Sunday, 17 May 2020

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त S.N.श्रीवास्तव को, 1100 पीपीई किट और 5500 सेनेटाइजर प्रदान की।

17 मई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज दिल्ली पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव को कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वाले दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए द हंस फाउंडेशन और इम्वा द्वारा दी गई पीपीई किट और सेनेटाइज़र प्रदान किया।
कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभाने वाले दिल्ली पुलिस के जवान ग्राउंड जीरो पर अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन योद्धाओं को और ज्यादा लड़ने की ताकत के साथ-साथ सुरक्षा उपकरण भी देना बेहद जरूरी हैं। इन्ही योद्धाओं को कोरोना के समय में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव को पीपीई किट और सेनेटाइजर प्रदान किए।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के इन जवानों को जो 1100 पीपीई किट और 5500 लीटर सेनेटाइजर प्रदान किया गया है वह इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, आईडीएचसी और द हंस फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया है।

Friday, 15 May 2020

NDMC द्वारा COVID-19 महामारी के खिलाफ शारीरिक प्रतिरक्षा एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अपने स्कूली विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा भत्ता देगी।

15 मई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविद 19) के प्रकोप के संदर्भ में हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान स्कूली बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकता को पूरा करने के लिए और उनकी शारीरिक प्रतिरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने स्कूली विद्यार्थियों को एक खाद्य सुरक्षा भत्ता देने का फैसला किया है।
यह खाद्य सुरक्षा भत्ता पालिका परिषद के अटल आदर्श विद्यालयों, सहायता प्राप्त ( ऐडेड ) विद्यालयों और नवयुग स्कूलों के छात्रों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पके हुए मिलने वाले  मिड डे मील के बदले दिया जाएगा।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( NDMC ) ने इस बारे में यह निर्णय लिया है कि नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के मामले में, खाद्य सुरक्षा भत्ता 06.मार्च.2020 से 30.अप्रैल.2020 (41 दिनों के लिए) रुपये-193.93 /- प्रति विद्यार्थी को दिया जाएगा तथा उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिये यह 19.मार्च.2020 से 30.अप्रैल. 2020 ( 32 दिनों के लिये ) रुपये - 226.44/- प्रति विद्यार्थी दिया जाएगा । जबकि अन्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए यह 19.मार्च.2020 से 30.अप्रैल.2020 (32 दिनों के लिए) रुपये - 269.44/- प्रति विद्यार्थी दिया जाना है।

पालिका परिषद (NDMC) के शिक्षा विभाग प्रशासन ने अटल आदर्श विद्यालय, पालिका एडेड और नवयुग स्कूलों के सभी प्रमुखों (HoS) से अनुरोध किया है कि वे इसे स्कूल के सभी अभिभावकों और छात्रों के संज्ञान में लाएं और उनके बैंक खातों का विवरण, आधार नंबर और अन्य जानकारियां एकत्र करें, जिससे जल्द से जल्द यह भत्ता राशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत भेजी जा सके।

Thursday, 14 May 2020

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वीरेंदर सिंह कादियान ने पालिका परिषद सदस्यों के रूप में शपथ ली।

14 मई 2020

नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: पालिका परिषद (NDMC) के अध्यक्ष धर्मेन्द्र ने माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत के संविधान के प्रति विश्वास और निष्ठा की शपथ दिलाई, जो नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र से विधायक (MLA) होने के कारण नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य बनाये गए हैं। यह शपथ आज नई दिल्ली में जयसिंह रोड स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष परिषद की बैठक में दिलाई गई।
NDMC अधिनियम -1994, के  प्रावधानों द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में यहां की विधानसभा क्षेत्रों से दो निर्वाचित सदस्यों को सदस्य के रूप में  नामांकन के लिए  अधिसूचना जारी की गई हैं। एनडीएमसी अधिनियम के अनुसार, अपनी सीट लेने से पहले प्रत्येक नए सदस्य को, परिषद की बैठक में निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ लेना आवश्यक है,इसलिये आज इन सदस्यों को यह शपथ दिलाई गई है।

