Tuesday 10 April 2018

अभिनेत्री भूमि पेडणेकर,ने टाइड प्लस एक्स्ट्रा पावर तथा गूंज द्वारा आयोजित होली के कपड़ो को एकत्रित करने पर इस कार्यक्रम का उत्सव मनाया गया।

10,अप्रैल 2018
नई दिल्ली:-

(Tide Gives Extra)अभियान के भाग के रूप में, 83,500 कपड़े एकत्रित किये गए।ताकि होली के कपड़ो को कचरे के तौर पर फेंके जाने के बजाए बेहतर जगह मिल सके।

(दिल्ली,10अप्रैल,2018) टॉयलेट-एक प्रेम कथा"और 

"दम लगाके हईसा" जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय के लिए मशहूर बॉलीवुड की बेहद सम्मानित अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने आज नेशनल होली क्लोथ्स कलेक्शन ड्राइव की अपार सफलता का खुशी मनाने के लिए टाइड प्लस एक्स्ट्रा पावर और गूंज के साथ हाथ मिलाया है।

5, मार्च से प्रारंभ हुए इस दो हफ्ते के अभियान के दौरान 20, शहरों से बड़े पैमाने पर  83,500 कपड़े एकत्र किये गए थे। एक्स्ट्रा पावर वाले टाइड प्लस के इस अभियान के एक हिस्से के तौर पर, इस पहल की शुरुआत रंगो के त्यौहार पर होली के दौरान की गई थी।और देश भर में लोगो को होली के दौरान दाग धब्बे लगे कपड़ो को फेंकने के बजाय दान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अभियान में कपड़े एकत्र करने के बाद टाइड प्लस ने इन कपड़ो को साफ करने की चुनौती को स्वीकार किया।और आज नेशनल स्पोर्ट्स क्लब लॉन्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गूंज को ये कार्य सौप दिया गया। गूंज एक गैर-सरकारी संगठन है।जो देशभर के 22, राज्यों में आपदा राहत, मानवतावादी सहायता और सामुदायिक विकास के कार्य में संलग्र है।और यह संस्था इन कपड़ो को जिन्हें जरूत है।उनके लिए साथ ले जायेगी।

P&G भारत की अग्रणी डिटजेंट ब्राण्ड के तौर पर प्रतिष्ठित टाइड प्लस ने एक्स्ट्रा पावर वाले टाइड प्लस के अपने नए अवतार में, इस साल फरवरी में इसकी शुरुआत की गई थी।टाइड को हमेशा कुछ नया कर दिखाने के लिए जाना जाता हैं।और इस बार भी उन्होंने एक नया कारनामा कर के दिखाया।

टाइड का हमेशा से यह मानना रहा है।कि कपड़े हमेशा साफ होने चाहिए और केवल पहनने से पहले नही बल्कि किसी अन्य उद्देश्य के लिए दिये जाने से पहले भी इसकी सफाई जरूरी है।
गूंज ने पहली बार कपड़े को एक बुनियादी परन्तु आज तक उपेक्षित आवश्यकता के रूप में उजागर किया है।जिसे विकास की कार्य-सूचि में स्थान अवश्य मिलना चाहिए।

इस प्रकार, एक्स्ट्रा पावर वाले टाइड प्लस के साथ गूंज की भागीदारी हुई।कपड़ो को एकत्रित करने के इस अभियान का संचालन  अहमदाबाद,बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गोवा, गुड़गांव, हिसार, हेदराबाद, इंदौर, जयपुर, जांलधर, कोलकाता, लुधियाना, मेरठ, मुंबई, मैसूर, नोएडा, पुणे, ऋषिकेश, और गूंज के सोनीपत,में किया गया।

संस्थापक निदेशक, अंशु गुप्ता ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा। पिछले कुछ बर्षो में गूंज की कार्यप्रणाली हर किसी को एक हितधारक के तौर पर शामिल करने तथा परिवर्तन लाने पर केंद्रित रही हैं।इस पर आंदोलन के जन अभियान बनने के पीछे यही भावना है।यह अभियान गत 19,वर्षो से गूंज के कार्यों को उजागर करता है।और उसका मूल्यवर्धन करता है।हम पिछले कई वर्षो से होली के कपड़ो को दोबारा इस्तेमाल में लाने पर काम कर रहे है।इस वर्ष  टाइड प्लस एक्स्ट्रा पावर और (#Tide Gives Extra)अभियान के साथ हमारी भागीदारी के कारण ज्यादा संख्या में लोगो को इससे जुड़ने का मौका मिला है।



सीनियर फोटोग्राफर एवं रिपोर्टर
नरेन्द्र कुमार

No comments:

Post a Comment

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...