Friday, 13 May 2022

दिल्ली में "हेम्प एक्सो" का आयोजन, पहली बार हेंप प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनियां आईं एक मंच पर,

12 मई 2022


नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: दुनियाभर में दवाइयां बनाने में हैंप यानी भांग के बीजों, पत्तों और तने के हिस्सों का इस्तेमाल सदियों से होता आया है, लेकिन आमतौर पर इस बारे में न तो ज्यादा बातचीत होती है और ना ही ज्यादा जानकारी लोगों को मिलती है। भांग को केवल नशे की वस्तु मान लिया जाता है, जबकि उसके औषधीय गुणों का जिक्र और उनका इस्तेमाल आयुर्वेद से लेकर आधुनिक मेडिकल साइंस तक में होता आया है।
लेकिन जागरूकता के अभाव में इसके इस महत्व के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है अब इस संबंध में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और हैंप प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई कंपनियां आगे आ रही हैं। इसी दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए दिल्ली में देश का पहला हेंप एक्सो 13 और 14 मई को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश की प्रमुख हेंप कंपनियों के अलावा हैंप कैनिबीज के वैद्य भी हिस्सा ले रहे हैं।
इंडियन वैद्य डॉट कॉम और कैनिबीज वैद्य डॉट कॉम द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय हेंप ऐक्सपो 2022 का शुभारंभ शुक्रवार को दिल्ली के द लीला एम्बियंस कन्वेंशन में राज्यसभा सांसद डाॅ अनिल अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिल्ली पैरामेडिकल बोर्ड के चेयरमैन डाॅ प्रदीप कुमार अग्रवाल, बीजेपी नेता मुकेश शुक्ला और विदुषी उपाध्याय, डीसीपी ( दिल्ली मेट्रो पुलिस) जितेंद्र मणि त्रिपाठी और सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ मुक्ता शर्मा के अलावा दिल्ली की कई स्वयंसेवी संस्थाओं और हेंप कंपनियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में हेंप कॉस्मेटिक्स कंपनियों, हेंप टेक्सटाइल उत्पादक और हेंप ब्रिक्स एंड वुड कंस्ट्रक्शन कंपनियों के अलावा वेलनेस प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

Indianvaidyas.com के फाउंडर डॉ. पीयूष जुनेजा ने कहा, "इंडिया हेम्प एक्सपो में हिस्सा लेने वाले सभी सदस्यों के लिए तमाम संभावित खरीदारों, सलाहकारों और व्यावसायिक विशेषज्ञों के बीच अपने ब्रैंड्स को बड़े स्तर पर पेश करने के लिए यह प्रदर्शनी एक उत्कृष्ट मंच देने का काम करेगी। साथ ही यह प्रदर्शनी इसमें हिस्सा लेने वालों के लिए अपने ब्रैंड के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पेशेवर नेटवर्किंग के माध्यम से दुनियाभर के बाजारों में व्यापार के हित में बढ़त हासिल करने का एक बड़ा अवसर भी प्रदान करेगी।''

इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री एक्सपर्ट, आयुर्वेद चिकित्सकों, मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों और इस उभरते उद्योग में रुचि रखने वाले कई लोगों के एक मंच पर आने से हेंप के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाने में भी मदद मिलेगी। इंडिया हेंप एक्सपो 2022 में हेंप उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर दुनिया भर के प्रख्यात प्रतिनिधियों, चिकित्सकों और व्यापार विशेषज्ञों के बीच चर्चा तो होगी ही, साथ ही इस इंडस्ट्री पर कई महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशंस भी होंगी।

एक्सपो में कंपनियों के सीईओ की कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के साथ-साथ इस इंडस्ट्री में काम करने वाले प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। एक्सपो में  इस क्षेत्र के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कैनिबीज वैद्य डॉट कॉम का भी शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म वैद्य पीयूष जुनेजा शुरु कर रहे हैं, जो भारत में एक प्रमुख मेडिकल कैनिबीज प्रैक्टिशनर हैं। इंडिया हेम्प एक्सपो 2022 में अनंता हेम्प वर्क्स, बफ़ेलो एक्सट्रैक्शन सिस्टम्स, हैप्पी हेम्प, नोइग्रा, द ट्रॉस्ट, हेम्प स्ट्रीट और कैन डॉक जैसी प्रमुख कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं।

दिल्ली पुलिस के पेट्रोलिंग स्टाफ ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