NDMC की इस विशेष बैठक में पालिका परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र ने दिल्ली कैंट विधान सभा (MLA) क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान को भी निर्वाचित श्रेणी के परिषद के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अधिनियम, 1994 को जनवरी, 2012 में संशोधित किया गया था। एनडीएमसी (संशोधन) अधिनियम, 2011 के अनुसार, एक अध्यक्ष के नेतृत्व में तेरह सदस्यीय परिषद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद का संचालन करती है। 12 सदस्यों में से, 2 सदस्य नई दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक हैं, जिसमें पूर्ण या आंशिक रूप से नई दिल्ली क्षेत्र समाहित हो और संसद सदस्य (सांसद) शामिल हैं, जो निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें पूर्ण या आंशिक रूप से नई दिल्ली क्षेत्र शामिल हैं, 5 आधिकारिक सदस्य और 4 केंद्र सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल होते हैं। 

इस अवसर पर पालिका परिषद के अन्य सदस्य - दिल्ली सरकार में शहरी विकास सचिव सुश्री मनीषा सक्सेना और दिल्ली राज्य इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक, विकास आनन्द के साथ पालिका परिषद के सचिव, अमित सिंगला और वित्तीय सलाहकार, पुष्कल उपाध्याय भी अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित थें।

✍️वरिष्ट पत्रकार, डॉ.जसवीर आर्य, ने कहा पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अपने आपको कमजोर और असुरक्षित ना समझे केवल अपना राष्ट्र धर्म निभाते रहे।

14 मई 2020

नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: दोस्तो और मेरे प्यारे मित्रों हम अपने NGO's और मीडिया संगठनों के माध्यम से देश के शिक्षित,जागरूक,सक्रिय व राष्ट्रभक्त  नागरिकों को संगठित करके  लोकतांत्रिक तरीको से इस देश में व्याप्त समग्र बुराइयों के खिलाफ एक संघर्ष कर रहे हैं।हमारा युद्ध किसी धर्म,जाति,पार्टी या समुदाय के खिलाफ नहीं है।हमारी विशुद्ध लड़ाई देश, समाज, कानून व मानवता के दुश्मनों, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों, आतंकवादियों, बेईमानों और देश के गद्दारों के खिलाफ है। जो इस महान भारत देश को अपने तुच्छ स्वार्थों की खातिर अंदर ही अंदर खोखला कर रहे है।
आज हमारे कई सक्रिय खोजी पत्रकार,जासूस,सोशल एक्टिविस्ट और ग्राउंड जीरो वर्कर हमें अक्सर यह शिकायत करते हैं कि हमारे समाज-सुधार,अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों में इलाके के कुछ असामाजिक तत्व और दबंग किस्म के लोग अडंगा डालते रहते हैं। वे आए दिन अपने इलाके के किसी नामी बदमाश, गुंडे,गैंगस्टर या लोकल नेताओं के नाम पर हमे जान से मारने या परिवार के किसी सदस्य को उठवा लेने की धमकी देते हैं। यह वार्निंग भी देते हैं कि हमारी तो ऊपर तक पहुंच है हम तुम्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसा देंगें। इस संदर्भ में मेरा अपने पत्रकारों व कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कहना है कि आप अपना सामाजिक और पेशेवर कार्य बेखौफ करते रहें।आपको ऐसे लोमड़-लुंडों और भाड़े के टट्टओ से कतई डरने की जरूरत नहीं है।
आपको यह भूलना नहीं चाहिए कि आप किस क्रांतिकारी संगठन में काम कर रहे हैं। हम पिछले 30 साल से पत्रकारिता और समाज सेवा में पूरी निडरता से समर्पित हैं। देश-विदेश के हजारों पत्रकार, सिविल राइट एक्टिविस्ट और वकील बंधु हमारे साथ जुड़े हुए हैं। देश के चप्पे-चप्पे पर हमारे कार्यकर्ता फैले हुए हैं। पत्रकारिता हमारा एक "राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन" है ना की यह हमारा कोई चापलूसी-खुशामदी-चमचागिरी या तलवे चाटने वाला कोई बिजनेस। हमारे ऊपर आर्य समाज के संस्कार और RSS के राष्ट्रीय विचारो का पूर्ण प्रभाव है।इसीलिए हम मानसिक रूप से किसी से डरने वाले नही और कोई हम पर हमला करें तो हम चुप बैठने वाले भी नहीं। वैसे भी आज हमारे काम को मीडिया, जनता, सरकार और पुलिस फोर्स अच्छी तरह जानती है।
"रही बात पॉवर की" तो इस समय देश की शासनिक सत्ता मे जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री आदि से बढ़कर कोई ताकत किसी के पास नही होती है। हम राष्ट्रीय और सामाजिक सुरक्षा से संबंधी मामलो की रिपोर्टिंग सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को करते हैं। जिस पर तत्काल कार्रवाईयां होती है।इसीलिए हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर नाज ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा भी है। हमेशा ध्यान रखें कि इस देश में लोकतंत्र की सबसे बड़ी पावर मीडिया है। लोक स्वीकृत-प्रतिष्ठित मीडियाई व्यवस्था के जंगजू पत्रकार सैनिकों पर आज कोई इतनी आसानी से हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर सकता है क्योंकि सरकारो को इसका जवाब देश की संसद के साथ-साथ UNO में भी देना पड़ता है।

