Sunday, 28 April 2019

बच्चों ने दिखाया अपना टेलेंट सिर्फ 8 मिनट में 200 प्रश्नों को हल करके सबको किया आश्चर्यचकित

29 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: हमेशा की तरह स्कूल शुरू हो गए हैं और ऐसा लगता है। जैसे अबेकस ने इन बच्चों की नन्ही उंगलियों पर फिर से अपना रास्ता बना लिया है। UCMAS ने एक बार फिर से दिल्ली की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया था, जिसमें अबेकस एप्टीट्यूड वाले 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे 28 अप्रैल, 2019 को सेंट कोलंबस स्कूल, अशोक प्लेस, गोल मार्केट में शामिल हुए थे।

प्रतियोगिता में,1500+ बच्चों ने एक आश्चर्यजनक संख्या में भाग लिया जहाँ उन्होंने 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्नों को हल किया। लोगों के लिए एक अचरज की तरह था यह विश्वास करना कि ये बच्चे क्या कर रहे हैं, जो इतनी छोटी उम्र के हैं। एक समय था जब हम इसी उम्र के हुआ करते थे और टेबल याद करते समय, नए विचारों को सीखने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। और यहां उन्होंने सेकंड के भीतर ऐसे जटिल गणना को आसानी से हल कर लिया। गणित हमारे वयस्कों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा है। लेकिन UCMAS ने बहुत ही समझदारी से इन दिनों इसे छात्रों की ताकत के रूप में बदल दिया है।

UCMAS दिल्ली के निर्देशक जो इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। राजीव गर्ग और संजय वर्मा ने कहा कि “प्रत्येक बच्चा एक समान पैदा होता है। लेकिन हम उनके माता-पिता, संरक्षक व सलाहकार उनकी मदद करने के लिए जिम्मेदार हैं। जितना वे कर सकते हैं उतना सक्षम है। सही उम्र में बच्चे के कैलिबर को बाहर खींचें उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना कि उन्हें अच्छे संस्कारों के साथ पालना। UCMAS ठीक उसी स्थान पर केंद्रित है जहां कोई भी अपने छात्रों को समझने के लिए नहीं सोच पाता। अबेकस वह उपकरण है जो हमारे छात्रों की मदद करता है। 

इस समारोह का उद्देश्य अपने छात्रों को आपस में प्रतिस्पर्धा करने और असाधारण प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह अबेकस सीखने के महत्व पर भी केंद्रित है। और कैसे यह बच्चों को उनके सीखने की अवधि के दौरान आने वाली अधिकांश समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है।

इस समारोह के बाद 5 मई, 2019 को शाह ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में छात्रों के लिए 'द ग्रैटिफिकेशन सेरेमनी' का आयोजन किया जाएगा, जिसमे डिस्लेक्सिया पर प्रकाश डालने के साथ प्रतियोगिता को उत्कृष्ट बनाया जाएगा और माननीय मेहमानों व सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में ' डिस्लेक्सिया के जागरूकता अभियान’ के बारे में दर्शकों को भी जानकारी प्राप्त करवाएगा।

"दिल्ली महिला आयोग" की अध्यक्ष ने ललिता पार्क की झुग्गियों का दौरा किया।आग के कारण बेघर हुई। परिवारों की महिलाओं से मुलाकात की

28 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने आज ललिता पार्क की झुग्गियों का दौरा किया जहां 2 रात पहले आग में सब जल गया था। वह आग से पीड़ित महिलाओं से मिलीं जिन्होंने आग से हुए नुकसान के बारे में बताया।

इस दुखद घटना में किसी की जान तो नहीं गयी मगर वहां रहने वाली महिलाओं और लड़कियों के पास एक जोड़ी कपड़ा तक नहीं बचा है, उनका सारा सामान जल कर खाक हो गया है। दिल्ली सरकार ने वहां पर शेल्टर बनाये हैं और मूलभूत जरूरतों जैसे खाना और पानी का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि महिलाओं और लड़कियों को ज़िन्दगी नए सिरे से शुरू करने के लिए कुछ घरेलू सामान और मुआवज़े की जरूरत है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा दो महिलाओं से मिलीं जो बहुत दुखी थीं क्योंकि उनकी बेटियों की शादी इसी साल मई में होने जा रही थी, मगर इस आग में शादी के लिये इकट्ठा किया गया सारा सामान और पैसे जल गए। यहां तक कि बिहार जाने के लिए उनके ट्रेन के टिकट भी आग में जल गए। आयोग की अध्यक्षा ने इन महिलाओं की शिकायत दर्ज की और उनको मदद करने का पूरा भरोसा दिया।

आयोग की अध्यक्षा इस मामले में सभी पीड़ित लोगों को तुरंत मुआवज़ा देने के लिए जिलाधिकारी को लिख रही हैं। साथ ही उन्होंने उन महिलाओं के लिये विशेष मुआवजे की मांग की है जिनकी बेटियों की शादी होने जा रही थी।

आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूँ कि वे आग से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए खुले दिल से कपड़े और अन्य सामान दें। साथ ही दिल्ली के लोग उन महिलाओं की मदद के लिए भी आगे आएं जिन की बेटियों की शादी होने जा रही थीं मगर उन्होंने आग में अपना सारा सामान खो दिया। अगर कोई भी इन पीड़ितों को मदद करना चाहते हैं तो तो वे livingpositive@gmail.com पर सम्पर्क करें औए हम लोगों को पीड़ितों से मिलवाएंगे। हम उनके पुनर्वास के लिए पूरा प्रयास करेंगे।"

Saturday, 27 April 2019

"ताइवान एक्सपो" का आयोजन 16 से 18 मई तक दिल्ली के प्रगति मैदान में और,"ताइवान एक्सपो" से जुड़िये।फ्लाइट टिकट जीतिए।

27 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: ब्यूरो ऑफ फॉरेन ट्रेड (एमओईए) और ताईवान के अग्रणी व्यापार संवर्धन संस्थान, ताईवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट कौंसिल (टीएआईटीआरए) ने यहां प्रगति मैदान में दूसरे ‘ताईवान एक्सपो’ का आयोजन करने की तैयारी कर ली है। यह आयोजन 16 से 18 मई 2019 तक चलेगा। इस क्रम में नई दिल्ली में कई गतिविधियां आयोजित होनी हैं। इनमें उद्योग फोरम, व्यापार बैठक, ताईवान के सांस्कृतिक प्रदर्शन की श्रृंखला और आकर्षक आयोजन की अन्य रेंज जैसे एआर के जरिए ताईवान डे टुअर और लकी ड्रॉ शामिल है। मेले में आइए और ताईवान के लिए फ्लाइट टिकट जीतिये।


इसके लिए आयोजित होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में (टीएआईटीआरए) के डेलीगेट और अन्य एसोसिएट साझेदार मौजूद रहेंगे। यह एक्सपो दोनों देशों के व्यापार संबंध को मजबूत करने में सहायता करेगी। टीएआईटीआरए के डिप्टी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री करेन पाई ने कहा, “भारत में हम लोगों ने अपने पहले एक्सपो में जो रेसपांस देखा वह जोरदार था। भारत और ताईवान के बीच व्यापारिक संबंध हर गुजरने वाले वर्ष के साथ लगातार बढ़ रहे हैं।


"ताईवान एक्सपो" एक क्यूरेटेड प्रदर्शनी है। जो ‘दक्षिण पर केंद्रित नई नीति’ पर आधारित है। इसे ताईवान की सरकार ने बनाया है। इस प्रदर्शनी के जरिए ताईवान के ज्ञान और अनुभव के संबंध में जानकारी दी जाती है और इसमें टेक्नालॉजी, कृषि, हेल्थकेयर, शिक्षा संस्कृति तथा पर्यटन शामिल है। जिसे भारत के साथ साझा किया जाएगा और दीर्घ अवधि का आपस में फायदेमंद द्विपक्षीय संबंध विकसित किया जाएगा।


उन्होंने आगे कहा, “हाल के वर्षों में ताईवान और भारत के बीच व्यापार में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है। और यह आयात तथा निर्यात दोनों में है। दोनों देशों में आपसी निवेश में भी वृद्दि हुई है। इस तरह के विकास से दक्षिण केंद्रित नई नीतियों तथा भारत सरकार की पूर्व में काम करने की नीति के सफल मेल का पता चलता है। यह सच है। कि लगातार दो साल से भारत ताईवान का 16 वां सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। 


"ताईवान एक्सपो" 2019 ताईवान और भारत के बीच मिले-जुले निर्देशों पर आधारित होगा। भारत ताईवान की कंपनियों का आधार है। ताकि दुनिया भर में फायदेवाले उद्योग तथा उपभोक्ता बाजारों को आजमा सके। यह (टीएआईटीआरए) के लिए मजबूत आधार भी है। जो ताईवान के उद्यमियों का दुनिया भर के बाजार जानने में नेतृत्व करता है। ताईवान का विपणन करने वाली बहुआयमी प्रदर्शनी के रूप में ताईवान एक्सपो उपयुक्त प्लैटफॉर्म है जो ताईवान का भारत से परिचय करता है।और दोनों पक्षों के लिए विनिमय मजबूत करता है। ताईवान एक्सपो 2019 खाद्यपदार्षों, कपड़ों, परिवहन, संस्कृति और पर्यटन जैसे विषयों पर होगा और ताईवान को एक स्मार्ट सिटी के रूप में पेश करेगा जो इसके स्मार्ट हेल्थकेयर, जीवनशैली, कृषि, ग्रीन टेक्नालॉजी, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन के कारण है। यह आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के सहयोग से हो रहा है। ताईवान एक्सपो 2019 में 130 एक्जीबिटर्स की भागीदारी रहेगी जो 230 बूथ के जरिए अपने किस्म से अनूठे अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। शो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।