12 मई 2022


नरेन्द्र कुमार,




नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व जिले के थाना कालिंदी कुंज के पुलिस कर्मियों ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा वाहन चोरी का एक मामला भी सुलझाया है।
घटना, 11 मई 2022 को हैडकांस्टेबल रणवीर और कांस्टेबल अरविंद थाना क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान, वे यमुना पुस्ता रोड के पास पहुंचे, जहां उन्होंने मोटर साइकिल पर एक लड़के को देखा, जिसने पुलिस टीम की मौजूदगी को देखकर तेज़ यू टर्न ले लिया। शक होने पर टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने के बजाए सवार ने मोटर साइकिल की रफ्तार तेज कर दी और भागने का प्रयास किया।

भागने के दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। पुलिस टीम ने तुरंत मोटर साइकिल सवार को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल के मालिकाना हक के बारे में पूछने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।जिपनेट पर जांच के बाद बरामद मोटरसाइकिल थाना बदरपुर के क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई।

इसकी सूचना डयूटी अधिकारी को दी गई और प्रतिनियुक्त आईओ मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर उसकी पहचान अंकित कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र सुभाष चंद निवासी सरिता विहार, दिल्ली के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

लगातार पूछताछ पर आरोपी अंकित कुमार ने खुलासा किया कि वह शराब और धूम्रपान का आदी है। आजीविका कमाने के लिए उसके पास करने के लिए कुछ काम नहीं है। इसलिए, उसने शराब और धूम्रपान की अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए अपराध करना शुरू कर दिया। उसने आगे बताया कि 11 मई 22 को वह पैदल राहगीरों से कीमती सामान छीनने के लिए यमुना पुस्ता रोड के पास आया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

       
बरामदगी:-
1. एक मोटरसाइकिल

रैपर अमृत का दूसरा गाना भी सुपरहिट बनने की तैयारी में ...यूथ आईकाॅन बना दिल्ली यूनिवर्सिटी बाॅय।

12 मई 2022


नरेन्द्र कुमार,




नई दिल्ली:  पूर्व ज्वाइंट सीपी आलोक सर के बेटे 23 वर्षीय अमृतांशु कुमार उर्फ अमृत कलाम बचपन से अपने माता पिता की तरह संगीत के प्रेमी रहे। संगीत प्रेमी अमृत ने अपनी इस रुचि के साथ लिखने की क्षमता को जोड़ा और गीत लिखना शुरू किया।
रुचि इतनी बढ़ गई कि लिखते लिखते वह एक अच्छे रैपर बन गए और परिणामस्वरूप, बीते वर्ष 2021 में जब वह सिर्फ 22 वर्ष के थे उन्होंने अपना पहला गीत "कहानी मेरी" से अपनी शुरुआत की, जिसे मीका सिंह द्वारा निर्मित और लॉन्च किया गया। जिसके बाद अमृत ने रैपर और गीतकार के रुप में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया।
अमृत का मानना है कि रैप एक कला है जो खुद को अभिव्यक्त करने का एक माध्यम है, कोई क्या लिख ​​सकता है और किस बारे में रैप कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। भारत में तेजी से बढ़ रहा हिप हॉप समुदाय प्रारंभिक अवस्था में है, लेकिन भाषा, संस्कृति और शैली में विविधता के कारण इसका भविष्य उज्ज्वल है।  उम्मीद है कि रैप को व्यापक रूप से स्वीकार और सम्मानित किया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर स्टूडेंट अमृत ​​​​को उनका हाल ही में रिलीज हुआ रैप सॉन्ग टी सीरीज चार्ट टॉप बस्टर पर बेहद पसंद किया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से युवा पीढ़ी शामिल है। गौरतलब है कि यह सॉन्ग अमृत ने खुद लिखा है। आशा है कि यह सॉन्ग भी अमृत के पहले सॉन्ग की तरह सुपर डुपर हिट लिस्ट सॉन्ग में शामिल होकर सबके दिलो में अपनी छाप बना जाएगा।