इतिहास गवाह है कि मीडिया या पत्रकारों पर जुल्म करने या उस पर होने वाले अत्याचारों को रोकने मे नाकाम रहने वाली सत्ता ज्यादा दिन इस देश पर राज नहीं कर पाई है। पत्रकार एक तूफान की तरह होता है जिसकी कलम-कैमरे की उत्पन्न आंधी से दुनिया मे बड़े-बड़े तख्तो ताज पलट गए हैं। इसीलिए मीडिया, पत्रकार को कोई कमजोर करने या समझने की गुस्ताखी ना करें। जब बात मीडिया कर्मियो के हक-अधिकार, सुरक्षा और एकता की होगी तो हमारा "देश व्यापी निष्पक्ष व गैर-राजनैतिक मीडिया संगठन" अपनी मीडिया बिरादरी के साथ मुस्तैदी से लौह स्तंभ की तरह खड़ा मिलेगा।
अब रही बात तथाकथित गुंडों-बदमाशों की तो आप आए दिन मीडिया रपटों में पढ़ते ही रहते हैं कि यह गुंडे-मवाली पुलिस के एनकाउंटर मे कुत्ते की मौत मारे जाते हैं। यहां साफ है कि ऐसे गीदड़ पुलिस से ज्यादा ताकतवर नहीं है। देश का पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हमारे साथ है इसीलिए इन्हे समझा दिया जाए कि हमारे से पंगा ना ले तो बेहतर है।

और अब बात करें इन फुटपाथी नेताओं की अपने राजनीतिक आकाओं को "वोटिंग ऑक्सीजन" के नाम पर अपनी मुट्ठी में रखने का दम भरने वाले इनके छुटभैइए नेताओं की हमारे मीडिया संगठन के सामने दो कोड़ी की औकात नहीं है। यदि हमने इनके अवैध धंधों, बेनामी संपत्तियों,काली कमाई के कच्चे चिट्ठे और काले कारनामों की जन्म कुंडली छापने, दिखाने लग जाए तो ये कहीं भी मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे। यदि फिर भी आपको डराया धमकाया जा रहा है या आपके साथ किसी अनहोनी की आशंका है और आपको पक्का मालूम है कि इनके गोरखधंधों में पुलिस और प्रशासन के भ्रष्ट अफसर भी शामिल है तो आप हमें इसकी पूरी जानकारी दे। हम इन्हें देश दुनिया के सामने एक्सपोज करने के साथ-साथ कानून के कठघरे में भी नंगा करेंगें।