मुक्ताधारा ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव "नृत्य डांस" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

27 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली : "नृत्य कल्प डांस अकादमी" द्वारा दिल्ली के मुक्ताधारा ऑडिटोरियम में  वार्षिकोत्सव व डांस नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन।

इस प्रतियोगिता के मौके पर छोटे बच्चों सहित युवा वर्ग ने भी बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। और बहुत ही बढ़िया नृत्य प्रस्तुत  किया गया।बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने ऑडिटोरियम में आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया । इस कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने भी बच्चों की खूब जमकर तारीफ की और तालियों की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम गूंज उठा।

"नृत्य कल्प डांस अकादमी" की अध्यक्ष कल्पना ने कहा कि "नृत्य कल्प डांस अकादमी" की शुरुआत मैंने 2008 में की थी। तब मेरे पास कुछ ज्यादा बच्चे नही हुआ करते थे। पर धीरे-धीरे (नृत्य कल्प अकादमी) में बच्चे आने शुरू हुए। और इस तरह से मेरा "नृत्य कल्प" बढ़ता गया और मेरी मेहनत रंग लाने लगी और मनोकामना पूरी होने लगी।

"नृत्य कल्प अकादमी" की ऑनर कल्पना ने बताया कि मेरी यही इच्छा है। की इस अकादमी,को नृत्य की नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं और मेरे साथ जुड़े हर एक एक शिष्य को मैं उसको उसके लक्ष्य तक पहुँचाना ही मेरी अकादमी के बड़ा लक्ष्य है और नृत्य कल्प में उन सभी बच्चों को भी सिखाया जाता हैं जो नृत्य सीखना चाहते है। मगर ज्यादा फीस के अभाव के कारण उनको मौका नहीं मिलता। इस अकादमी, में योगा और लोक नृत्य भी बच्चों को सिखाया जाता हैं।

कल्पना ने यह बताया कि हमारे बच्चे नृत्य के लिए दिल्ली ही नही बल्कि दिल्ली से बाहर जाकर भी अपना टेलेंट परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छा करते है।और हमारे कुछ बच्चे भारतीय रेलवे के कार्यक्रमों के लिए भी अपना भरपूर सहयोग पूरे भारतवर्ष में करते हैं।

Thursday, 25 April 2019

"डीटल" ने भारत के रीकॉमर्स बाजार में पैठ बनाने के लिए "प्रीलव्ड डिवाइस" पेश किया।

25 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: विश्व में सबसे किफायती फीचर फोन और टीवी देने वाली कंपनी डीटल ने आज घोषणा की यह अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म – ‘ www.preloveddevice.com’ के साथ नवीकृत डिवाइस के नए कारोबार में उतर गई है। जिसका मकसद अपने ग्राहकों के लिए एक नया अनुभव देना है।


इसका अनुभव नए डिवाइस का डिब्बा खोलने की उत्सुकता के साथ ही शुरू हो जाता है। लाल और सफेद रंग में इसकी खूबसूरत और सौम्य पैकेजिंग निश्चित रूप से आपको आकर्षित करेगी। अपने हाथ में स्मार्टफोन आने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाने जैसा अहसास करेंगे जो आपको बिल्कुल नए स्मार्टफोन जैसा लुक और अनुभूति देगा।


प्रीलव्ड डिवाइस आपको इस डिब्बे के अंदर नजाकत से रखे कंपोनेंट और एक्सेसरीज की क्वालिटी की एक झलक पाते ही निश्चित तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। ये सभी एक्सेसरीज बड़ी खूबसूरती से पैक किए होंगे। इतना ही नहीं, इन डिवाइस की खरीदारी के बाद ग्राहकों के सबसे अनुकूल सेल्स सर्विस के लिए कम से कम छह महीने से लेकर एक साल तक की वारंटी लेने पर प्रीलव्ड डिवाइस आपको नवीकृत उत्पाद खरीदने की संतुष्टि और खुशी के साथ एक ऐसा नया अनुभव देगा जो आपको पहले कभी नहीं मिला होगा।


 प्रीलव्ड डिवाइस के जरिये डिटेल का लक्ष्य नवीकृत और सेकंड हैंड डिवाइस की खरीद-बिक्री के समस्त परिवेश को मजबूती प्रदान करना है। कंपनी सबसे भरोसेमंद उत्पादों की बिक्री की क्वालिटी सुनिश्चित करती है। जिसे डिटेल के अत्याधुनिक नवीकृत उत्पाद केंद्रों पर मौजूद विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित और ग्रेड दिया जाता है।


