Sunday, 7 March 2021

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है...बडा अजीब लगता है,जब हम सभी किसी एक दिन को विशेष बना देते है... विजय शर्मा,

08 मार्च 2021



नई दिल्ली: सही मायनों में प्रतिदिन ही महिला दिवस मनाया जाना चाहिए...क्यूकि महिला... मां, बेटी, पत्नी, के साथ साथ परिवार के सभी रिश्तों में अग्रणीय भूमिका निभाती है.. कहते हैं.. जहां नारी का सम्मान होता है..वही देवता वास करते हैं। मेरी अपनी व्यक्तिगत राय है और आप सभी से एक संकल्प चाहता हूं..कि आप जब तक इस संसार में है.. सदैव नारियों का दिल से सम्मान करे।
                                ( विजय शर्मा)
अपनी आने वाली पीढ़ियों को नारी सम्मान से अवगत कराए और उनमें भी नारी सम्मान का बीजारोपण करे..यदि हम इस संकल्प को संपूर्ण कर सके...तो संसार के हर कोने में मां, बेटी,पत्नी रुपी स्त्री को सुरक्षित व देवीतुल्य बनाए रखने से कोई नहीं रोक सकता।आपकी यह भावना केवल अपने घर परिवार में ही नही ,बल्कि पूरे विश्व में इसी भावना का सच्चे मन से संचार हो...इसी संकल्प के साथ... विजय शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला यमुना पर्यावरण कप पर राज्यसभा का कब्जा।

07 मार्च 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: देश विदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित होते हैं लेकिन दिल्ली के अक्षरधाम क्रिकेट ग्राउंड में आईडीएसी सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला यमुना पर्यावरण कप का आयोजन किया गया।
जिसमें गंगा एकादश की टीम की कप्तान ममता चौधरी के नेतृत्व में 80 रन बनाए गए जबकि जवाब में राज्यसभा महिला एकादश की कप्तान विजयलक्ष्मी की टीम ने बल्लेबाजी कर 6.5 ओवर में यह लक्ष्य पूरा किया और जीत अपने नाम की।
मैच जीतने के बाद दोनों टीमों ने वृक्षारोपण किए इस मौके पर गंगा एकादश की टीम की कप्तान ममता चौधरी ने महिलाओं के सम्मान में गाना गाया तो वहीं राज्यसभा की कप्तान विजयलक्ष्मी ने जीत पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि खेल के साथ-साथ हमें पर्यावरण का ध्यान रखना है और हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। दोनों टीमों के कप्तानों ने यमुना पर्यावरण कप के आयोजक  आईडीइचसी सोसाइटी और इम्वा का धन्यवाद किया।
इस मैच में ज्यादातर ख़िलाडी 40 साल से ऊपर की महिला अधिकारी थी और पहली बार क्रिकेट मैदान में उतरी थी। कई खिलाड़ियों ने तो पहली बार बल्ला सम्भाला था, जबकि कई खिलाड़ियों की बोल कई बार वाइड और नोबॉल देखने को मिली।
इस मौके पर सुषमा राजीव, सुनीता भट्ट, श्वेता अरोड़ा, परवीन अर्शी मीनू, कशिश, विजयलक्ष्मी शर्मा, लक्ष्मी बंसल, बिना रावत, संगीता भट्ट, सुनीता डागर, मीना कंडवाल, अनीता देवी, चंद्रकला, सुनीता कुमारी, मधु, शिप्रा रानी साहू, अर्चना, नमिता यादव, के अलावा "इम्वा" अध्यक्ष राजीव निशाना, विजय शर्मा वह एंपायर सूफी वाजिद, और मदन सहित राज्यसभा के अतिरिक्त निदेशक जे एम भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद रहे। मैच समाप्ति पर दोनों कप्तान और टीम के खिलाड़ियों को सुनीता अरुण द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कुख्यात लुटेरे के साथ हुई मुठभेड़, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने किया गिरफ्तार।

07 मार्च 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह, स्पेशल सेल साउथर्न रेंज ने बताया की स्पेशल सेल की टीम ने कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए। एसीपी अत्तर सिंह की करीबी देखरेख में स्पेशल सेल दक्षिणी रेंज की एक टीम इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर करमवीर सिंह की टीम ने कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार भी जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपी आकाश उर्फ चवन्नी उम्र 23 वर्ष सावित्री नगर, मालवीय नगर, दिल्ली।
उसे दिल्ली में लाडो सराय से एमबी रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर चिल्ड्रन पार्क के पास 6/7 मार्च की मध्य रात्रि में जबाबी फायरिंग के दौरान वह अपने दोनों पैरों में घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी आकाश के पास से 3 जिंदा कारतूस के साथ .32 की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई। और मौके से घटनास्थल पर आकाश के पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
स्पेशल सेल की टीम द्वारा कुख्यात लुटेरे की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही थी। 06 मार्च.2021 को इंस्पेक्टर द्वारा एक गुप्त सूचना प्राप्त की गई। लाडो सराय इलाके में डकैती, स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए अपाचे मोटर साइकिल पर आकाश की आवाजाही को लेकर इंस्पेक्टर शिव कुमार ने एक टीम बनाई गई और दिल्ली के चिल्ड्रन पार्क, लाडो सराय, फेज -1, के पास जाल बिछाया गया।

