Tuesday, 21 June 2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस मुख्यालय में मनाया योग दिवस।

21 जून 2022


नरेन्द्र कुमार





नई दिल्ली: 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्थापना के बाद, 2015 से 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता रहा है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी।
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया था और तब से हर साल 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस की कल्याण इकाई। की समग्र देखरेख में शालिनी सिंह, स्पेशल पुलिस आयुक्त, ने 21 जून 2022 को दिल्ली पुलिस मुख्यालय, के लॉन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना, इस योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। और मुख्य  स्पेशल पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, डीसीपी/अतिरिक्त/डीसीपी रैंक के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के अन्य कर्मियों ने योग दिवस पर सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में भाग लिया।
बाद में पुलिस आयुक्त, ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और योग का अभ्यास करने के लाभों के बारे में अपने अनुभव साझा किए, यह भारत की एक प्राचीन परंपरा है जो स्वास्थ्य, शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छी तरह से सुनिश्चित करती है। यह दोहराया गया कि अन्य स्वस्थ प्रथाओं के साथ योग का अभ्यास करने से पुलिस कर्मियों के व्यक्तित्व को बदलने में मदद मिलेगी, साथ ही उन्हें अपने असाइनमेंट के तनाव और चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

Monday, 13 June 2022

आर्य युवा केंद्र ने किया दो दिवसीय नेत्र जाँच शिविर का आयोजन।

14 जून 2022



नरेन्द्र कुमार




नई दिल्ली: सतारा ( महाराष्ट्र ) संस्था आर्य युवा केंद्र द्वारा सड़क सुरक्षा सेल सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के मागदर्शन मे 2 दिवसीय आँखों का जांच कैंप ट्रक ड्राइवरों के लिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 166, 04  राजस्थानी ढाबा कराड, जिला सांगली, सतारा महाराष्ट्र में दिनांक 12 व 13 जून 2022 को आयोजित किया गया।
लायन्स क्लब कराड के चिकित्सको द्वारा आँखों कि जांच कि गई लगभग 200 चालको कि जांच कि गई।
चालको को ऐनक व जागरूकता बैग भी दिया गया। संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष , पुशेष आर्य, सुरेंद्र गॉड, शशांक चोपडा, डॉ शिंदे ने भाग लिया।

Sunday, 12 June 2022

कुष्ठ रोगियों के लिए एक लाख रुपयो का सामान वितरित किया गया।

12 जून 2022


नरेन्द्र कुमार



नई दिल्ली: बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी) के तत्वावधान में अग्रसेन पार्क, कश्मीरी गेट, दिल्ली स्थित आडिटोरियम में बैठक का आयोजन हुआ।
दिवगंत प्रधान लाला महानंद सिंघल की स्मृति में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।सभा के महामंत्री श्री सुमन गुप्ता ने कार्यकारी प्रधान के रुप में श्री मुरारी लाल गोयल,व उपप्रधान के पद पर श्री संजय सिंघल को सर्वसम्मति से मनोनीत कर कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता के माध्यम से वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कुष्ठरोगियों की कालोनी की सेवा में कार्यरत अधिकारी को करीब एक लाख रुपयों का सामान सहयोग के रुप में प्रदान किया। श्री सुमन गुप्ता ने कहा, कि सभा निरंतर जनहित में सामाजिक कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेती रहेगी।
बैठक में सत्यनारायण गुप्ता, प्रकाश बराठी, हरीश चंद, मनोज कुमार जिंदल, विशाल मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 156 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

12 जून 2022


नरेन्द्र कुमार




नई दिल्ली: 12 जून रविवार को मानव संरक्षण कल्याण संगठन (पंजी.) के तत्वावधान में पुरानी दिल्ली के बाजार सीताराम स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टरों व स्टाफ ने 156 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया, कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमणकाल के दौरान बहुत से वरिष्ठ नागरिक अपने स्वास्थ्य की जांच कराने से चूक गए थे, जिनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थी।
इस कारण संगठन के प्रदीप शर्मा, कमल किशोर गोयल, पूजा शर्मा, पायल गुप्ता, फाइका सलीम खान, सुश्री आशु जैन, देवेश शर्मा, सिद्धार्थ वर्मा,लव जेटली, मुकेश शर्मा, संजय भारद्वाज, कल्पना रोहतगी, अनूप शर्मा, उमेश शर्मा, राधा शर्मा आदि ने सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
मेदांता अस्पताल के डा.एस.के.तनेजा (कार्डियोलॉजिस्ट) डा. अर्शदीप (पल्मोनोलॉजिस्ट) डा. कुलदीप, डा.शौर्या उपेन्द्र, डा.प्रिया, डा.अंजली ढिका, स्टाफ साबिद अली, रमेश, अजीत कुमार सिंह ने सभी लोगों का ब्लडप्रेशर, शूगर, ईसीजी , आरबीएस, एक्स रे आदि करके रिपोर्ट दी।
अंत में संगठन के सभी मेदांता अस्पताल के डाक्टरों व स्टाफ को सम्मानित किया।

