Saturday, 10 July 2021

विश्व जनसंख्या दिवस, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश का संदेश।

11 जुलाई 2022


नई दिल्ली: कोविड महामारी ने दुनियाभर में मचा रखी है। और एक बाद एक नये संकट खड़े कर रही हैं। लाखों दुखद मौतों के अलावा इसके कम दिखाई देने वाला दुष्परिणाम भी है।
      (डॉ.जसवीर आर्य, मीडिया प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र संघ)

घरेलू हिंसा में दहला देने वाली वृदधि हो रही हैं। क्योंकि महिलाएं हिंसा करने वालों के साथ अकेले रहने पर मजबूर हैं। प्रसति वॉर्ड सुने है। क्योंकि महिलाओं ने गर्भधारण स्थागित कर दिया है। और महिलाएं अनचाहे गर्भधारण कर रही हैं, क्योंकि गर्भनिरोधक सेवाओं तक पहुंच अवरुद्ध हो गई हैं।

हमारे नवीनतम अनुमानों के अनुसार कोविड 4.7 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को निपट गरीबी में धकेल देगा। स्कूल ना जा रही अनेक लड़कियां शायद स्कूल कभी नहीं लौटेगी।

हम देख रहे है। कि दुनिया के हर कोने में कठिनाई से हासिल उपलब्धिया का रुख पलट रहा है।और महिलाओं के प्रजनन अधिकारी विकल्पों एवं साधनों का क्षरण हो रहा है। महामारी के आने के बाद में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवंटित संसाधनों का उपयोग अन्यत्र होने लगा है। स्वास्थ्य के अधिकारों तक पहुंच की बढ़ती खाई स्वीकार नहीं कि जा सकती इस लड़ाई में महिलाओं को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।

इस विश्व जनसंख्या दिवस पर आइये हम संकल्प लें कि हर जगह हरेक के प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को संरक्षण देंगे।

IGIS क्राइम ब्रांच ने दो शातिर वाहन चोर धरदबोचे। चोरी किये गए वाहनों को पार्किंग में बना रखा था ठिकाना।

10 जुलाई 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच, इंटर-बॉर्डर गैंग इन्वेस्टिगेशन स्क्वॉड (IGIS) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। 08 जुलाई को दिल्ली पुलिस की इंटर-बॉर्डर गैंग इंवेस्टिगेशन स्क्वॉड IGIS, के एएसआई गोविंद को दो चोर दीपक और शरद के बारे में एक गुप्त सूचना मिली। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक समर्पित टीम। एएसआई गोविंद सिंह, एएसआई श्रीओम, एएसआई पवन, हैडकांस्टेबल बद्री प्रसाद, हैडकांस्टेबल कुलदीप, हैडकांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल रविंदर सिंह सहित एसीपी गिरीश कौशिक की करीबी निगरानी में शातिर वाहन चोरो को पकड़ने के लिए, टीम गठन किया गया।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए। एक जाल बिछाया गया और जैसे ही दीपक और शरद को दादा देव अस्पताल, डाबरी, दिल्ली के पास आये टीम ने उन्हें धर दबोचा,जब वे एक स्कूटी पर सवार थे, जिसे केशव पुरम, दिल्ली से स्कूटी चुराया गया था। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कई वाहन चोरी के मामलों में शामिल होने का खुलासा किया। और उनकी निशान देही पर चोरी के 10 दोपहिया वाहन जिसमे (5 मोटरसाइकिल और 5 स्कूटी) बरामद किए गए। उन्होंने चोरी के वाहनों को पालम रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल और सेक्टर-13 मेट्रो स्टेशन पार्किंग स्थल पर खड़ा किया था।
पकड़े गए आरोपी दीपक चड्ढा उम्र 29 वर्ष दिल्ली के शकरपुर के रहने वाले हैं। उसने 9वीं तक पढ़ाई की है। वह मास्टर चोर है और उसके खिलाफ वाहन चोरी के 20 मामले दर्ज हैं। उन्हें पहली बार 2013 में गिरफ्तार किया गया था। शरद एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करते थे लेकिन दीपक के साथ वाहन चोरी करने के चक्कर में अपनी नौकरी छोड़ दी। शरद उम्र 23 वर्ष पंजाबी बाग, दिल्ली निवासी को पहली बार गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने नवोदित अपराधियों सहित कई व्यक्तियों को बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों को औने-पौने दामों पर बेचा है।