कृपया आप देश के दुश्मनों और भ्रष्ट तत्वों पर अपनी कड़ी निगाह रखें उनकी हरेक मूवमेंट की जानकारी हमें दे ऐसे नापाक मच्छरों को कैसे मसला जाता है यह हम अच्छी तरह जानते है। मोदी राज मे ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अलावा पुलिस, सुरक्षा, खुफिया और जांच एजेंसियों को ऐसे मुर्गे की हमेशा तलाश रहती है। अतः अब मुझे पूरा यकीन है कि आप ऐसी गीदड़ भभकी या बंदर घुड़की से कभी डरे-घबराएगें नहीं हम पूरी तरह आपके साथ हैं। बशर्ते आप का खुद का कोई भी कार्य कानून, देश, समाज या जनता विरोधी नहीं होना चाहिए। आप अपना पर्दाफाश,पोल खोल,समाज सुधार आंदोलन और खोज-खबरी अभियान निरंतर जारी रखें। धन्यवाद जय हिंद जय भारत।

✍️ *निवेदक* 
*डॉ० जसबीर आर्य,*
*(वरिष्ठ पत्रकार,समाज सेवक,मनोविज्ञानी,आध्यात्मिक प्रेरक,चिकित्सकीय शिक्षा व स्वास्थ्य परामर्शदाता)*

"सदस्य-दिल्ली पुलिस मीडिया कमेटी"

"प्रेस प्रतिनिधि,राजभाषा स्कॉलर एवं आंतरिक सुरक्षा विशेषज्ञ,केंद्रीय गृह मंत्रालय,भारत सरकार

(प्रधान संपादक एव चेयरमैन)
"दिल्ली टाइम्स न्यूज़
"नेशनल मीडिया फोर्स"
"क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो"

वेबसाइट: www.delhitimesnews.com
www.Nationalmediaforceindia.com
www.crimefreeindiabureau.com
Mobi. 9650380366, 9212412283

Tuesday, 12 May 2020

दिल्ली पुलिस के जवान अपराध की रोकथाम के साथ-साथ COVID-19 महामारी के मद्देनजर लॉक-डाउन के समय नागरिको की सेवा के लिए, 24 घंटे अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं।

12 मई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: COVID -19 महामारी के दौरान लॉक-डाउन का सामना करने के लिए विभिन्न तरीकों से दिल्ली के नागरिकों की सहायता कर रहे हैं। अपनी स्वयं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने के बावजूद उन्हें वायरस से संक्रमित होने का बहुत खतरा है, जो उनके काम की भौतिक प्रकृति और अक्सर सार्वजनिक बातचीत को देखते हैं। एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर, वे अपने परिवार के सदस्यों को भी संक्रमित करने का जोखिम उठाते हैं।
किसी भी छोटे लक्षण के मामले में उन्हें उचित आश्वासन के साथ-साथ समय पर मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है ताकि वे उचित कार्रवाई कर सकें। यह महसूस किया जाना चाहिए कि इन असाधारण समयों में, वास्तविक संक्रमण से अधिक चिंता और तनाव हो सकता है। अपने चिंता स्तर को कम करने के लिए उन्हें परामर्श दिया जाना चाहिए और वास्तविक समय में उचित चिकित्सा सलाह दी जानी चाहिए।

दिल्ली पुलिस में एक नई पहल में, SHO और यूनिट प्रमुखों ने टेली-सलाह की एक प्रणाली शुरू की है। इस प्रणाली में, SHO और यूनिट प्रमुख डॉक्टरों के नामों का एक पैनल बनाए रखते हैं जो SHO, यूनिट हेड, डॉक्टर और पुलिस व्यक्ति के बीच टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली पुलिस कर्मियों को अपनी सलाह दे सकते हैं। वे अपने लिए और अपने परिवार के लिए सलाह ले सकते हैं जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। क्योंकि वे अपने काम में बहुत तल्लीन होते हैं। चिकित्सा बिरादरी ने इस पहल के लिए अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। कई डॉक्टरों ने जो अग्रिम पंक्ति में इतनी मेहनत करने के बावजूद कार्यक्रम के लिए स्वेच्छा से काम कर रहे हैं।

यह पहल, पुलिस कर्मियों को चौबीसों घंटे टेली-सलाह प्रदान करने के अलावा, बचने योग्य कोरोना वायरस परीक्षण और अस्पताल में प्रवेश की आवश्यकता को कम करने में भी मदद करेगी। यह पहल पुलिस कर्मियों को आश्वस्त करेगी कि उनके और उनके परिवारों के लिए उचित सलाह और मार्गदर्शन वास्तविक समय पर उपलब्ध है।