Wednesday, 8 June 2022

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 12 जून को होगा।

08 जून 2022


नरेन्द्र कुमार



नई दिल्ली: मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टरों के पैनल के साथ मानव संरक्षण कल्याण संगठन (पंजी.) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 जून 2022 रविवार को प्रातः 10 बजे से सुनारो वाली धर्मशाला,कूंचा पातीराम, बाजार सीताराम, चावड़ी बाजार, दिल्ली में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
संगठन के अग्रणी परोपकारी जन श्री प्रदीप शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, पायल गुप्ता, फायका खान आदि ने बताया, कि बढते पाल्यूशन और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तरह तरह की बीमारियां आजकल जन्म ले रही है और ऐसे में कई लोगों के पास अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का भी समय नही होता, जिसके कारण इंसान में लाईलाज बीमारियां पनप जाती है,

इस कारण मानवो का संरक्षण करने वाली हमारी संस्था ने निर्णय लिया है, कि इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी, आरबीएस, ईसीजी, एक्स रे सहित अन्य परीक्षण मेदांता अस्पताल के सुविख्यात डाक्टरों के माध्यम से कराया जाएगा।

इसके लिए भारी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इन लोगों ने कहा, कि प्रत्येक व्यक्ति निरोगी रहे और तंदुरुस्त रहे इसी माध्यम को मानकर सभी के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क रुप से कराई जाएगी।

Saturday, 4 June 2022

नृत्य कल्प डांस अकैडमी का वार्षिक उत्सव में नृत्य छात्राओं ने किया जबरदस्त नृत्य डांस।

05 जून 2022


नरेन्द्र कुमार




नई दिल्ली: नृत्य कल्प डांस अकादमी का वार्षिक उत्सव 03 जून 2022 को नई दिल्ली गोल मार्केट के मुक्ता धारा ऑडिटोरियम में बहुत धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र (असिस्टेंट प्राइवेट सेक्रेटरी ऑफ मिनिस्टर ऑफ स्टेट एंड अर्बन अफेयर्स गोर्वमेंट ऑफ इंडिया) रहे। इस वार्षिक उत्सव के अवसर पर नृत्य कल्प अकादमी की सभी छात्राओ ने बहुत अच्छा नृत्य प्रदर्शन किया और ऑडिटोरियम में आये दर्शकों ने नृत्य की छात्राओं के लिए दोनों हाथों से तालियां बजाकर  छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।नृत्य छात्राओं की आचार्य,कल्पना ने बताया कि छात्राओं के माता पिता का भी बहुत योगदान रहा जिन्होंने अपने बच्चों को नृत्य कल्प डांस अकादमी में भेजा। नृत्य की एक छात्रा ने पत्रकारों को बताया कि मैं पांच साल से नृत्य कर रही हूँ आचार्य कल्पना जी अपनी छात्राओं को बहुत ही अच्छा नृत्य सिखाती हैं और उसने आगे बताया कि आचार्य कल्पना जी हमारी दूसरी मम्मी है जोकि अपनी कड़ी मेहनत से सभी नृत्य छात्राओं को नृत्य डांस सिखाती है।
कल्पना ने बताया कि नृत्य कल्प की स्थापना 2008 में हुई यह अकादमी नई दिल्ली के पहाड़ गंज और रमेश नगर में है,और जल्दी ही एक और शाखा खुलने वाली है।
इस कार्यकम के आकर्षण का  मुख्य केंद्र रहा छात्राओ द्वारा महाभारत का एक नाट्य प्रस्तुति, इस में कल्पना जी के साथ उनकी छात्राओ ( प्रियंका बाथम, वंशिका पांडे, दिविजा भंडारी, प्रक्षि गोला,  परना बंधोपाध्य, और इशिका सिंह) इन सभी छात्राओ ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। नृत्य कल्प में भारतनृत्य के साथ साथ कथक ,बॉलीवुड और लोक नृत्य भी सिखाए जाते है।


www.nrityakalp.com

डीसीपी श्वेता चौहान, ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दिल्ली पुलिस कर्मी की बेटी को सम्मानित किया।

04 जून 2022


नरेन्द्र कुमार




नई दिल्ली: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी श्वेता चौहान, ने सेंट्रल कार्यालय में दिल्ली पुलिस परिवार वार्ड की सुश्री.वंदना मीणा का अभिनंदन किया। वंदना मीणा UPSC सिविल सेवा परीक्षा -2011 उत्तीर्ण करने के लिए। सुश्री वंदना के पिता, एएसआई पृथ्वी राज मीणा दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में एसीपी/संचालन/मध्य जिले के कार्यालय में तैनात हैं।
वंदना ने 23 साल की छोटी उम्र में UPSC परीक्षा उत्तीर्ण की और अपने परिवार और दिल्ली पुलिस परिवार का भी नाम रौशन किया। उन्होंने युवा उपलब्धि हासिल करने वाले को कड़ी मेहनत के लिए सेंट्रल डीसीपी श्वेता चौहान ने बधाई दी और पुरस्कृत भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
सुश्री वंदना मीणा ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट..कोलंबस स्कूल और आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.एससी (ऑनर्स) गणित के साथ स्नातक। वह चार बच्चों के परिवार में तीसरी बेटी हैं। उन्हें बचपन से ही सिविल सर्वेंट बनने की प्रेरणा मिली थी। उसने भूगोल विषय के साथ सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया है और 331वीं रैंक हासिल की है।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...