निशादराज बने थे। दशहरा पर्व  19,अक्टूबर को मनाया जायेगा।पत्रकार सम्मेलन में उपरोक्त अदाकारों ने भी  "लव-कुश" द्वारा किए जा रहे प्रयासों की बहुत बहुत प्रशंसा की गई।


सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

Sunday, 3 June 2018

दिल्ली महिला आयोग (DCW),ने हफ्ते भर के अन्दर घरेलू काम करने वाली तीसरी बच्ची को छुड़ाया,

3,जून 2018
नई दिल्ली:-

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने तीसरी ऐसी बच्ची को बचाया गया है। जिससे जबरदस्ती घरेलू काम करवाया जा रहा था। दिल्ली महिला आयोग को सूचना मिली कि किंग्सवे कैम्प में एक घर में 14 साल की बच्ची से जबरदस्ती काम करवाया जा रहा था। दिल्ली महिला आयोग की टीम  तुरंत ही पुलिस के साथ वहां पहुंची और बच्ची को छुड़ाया।

बच्ची की कॉउंसलिंग की गई तो उसने बताया कि जब वह बहुत छोटी थी तब उसके पिता की मौत हो गयी थी। उसने  बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां उसके सौतेले पिता के साथ रहती थी। और उसने बताया कि उसने एक रिश्ते की बहन से उसे दिल्ली में नौकरी लगवाने के लिए कहा था। उसने इस लड़की को इस घर में फरवरी 2017 में 5000 रुपये प्रतिमाह तनख्वाह पर घरेलू काम करने के लिए रखवाया। और वह तब से यहां काम कर रही थी मगर अभी तक उसको 12, हजार रुपये दिए गए थे, वह भी उसकी बहन को दिए गए थे।

जिस घर में लड़की काम करती थी उसके मालिक का ऑटो पार्ट्स का व्यापार है।

उस घर से छुड़वाने के बाद बच्ची को रात में रुकने के लिए शेल्टर होम भेज दिया गया और अगले दिन सुबह उसको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति ने पुलिस को  FIR दर्ज करने और उस बच्ची की उम्र जांच ने के लिए टेस्ट कराने का आदेश दिया। इस मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए। JJ एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जयहिंद ने कहा, "इन छोटी बच्चियों से इस तरह काम करवाना अमानवीय कृत्य है। मानवता दाव पर लगी है। हमें इन बच्चों को स्वस्थ बचपन, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देनी चाहिए। सभी लोगों को आगे आना चाहिए और इनकी सहायता करनी चाहिए।"


सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

Friday, 1 June 2018

अपराध शाखा ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार इसके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

31,मई 2018
नई दिल्ली:-

अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया एक शातिर अपराधी को विक्रम उर्फ अमित उर्फ मिट्टा (आयु -21 वर्ष) है।और इसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस इस अपराधी के कब्जे से बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली
30/05/2018 को, HC, अजय द्वारा  SOS -1  अपराध शाखा में जानकारी प्राप्त हुई थी कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में हत्या के मामले में अपराधी थे, और जिसमें जैन कॉलोनी, मेन रोड बरवाला के पास टी-प्वाइंट में अवैध हथियार आएंगे, और अपने सहयोगियों से मिलने के लिए यह जानकारी आगे विकसित की गई थी।
और पुलिस की एक टीम गठित की गई  ASI, शैलेंडर, ASI, आनंद पाल, HC, अजय, HC, रवि खारी, HC, रविंदर जून, HC, दिनेश, Ct, आजाद सिंह, और Ct, नवीन,और  ACP, सुश्री श्वेता चौहान की अगुआई में  Insp, सतीश कुमार और DCP, भीष्म सिंह की  निगरानी के तहत टीम गठित किया गया।

और एक जानकारी के स्थान के पास जाल बिछाया गया था। अभियुक्त विक्रम उर्फ अमित उर्फ मिट्ठा को सूचना के आधार पर उसे रोक दिया गया था और जब पुलिस दल उसे पकड़ने के करीब गया, तो उसने अपनी देसी कट्टा को अपनी जेब से बाहर निकाला और पुलिस टीम पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन HC, अजय की मदद से और HC, रविंदर जून ने उस अपराधी को पकड़ने में कामयाब रहे।उसके पास से एक देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान, यह पाया गया कि विक्रम उर्फ अमित उर्फ मिट्टा  हत्या मामले में पंजीकृत था। PS सदर बहादुरगढ़, हरियाणा, जिसमें उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ विकास दलाल की दिशा निर्देश में हरियाणा के रेवारी खेरा के क्षेत्र में सुनील को मार डाला (वर्तमान में जेल से इस गिरोह का संचालन करने वाले नितु दाबोडिया गिरोह का गैंगस्टर)

इसके अलावा, पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि वह दिचाऊं कला, नजफगढ़ के कृष्ण पहलवान, को मारने की योजना बना रहे थे। वह एक सक्रिय सदस्य और नितु दाबोडिया गिरोह के तेज शूटर हैं। और हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के विभिन्न मामलों में शामिल पाए गए हैं।

विक्रम उर्फ अमित उर्फ मिटा ने पूछताछ में बताया वह बहादुर गढ़ हरियाणा, में अपनी चाची के घर पर रहे रहा हैं। उन्होंने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनकी दो बड़ी विवाहित बहने और एक बड़े भाई हैं जो निजी काम कर रहे हैं। वह अपने बचपन के दौरान अपने पिता को खो दिया। पढ़ाई के बाद, वह बुरे तत्वों के संपर्क में आया।

इस अवधि के दौरान, वह हैप्पी बाजिद पुरीया से मिले और नितु दाबोडिया गिरोह के सदस्य बने। वह पहले भी हथियारों के मामले में शामिल थे और इन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसमें 6 पिस्तौल और 3 देसी कट्टा उनके कब्जे से बरामद किए गए थे।

इसके अलावा, वह विकास दलाल (नीतू दाबोडिया गिरोह के गैंगस्टर) से मिले, जिन्होंने उन्हें हरियाणा के बहादुरगढ़ के सुनील को मारने का निर्देश दिया। उन्होंने राहुल और मनीष की (विकास दलाल के साथ तालुकात थे)  साथ ही इन्होंने सुनील की हत्या कर दी और मोटरसाइकिल पर भाग गए। उसके बाद से वह फरार था और अब अपराध शाखा टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

और आगे पुलिस की पूछताछ जारी है।



सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...