Sunday, 8 May 2022

भगवान श्री परशुराम जी महाराज सभी सनातनियों के आराध्य है.....राजीव शर्मा

08 मई 2022


नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी (दिल्ली प्रदेश) के तत्वावधान में शिव दुर्गा मंदिर सत्संग भवन, भगतसिंह कालोनी, नजदीक नादिया पार्क, उस्मानपुर पहला पुश्ता, दिल्ली में भगवान श्री परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विमल तिवारी, प्रदेश प्रभारी पं. मुकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्षा हेमलता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा के सानिध्य में सैकड़ों ब्रह्मनायक व ब्रह्मनायिकाओ सहित संगीतमय भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, क्षेत्र के जाने-माने ब्रह्म शिरोमणि पं. राजीव शर्मा ने उदघोष करते हुए सिंह गर्जना की, उन्होंने कहा, कि भगवान श्री परशुराम जी महाराज केवल ब्राह्मणों के ही आराध्य देव नही, बल्कि सभी सनातन धर्म के मानने वाले सभी वर्गों के लोगों के पूजनीय है। श्री शर्मा ने कहा, भगवान श्री हरि विष्णु भगवान के छठे अवतारी भगवान श्री परशुराम जी महाराज जन जन के नायक के रूप में अग्रणी हैं।
इस अवसर पर देवराज शर्मा, हिमांशु शर्मा, आर.सी.पांडे, कुलभूषण शर्मा, बी.के.शर्मा, राकेश वशिष्ठ, राममेहर शर्मा, सुशील शर्मा, मुकेश शुक्ला,जीतू कौशिक,वेद तिवारी, विजय पाठक, राम शुक्ला, राकेश पांडे सहित प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

Saturday, 7 May 2022

एडिशनल कमिश्नर सुमन गोयल ने कहा, पुलिस के जवानों का स्वस्थ रहना जरूरी,जवानों ने करवाई स्वास्थय जांच। लोक कल्याण समिति व इम्वा की सराहना की।

07 मई 2022


नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: दिन रात अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य जांच को लेकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लोक कल्याण समिति एवं इंडियन मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन (इम्वा) द्वारा राॅउज एवेन्यू, आईटीओ स्थित सुचेता भवन में किया गया।
दिल्ली पुलिस सेन्ट्रल रेंज की एडिशनल कमिश्नर सुमन गोयल ने रेंज के 238 जवानों के स्वास्थय की जांच करवाई। आंख, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईएनटी सहित अन्य कई जांच की गई। कार्यक्रम में स्वयं सेन्ट्रल रेंज की एडिशनल कमिश्नर सुमन गोयल ने भी ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। साथ ही उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलशी ने जांच करवाई।
स्वास्थ्य जांच के मौके पर एडिशनल कमिश्नर सुमन गोयल ने कहा, कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना साहब की प्रेरणा से दिन-रात सुरक्षा में जुटे जवानों की जांच जरूरी है, जिसके चलते इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा, कि जवानों की फिटनेस के लिए जल्द ही योगा शिविर का भी आयोजन कर सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर लोक कल्याण समिति के प्रमुख संजीव गुप्ता, राजेश लखनपाल, राहुल गोयल,जोगेश गुप्ता (एडवोकेट) इम्वा प्रेजिडेंट राजीव निशाना, सेक्रेटरी विजय शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे।

Tuesday, 3 May 2022

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर की गई महापूजा।जात-पात से ऊपर उठकर सभी सनातनी भाईयों को साथ लेने का संकल्प।