टीम ने केशव पुरम, मंगोलपुरी, पश्चिम विहार, मोती नगर, उत्तम नगर, डाबरी, मौर्य एन्क्लेव और सुभाष प्लेस के संबंधित थानों को चोरी के वाहनों की बरामदगी व गिरफ्तारी की सूचना दे दी गयी है. दोनों के पास से चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी के और प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

गेल (GAIL) ने लॉन्च किया। #EnergizingLowCarbonFuture डिजिटल अभियान।

10 जुलाई 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: नैचुरल गैस के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने अपने हरित उर्जा वर्टिकल्स जैसे नव्यकरणीय उर्जा एवं एथेनॉल को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हेतु #EnergizingLowCarbonFuture अभियान की शुरूआत की है। गेल का प्राथमिक कारोबारः नैचुरल गैस, पर्यावरण के अनुकूल है और जीवन को सुगम बनाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। अब कंपनी सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन एवं प्रदूषण को कम करने के लिए अपनी हरित स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तत्पर है।
#EnergizingLowCarbonFuture अभियान के तहत गेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा मंचों एवं ओपिनियन पोल्स का आयोजन करेगा, इसके अलावा नव्यकरणीय उर्जा पर कई वीडियोज़ एवं पोस्ट बनाए जाएंगे। इन सभी प्रयासों के ज़रिए आम लोगों को जागरुक बनाया जाएगा कि किस तरह नैचुरल गैस भविष्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। कम से कम 1 गीगावॉट नव्यकरणीय उर्जा के सशक्त पोर्टफोलियो के निर्माण, कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) एवं एथेनॉल प्लांट्स की स्थापना में निवेश की कंपनी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत नैचुरल गैस के दायरे से बाहर जाकर कारोबार को विस्तारित करने के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं।

गेल का नैचुरल गैस पाईपलाईन नेटवर्क 13,700 किलोमीटर से अधिक लम्बा है, कंपनी हरित उर्जा को बढ़ावा देने के लिए पाईपलाईन नेटवर्क को 6,700 किलोमीटर और बढ़ा रही है। पाईनलाईन इन्फ्रास्ट्रक्चर के द्वारा कन्ज़प्शन सेंटरों को गैस के स्रोतों से जोड़ने में मदद मिलेगी। जहां एक ओर सौर उर्जा एवं पवन उर्जा से उत्पन्न होने वाली बिजली, उर्जा का सबसे स्वच्छ स्रोत है, वहीं नगरपालिका व्यर्थ को कम्प्रेस्ड बायोगैस में बदल कर ऑटोमोबाइल्स एवं घरेलू कार्यों के लिए स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता को बढ़ाया जा सकता है।

#EnergizingLowCarbonFuture अभियान के माध्यम से गेल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थायी भविष्य के निर्माण की दिशा में अपने प्रयासों की पुष्टि की है।

Friday, 9 July 2021

अपनी काबिलियत के अनुसार हमारे शाखा प्रभारी बनने का एक बेहतरीन मौका।

09 जुलाई 2021


नई दिल्ली: समाज के जिम्मेदार, जागरूक व सक्रिय लोगों को सूचित किया जाता है कि "क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो, दिल्ली टाइम्स न्यूज़, नेशनल मीडिया फोर्स एवं राष्ट्रीय महिला सेना" की केंद्रीय समिति की ओर से समाज सेवा मे रूचि रखने वालो को अपने उपरोक्त संगठनों का जिला प्रभारी बनने का एक बेहतरीन मौका दिया जा रहा है।
                    (वरिष्ट पत्रकार डॉ.जसवीर आर्य,)