वर्तमान में ग्राहक एप्पल, सैमसंग, श्योमी, वनप्लस आदि जैसे प्रमुख ब्रांडों के नवीकृत स्मार्टफोन www.preloveddevice.com से खरीद सकते हैं। आने वाले समय में कंपनी ने होम अप्लायंसेज, लैपटॉप, टैबलेट तथा अन्य गैजेट्स और एक्सेसरीज उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है। अपने विस्तृत वितरण नेटवर्क के जरिये कंपनी समस्त भारत में अपने उत्पाद पहुंचाने की तैयारी में है।


इस मौके पर डीटल के एमडी योगेश भाटिया, ने कहा हम नए उत्पादों के बाजार में परिचालन कर रहे हैं। और विश्व में मोबाइल फोन तथा टेलीविजन जैसे सबसे किफायती उत्पादों को सफलतापूर्वक पेश किया है। प्रीलव्ड डिवाइसेज के प्रमुख संजीव सोनी, ने कहा, “हम ऐसी जगह प्रीलव्ड डिवाइस पेश करने को लेकर खुश हैं।

Wednesday, 24 April 2019

दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी, की हत्या के आरोप में पत्नी अपूर्वा को किया गिरफ्तार ।

24 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: आखिर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर तिवारी, की मौत के मामले में किया पत्नी को गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए। रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा को  इस जघन्य हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से नाखुश थे। और इन दोनों में अक्सर काफी झगड़ा होता रहता था। रोहित शेखर की 16 अप्रैल को कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।


दिल्ली पुलिस ने कहा कि अपूर्वा से इस मामले में गत रविवार से पूछताछ की जा रही थी। और वह बार बार अपने बयान बदल रही थी जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। रोहित शेखर तिवारी, की माता जी उज्ज्वला ने अपनी बहू अपूर्वा और उसके परिवार पर लालची होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे पारिवारिक संपत्ति को हड़पना चाहते थे। और यह भी बताया गया। कि इन दोनों दंपति के बीच शादी के पहले दिन से ही झगड़े हो रहे थे।


यह भी बताया जा रहा है। रोहित की हत्या से पहले कोई नशीला पदार्थ दिया गया हो क्योंकि रोहित के कुछ अंग नीले पड़े थे। हालांकि अभी इस मामले में कई बातें सामने आना  बाकी हैं। एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और यह मामला जांच के लिए क्राइम ब्रांच के पास भेज दिया था। एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता, ने बताया था कि मेडिकल बोर्ड सर्वसम्मति से इस निष्कर्ष पर पहुंचा है। कि इस मामले में गला दबाने और मुंह व नाक बंद करने के चलते दम घुटने से मौत हुई है। यह अचानक से हुई अस्वभाविक मौत है। जो हत्या की श्रेणी में आता है।

आगे पुलिस इस मामले में और जांच पड़ताल कर रही हैं।

Thursday, 18 April 2019

IPS ऑफिसर सुनील कुमार गौतम, हुये सम्मानित। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से।

19 अप्रैल 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने  सुनील कुमार गौतम, आईपीएस, विशेष आयुक्त, संचालन, दिल्ली पुलिस को उनकी पुस्तक *”संविधान काव्य”* को 2018-19 के लिए *"पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार"* से सम्मानित किया है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो प्रत्येक वर्ष पुलिस, न्यायालयिक विज्ञान, अपराध शास्त्र से संबंधित हिंदी की पांच उत्कृष्ट पुस्तकों को पुरस्कृत करती है। साथ ही नगद इनाम भी देती है। इसके अलावा पूरे देश से चार अन्य पुलिस अधिकारियों की पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया है।


पुस्तकों का चयन सुदीप लखटकिया, महानिदेशक, अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति की बैठक में किया गया। सुनील कुमार गौतम द्वारा रचित पुस्तक *संविधान काव्य*, भारतीय संविधान को बड़े सरल और काव्य रूप में प्रस्तुत करती है जिससे यह आम आदमी की समझ में भी आसानी से आ जाता है। समस्त संविधान को 238 काव्य पदों में लिखा गया है, साथ ही संविधान के अनुच्छेदों की संख्या भी दी गई है। इस पुस्तक को लिखने में 6 माह का समय लगा।

इस पुस्तक का विमोचन डॉ किरण बेदी माननीय उपराज्यपाल, पुदुचेरी ने 5 अक्टूबर 2016 को पुदुचेरी में किया था। उस समय  गौतम पुदुचेरी में महानिदेशक के पद पर तैनात थे। यह पुस्तक खास तौर पर आम नागरिकों व पुलिस कर्मचारियों के लिए लिखी गयी है। यह संविधान की जटिल और विस्तृत व्याख्या को बहुत ही सरल और सुगम रूप में प्रस्तुत करती है।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...