Monday, 11 May 2020

COVID-19 के दौरान लॉकडाउन में प्रवासी उत्तराखंडवासियों की मदद के लिए मिसाल बने समाजसेवी कुलदीप भंडारी।

11 मई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: (COVID-19) कोरोना वैश्विक महामारी और लॉकडाउन के इस मुश्किल दौर में जहां सभी परेशान हैं वहीं प्रवासी उत्तराखंडवासियों का दिल्ली में सहारा बन रहे हैं समाजसेवी कुलदीप भंडारी। दिल्ली में कांग्रेस उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलदीप भंडारी ने लॉकडाउन के पहले ही दिन से गरीबों को खाना और राशन देना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही मास्क वितरण हो या सैनिटाइज करवाना कुलदीप भंडारी निरंतर ही अपने मिशन में जुटे हुए हैं।
इसके साथ ही दिल्ली में फंसे प्रवासी उत्तराखंडी के लिए कुलदीप भंडारी प्रशासन और शासन के द्वारा निरन्तर उनकी मदद में लगे हुए हैं। जो पहाड़ का साथी अपने गांव जाना चाहता है उसके लिए पास व्यवस्था की प्रक्रिया से लेकर रास्ते का खर्चा और खाने-पीने की व्यवस्था वह स्वयं कर रहे हैं।

इसके साथ ही लॉकडाउन के चलते जिन प्रवासियों का रोजगार चला गया है उसके लिए भी वह निरंतर प्रयासरत हैं। इस बारे में जब हमने कुलदीप भंडारी से बात कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि कामकाज के बंद हो जाने के कारण हमारे सैकड़ों प्रवासी मित्रों का रोजगार चला गया है। जिस कारण उनको संकट के इस दौर से गुजरना पड़ रहा है। मैं प्रयास कर रहा हूं लॉकडाउन खुलने के बाद से ऐसे जरूरतमंद युवाओं को जल्द ही रोजगार के साथ जोड़ा जाए। इस संबंध में कई व्यवसासियों के साथ मेरी बातचीत चल रही है। समाजसेवी कुलदीप भंडारी ने बताया कि हम ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं और जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा उनको किसी ना किसी रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा।
प्रवासियों की घर वापिसी के बारे में उन्होंने बताया कि सरकार को इसके लिए पहले से ही सोचना चाहिए था। हमारे ऐसे मजदूर भाई-बहन जो अपने गांव-घर वापिस जाना चाहता है उनको व्यवस्थित ढंग से घर वापिसी करवाई जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आहवान पर कांग्रेस की सरकार और संगठन इसके लिए सुनियोजित ढंग से अपने काम में जुट चुका है। 

प्रवासी उत्तराखंडवासियों का दर्द बताते हुए कुलदीप भंडारी ने कहा कि हमारे ज्यादातर भाई दिल्ली प्रवास में किराये में अपना जीवन बिता रहे हैं। हमने विशेषा रूप से व्यक्तिगत और संगठन के स्तर पर मकान मालिकों से अपील की है लॉकडाउन पीरियड का उनका किराया माफ किया जाए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर मैं राशन, मास्क और सेनिटाइज की व्यवस्था करवा भी रहा हूं। मेरा मानना है कि दिल्ली का कोई भी उत्तराखंड का परिवार लॉकडाउन के दौरान भूखा ना रहे।

NDMC द्वारा, नई दिल्ली क्षेत्र में जल जनित रोगों को रोकने के लिए एंटी लार्वा कार्रवाई को मजबूत किया।