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि हमारा संगठन भारत सरकार, मीडिया एवं जनता की नजरों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हम पिछले 25 वर्षों से देश, समाज व जनता की निष्काम सेवा कर रहे हैं।
हम चाहते हैं कि आप भी अपनी क्षमता व अपनी काबिलियत अनुसार हमारी संस्थाओं से जुड़कर अपनी आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उन्नति हेतु सुनहरी मौका प्राप्त करें।कृपया अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:-

✍️ *विनयकर्ता*🙏
डॉ० जसबीर आर्य,(Ph.D)

♦️ *प्रधान संपादक,दिल्ली टाइम्स न्यूज़*
♦️ *चेयरमैन,नेशनल मीडिया फोर्स*
♦️ *चेयरमैन,क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो*
♦️ *प्रधान संरक्षक,राष्ट्रीय महिला सेना*

*वेबसाइट:* *www.delhitimesnews.com*
*www.crimefreeindiabureau.com*
*www.nationalmediaforceindia.com*
📱 *9650380366, 9212412283*

Tuesday, 6 July 2021

दिल्ली पुलिस आयुक्त, ने कॉन्स्टेबल नरेन्द्र की ईमानदारी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

06 जुलाई 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: पुलिस आयुक्त, बालाजी श्रीवास्तव, द्वारा, कांस्टेबल नरेन्द्र को ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए विमर्श सम्मेलन हॉल पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया गया। थाना नई दिल्ली रेलवे में तैनात कांस्टेबल नरेन्द्र ने ईमानदारी एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक लाख रूपयों व अन्य दस्तावेजों से भरा बैग उसके असली मालिक विजय जोकि एक मजदूर है, उसको सौंप दिया गया।
विजय ने रेलवे प्लेटफार्म  पर बैग को खो दिया था। इस प्रसंशनीय कार्य हेतु दिल्ली पुलिस आयुक्त, बालाजी श्रीवास्तव ने कांस्टेबल नरेन्द्र को प्रशस्ति पत्र के साथ 20 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया। खुर्जा (उत्तर प्रदेश) निवासी विजय ने गांव स्थित घर की मरम्मत के लिए अपनी मेहनत की कमाई के एक लाख रूपये बैंक से निकाले थे। रूपयों व अन्य दस्तावेजों से भरा यह बैग शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर उस समय छूट गया जब वह अपने गांव जा रहा था।
30 जून 21 को कांस्टेबल नरेन्द्र को गश्त के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म की बैंच पर एक बैग मिला जिसमें एक लाख रूपये, बैंक पास बुक, चैक बुक, आधार कार्ड व राशनकार्ड आदि दस्तावेज थे। कांस्टेबल नरेन्द्र ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा करीब डेढ़ घंटे तक बैग के असली मालिक का इंतजार किया। फिर वह पुलिस स्टेशन लौट आया तथा दस्तावेजों में कोंटेक्ट नंबर की तलाश शुरू कर दी ताकि बैग के असली मालिक तक पहुंचा जा सकेI
संबंधित कागजात को लिंक किया ताकि वह मालिक का फ़ोन नंबर प्राप्त कर उसे संपर्क किया जा सके। जिसमे वह सफल हुए।  विजय कुमार से सम्पर्क किया और पता चला कि वह ट्रैन से उतर गया था और अपने कीमती सामान की तलाश कर रहा था।

भावुक होते हुए विजय ने बताया  कि वह पेशे से मजदूर है तथा गांव मे अपने पैतृक मकान की मरम्मत के लिए उसने पैसा जमा किये थे। और उसने उसी दिन बैंक से वह पैसे निकाले थे। ट्रेन में अनाज की 2 बोरी रखते समय वह छोटा बैग स्टेशन पर भूल गया जिसमे पैसे व अन्य दस्तावेज थे।।

कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार के सरहानीय कार्य से समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति ईमानदारी और सेवा की एक मिसाल पेश की है जो सबके लिए प्रेरणादायीं है।

निगम समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निरविरोध निर्वाचित।

06 जुलाई 2021

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की विभिन्न वार्ड समितियों की आज हुई बैठक में इनके अध्यक्ष व  उपाध्यक्ष निरविरोध निर्वाचित किये गये। साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी वार्ड समितियों से स्थायी समिति के लिए एक- एक सदस्य का निर्वाचन किया गया इन पदों के चुनाव हेतु आयोजित वार्ड समिति की ये बैठकें निगम मुख्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के लाला हंसराज गुप्ता सभागार में आयोजित की गयी थीं।

*वार्ड समितियों के नाम*
नजफगढ़ अध्यक्ष:श्री सत्यपाल मालिक
उपाध्यक्ष:श्रीमती मीना तरुण यादव
दक्षिणी अध्यक्ष:श्री सुभाष भड़ाना
उपाध्यक्ष:श्रीमती रेखा साँकला
पश्चिमी अध्यक्ष:श्रीमती श्वेता उपाध्यक्ष:श्रीमती किरण चोपड़ा
मध्य अध्यक्ष:श्री राजपाल उपाध्यक्ष:श्री सुनील सहदेव
पश्चिमी ज़ोन से कर्नल बी. के ओबरॉय और  दक्षिणी ज़ोन से श्री सुरेश कुमार गुप्ता स्थायी समिति में सदस्य पद के लिए निर्वाचित हुए।

✍️ *जारीकर्ता:डॉ० जसबीर आर्य,*
*मीडिया एसोसिएट,*

*दिल्ली नगर निगम मुख्यालय*
📱 *9212412283, 9650380366*

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अंतरराज्यीय ड्रग पेडलर को पुलिस ने धरदबोचा।

06 जुलाई 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: हरेंद्र के. सिंह डीसीपी दिल्ली रेलवे, ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय बड़ी संख्या में ट्रेनों के आने और स्टेशन से बाहर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 05 जुलाई को पहाड़गंज की तरफ तैनात हैडकांस्टेबल जयवीर सिंह और हैडकांस्टेबल सत्य प्रकाश ने टैक्सी स्टैंड पर एग्जिट गेट नंबर-1 के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग के साथ देखा।हैडकांस्टेबल ने उस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की लेकिन वह बातो को गुमराह करने की कोशिश करने लगा जिससे उस व्यक्ति पर संदेह होने लगा। और वह जो ट्रॉली बैग ले जा रहा था। उस बैग की जाँच की गई। उसमे 2 किलो, 90 ग्राम वजन वाले बैग के अंदर अफीम से भरा एक पॉली बैग मिला। पुलिस कर्मी ने तुरंत ड्रग सप्लायर को पकड़ा। और NDPS के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की गई।

टीम गठन,एसआई संजय, एएसआई उपेंद्र, हैडकांस्टेबल जयवीर, हैडकांस्टेबल सत्यजीत, कांस्टेबल विकास और इंस्पेक्टर अजीत कुमार एसएचओ NDLS के नेर्तत्व में और एसीपी प्रवीण कुमार, NDSD, रेलवे, की देखरेख में। पूछताछ के दौरान आरोपी जितेश कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र एस.अनिल शर्मा निवासी सोनाडीह थाना कोंच, जिला। गया बिहार।

और पूछताछ में पता चला है कि वह ड्रग तस्कर रहा है। इससे पहले वह सूरत में एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन के बाद वह अपनी नौकरी खो बैठा और अपने पैतृक गाँव आ गया जहाँ वह ड्रग कार्टेल के एक सदस्य के संपर्क में आया और उसे लुधियाना, पंजाब में नशीले पदार्थ देने की पेशकश की गई। प्रत्येक डिलीवरी के लिए उन्हें 30,000 रुपये का भुगतान किया जाना था। यह दूसरी डिलीवरी होने वाली थी।

आगे मामले की जांच जारी है।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...