03 अप्रैल 2022


नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: इन्द्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा (पंजी.) के आजीवन सदस्यो के तत्वावधान में अक्षय तृतीया व भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर अपने अपने परिवारों में भाई बंधुओं के साथ महापूजा का आयोजन किया गया।
पूरी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सभी सनातनी भाईयों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। आजीवन सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, डीके भार्गव, संजय भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, पूजा शर्मा, चित्रेश शर्मा, धीरेन्द्र देव शर्मा, अनूप शर्मा, उमेश शर्मा,राधा शर्मा,वीना शर्मा, लक्ष्मी देवी शर्मा, राम अवतार शर्मा, विपिन शर्मा, विजय कुमार वशिष्ठ आदि सदस्यों ने अनेकों स्थानों पर आयोजन कर महापूजा कर प्रसाद वितरण किया गया।
सभा के आजीवन सदस्य पं. विजय शर्मा ने कहा, कि भगवान श्री विष्णु के छठे अवतारी भगवान श्री परशुराम जी का आज अवतरण दिवस है और ऐसे में ये कहना कि भगवान श्री परशुराम जी महाराज केवल ब्राह्मणों के ही आराध्य देव है,यह न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा, कि मुझे खुशी है, कि सनातन संस्कृति के हमारे सभी भाईयों ने जिस प्रकार आगे बढ़कर ना केवल अपनी डीपी पर भगवान श्री परशुराम जी का चित्र अंकित किया, बल्कि भव्य ग्रीटिंग्स भेजकर भी उन्होंने यह दिखा दिया, कि भारत की सनातन संस्कृति में सभी देव ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय व शूद्रों के भी आराध्य है।
श्री शर्मा ने कहा, कि आज मुझे खुशी है, कि भगवान श्री परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव जहां विजय शर्मा ने मनाया है, वही योगेन्द्र सिंह मान, किरणदीप कौर, बालेश जैन, लक्ष्मण इंदौरिया रामकिशन लोहिया, आशीष कश्यप, शारदा प्रसाद गुप्ता, नमन शर्मा,जेपी श्रीवास्तव सहित हजारों सनातन भाईयों और बहनों ने भी अपने अपने परिवारों के साथ इस उत्सव को धूमधाम से मनाया है। उन्होंने कहा, कि आइये, हम सभी सनातन संस्कृति के मानने वाले अपने सभी आराध्यो की आराधना मिलजुलकर करेंगे और आने वाले समय में समाज को जात-पात में ना बांटकर एकजुट होकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेंगे।

Monday, 2 May 2022

महिला आयोग ने एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल शिक्षिका को काफी समय से लंबित, बीस लाख से अधिक GPF की रकम दिलाने में मदद की।

02 मई 2022


नरेन्द्र कुमार,



नई दिल्ली: DCW "महिला महिला आयोग" ने हस्तक्षेप कर एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल की शिक्षिका को उनकी 10 साल से लंबित लगभग 20.59 लाख रुपये सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की बकाया राशि प्राप्त कराने में मदद की।  शिकायतकर्ता ने स्कूल अधिकारियों द्वारा पिछले 10 वर्षों से अपने जीपीएफ बकाया और सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान न करने के संबंध में आयोग से संपर्क किया था।
शिक्षिका ने आयोग को सूचित किया कि उन्होंने राजधानी के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 30 से अधिक वर्षों तक काम किया है और वह 2012 में दल्लूपुरा के एक सरकारी स्कूल में वह सेनानिवृत्त हुईं। परंतु उनके रिटायरमेंट के 10 साल से अधिक समय बीतने के बावजूद भी उन्हे अपना बकाया जीपीएफ और सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिले, जिसके लिए वह कई वर्षों से संघर्ष कर रही थी और फिर उन्होंने इस संदर्भ में आयोग को संपर्क किया।

दिल्ली महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रोमिला गुप्ता ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता शिक्षिका से मुलाकात की जिन्होंने अपनी सालों से चल रही इस समस्या एवं इसके कारण हो रही  वित्तीय कठिनाइयों को उनसे साझा किया।  श्रीमती प्रोमिला गुप्ता ने इस मामले का शीघ्र निपटारा करने के लिए शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार को तुरंत नोटिस और समन जारी किया। उसके बाद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई और सेवानिवृत्त शिक्षिका को उनका हक प्राप्त हुआ। आयोग को शिक्षा विभाग ने सूचित करते हुए बताया कि शिक्षिका को 20,59,881/- का जीपीएफ भुगतान किया जा चुका है और साथ ही साथ विभाग उनको जल्द से जल्द उनके सेवानिवृत्ति लाभों को प्रदान करने हेतु भी प्रयास कर रहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया है और शिक्षा विभाग को समन करके जीपीएफ बकाया राशि प्रदान करने में इतनी देरी होने का कारण पूछा है। उन्होंने विभाग को जल्द से जल्द शिक्षिका को उनके सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने हेतु जिम्मेदारी तय करने को भी कहा है।

 *दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सेवानिवृत्त शिक्षिका को 30 से अधिक वर्षों तक कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अपने अधिकार का जीपीएफ बकाया राशि प्राप्त करने के लिए 10 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा।। आयोग यह सुनिश्चित करेगा की शिक्षिका को उनके अन्य सेवानिवृत्ति लाभ भी जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं। मैंने शिक्षा विभाग को तलब कर जीपीएफ राशि मिलने में इतनी देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने को कहते हुए उनसे जवाब मांगा है।  उत्पीड़न के प्रति आयोग की जीरो टॉलरेंस की नीति है और इस मामले में आयोग कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।*

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...