11 मई 2020

नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: राष्ट्रीय जल जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) - स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है, इससे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष डेंगू और चिकनगुनिया के मामले की संभावना बहुत अधिक है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए नई क्षेत्र में लार्वा जनन विरोधी उपायों और कार्रवाई को मजबूत कर लिया है।इस साल अप्रैल तक, डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों की संख्या पिछले साल की तुलना में ढाई ( 2.5 ) गुना अधिक पाई गई है। लेकिन आज तक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र में डेंगू या चिकनगुनिया का कोई भी मामले सामने नहीं आया हैं।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रपति भवन, रेल भवन, सरदार पटेल भवन, शास्त्री भवन, नार्थ और साऊथ एवेन्यू और तालकटोरा मार्ग पर सभी परिसरों की जांच के लिए एंटी लार्वा कार्रवाई के उद्देश्य से अपनी क्रॉस चेकिंग टीम को एक एक स्थान जांच करने के आवश्यक निर्देश दिए है। पालिका परिषद के कर्मचारी सभी निर्माण स्थलों और अन्य स्थानों पर जल के संग्रह का पता लगाने के लिए पहले से ही क्षेत्र के परिसरों का दौरा कर रहे हैं।
पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्शन के लिए दो व्हीकल माउंटेड फॉगिंग मशीन, लगभग 30 पोर्टेबल फॉगिंग मशीन और 130 नोजपैक स्प्रेयर मशीनों को तैनात किया हुआ है। क्षेत्र में लार्वा जनन की सघन जांच गतिविधियों को करने के लिए लगभग 162 गैंग मैन हैं। 5 सेनेटरी इंस्पेक्टरों को नई दिल्ली क्षेत्र के सभी 14 स्वच्छता सर्कल्स में मलेरियारोधी कार्य की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य ओवरहेड टैंक की बिना कवर के उपस्थिति पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। परिषद ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूए), मार्केट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमटीए) पुलिस स्टेशनों के SHO और CPWD के कार्यकारी अभियंताओं को अपने अधिकार क्षेत्र में मच्छरों के प्रजनन को रोकने के सभी प्रयासों के लिए एडवाइजरी पत्र जारी किए हैं। 

पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अभियंता (सिविल) को खुले ओवरहेड टैंक, मलबा या अन्य जलसंग्रहण के स्थानों ( हौदी इत्यादि ) का पता लगाने के लिए  निर्देश दिया गया है, जहां लार्वा होने की सम्भावना हो सकती है। पालिका परिषद के अध्यक्ष ने अंतर-क्षेत्रीय समन्वय के साथ लार्वारोधी गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने तथा नई दिल्ली क्षेत्र में नालों, नालियों और अन्य खुले जल निकायों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए निर्देश दिए है।
कोरोना वायरस ( कोविद -19 ) महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पालिका परिषद इस सम्बन्ध में  सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों को आरडब्ल्यूए, एमटीए के प्रतिनिधियों तथा अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या मोबाइल से मोबाइल के माध्यम से सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए सम्पर्क बना रही है, जिससे मच्छर नही पनपने देने के लिए वे स्वयं द्वारा भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकें । 

इस वर्ष कोरोना वायरस (covid -19 ) महामारी के कारण, स्कूलों के छात्रों,आरडब्ल्यूए, एमटीए लिए सेमिनार सत्रों या अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के बजाय जागरूकता के लिए अब पालिका परिषद एसएमएस संदेशों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, मोबाइल फोन पर कॉल कर रही है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रही है, सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और पोस्टर लगा रही है। परिषद जल जनित बीमारी की रोकथाम के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए " क्या करें और क्या न करें" (Do's & Don'ts) पर पर्चे, पैम्फलेट इत्यादि मुद्रित सामग्री वितरित कर रही है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद प्रत्येक सप्ताह 50000 एसएमएस जारी कर रही है ताकि निवासियों को अपने इलाके में मच्छरों के प्रजनन को फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई करने के लिये जागरूक किया जा सके।पालिका परिषद ने नई दिल्ली क्षेत्र के सभी निवासियों और आगंतुकों से अपील की है कि वे जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए अपनी गतिविधियों में नागरिक निकाय का सहयोग करें और कहा है कि यह स्पष्ट है आम जनता के साथ-साथ सीपीडब्ल्यूडी, अस्पतालों,सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों जैसे अन्य स्थानों के लोगों के समर्थन के बिना,मच्छरों के प्रजनन की जाँच करना अकेले पालिका परिषद के लिये बहुत मुश्किल होगा।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...