लगभग सवा ग्यारह बजे, के आसपास मुखबिर द्वारा इशारा किया गया। एक मोटरसाइकिल पर सवार आकाश को एमजी रोड की तरफ से और लाडो सराय की तरफ जाते हुए देखा गया। उसे पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाए अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम के सदस्यों पर गोली बारी कर दी। स्पेशल सेल की टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए। आरोपी को काबू करने के लिए आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें आकाश अपने दोनों पैरों में घायल हो गया। अंत में पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उसे पकड़ लिया गया और घायल आकाश को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है आकाश के पास से 03 जिंदा कारतूस के साथ .32 बोर की एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद हुई। थाना स्पेशल सेल में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पकड़े गए अभियुक्त आकाश पर पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें डकैती के 5 मामले, स्नैचिंग के 3 मामले, चोरी के 2 मामले और हमला, डराने, धमकाने के अन्य मामले शामिल हैं। आकाश एक कुख्यात और सक्रिय स्नैचर है, जो अपने सहयोगियों के साथ पिछले तीन महीनों से लगातार दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में स्नैचिंग करने में लिप्त था। आकाश थाना मालवीय नगर के सक्रिय बीसी हैं। उनके भाई सागर जो आकाश के सहयोगी हैं, थाना मालवीय नगर के बीसी भी हैं। आकाश अपने सहयोगियों के साथ दक्षिण दक्षिण पूर्वी दिल्ली में पिछले 3 महीनों के दौरान किए गए स्नैचिंग के 15 से अधिक मामलों में वांछित है।

मामले की आगे की जांच जारी है।

Friday, 5 March 2021

स्टेशन पर कूली की आड़ में काम करने वाले अपराधी को दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियार सहित धर दबोचा।

05 मार्च 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने एक अपराधी को पकड़ने में कामयाब हुए। पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर मध्य जिले के स्पेशल स्टाफ को दिल्ली-NCR में अवैध हथियारों का उपयोग करने में शामिल अपराधियों को पकड़ने का काम सौंपा गया था।
 एसीपी ओमप्रकाश लेखवाल, के करीबी निगरानी में एक समर्पित टीम इंस्पेक्टर ललित कुमार,के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की एक टीम। एसआई ठाकुर, एएसआई योगेंद्र, एएसआई बलजीत, हैडकांस्टेबल योगेंद्र गिरि, हैडकांस्टेबल जितेंदर और कांस्टेबल पंकज का टीम में गठन किया गया। मध्य जिले की टीम ने ऑपरेशन CHAKRAVYUH SCHEME ’के तहत गश्त और जांच की एक अनूठी रणनीति अपनाई और गुप्त सूचना पर टीम ने एक व्यक्ति को एक सेमि ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ तीन जीवित कारतूस के साथ उसके कब्जे से बरामद किए।

04 मार्च को टीम "CHAKRAVYUH SCHEME" के ​​तहत क्षेत्र में गश्त और जाँच कर रही थी और अजमेरी गेट पर पहुँची। गुप्त सूचना मिली कि एक सद्दाम नाम का व्यक्ति सार्वजनिक शौचालय, मेट्रो गेट नंबर 4, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है जिसके पास एक अवैध हथियार है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम हरकत में आई और अपराधी को पकड़ने के लिए गुप्त जाल बिछाया। एक मुखबिर के इशारे पर टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए। एक लड़के को पकड़ने में कामयाब रही। पकड़े गए लड़के की पहचान सद्दाम खान उम्र 24 वर्ष गली तेल मिल राम नगर, पहाड़गंज, दिल्ली के रूप में हुई।

आरोपी सदाम को गिरफ्तार कर उसकी निजी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस के साथ एक सेमि  ऑटोमेटिक अत्याधुनिक लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया। मामला आर्म्स एक्ट, थाना कमला मार्केट में दर्ज किया गया। और जांच शुरू की गई। निरंतर पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली के रूप में काम कर रहा है। वह एक ड्रग एडिक्ट के संपर्क में आया। वह उससे अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस ले गया।

बरामद:
1. एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल
2. तीन जिंदा कारतूस।

आरोपी सद्दाम ने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक कुली (पोर्टर) काम कर रहा है। वह अपने साथ अवैध हथियार रखता था।

Thursday, 4 March 2021

NDMC, को म्यूनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स 2020 के लिए केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर दस लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में सर्वप्रथम घोषित किया।

04 मार्च, 2021

नरेन्द्र कुमार,

 
नई दिल्ली: माननीय केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने आज शहरी जीवन को सुगम बनाने और नगर निकायों के प्रदर्शन सूचकांक 2020 के परिणाम घोषित किए। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) को शहरी जीवन को सुगम बनाने और नगर निकाय प्रदर्शन सूचकांक में राष्ट्रीय स्तर पर दस लाख से कम जनसंख्या श्रेणी के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सर्वप्रथम नगर पालिका घोषित किया गया है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेन्द्र ने पालिका परिषद को  की ओर से माननीय शहरी विकास मंत्री से इस आशय की सूचना को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्राप्त किया। केंद्रीय शहरी मंत्रालय की घोषणा के बाद अध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, नगर निकायों के प्रदर्शन सूचकांक के 2019 में शुभारंभ होने के बाद से इसके सभी 5 सेटों में भाग ले रही है, जो सेवा, वित्त, योजना, प्रौद्योगिकी और प्रशासन हैं।
उन्होंने कहा कि पालिका परिषद का प्रयास हमारे नागरिकों को जीवन की उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रदान करने और सुधारने का रहा है। म्यूनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स (एमपीआई) में सुधार के लिए सक्रिय भागीदारी ने पालिका परिषद क्षेत्र में नगर पालिका सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए अच्छी अंतर्दृष्टि और सीखने के अवसर प्रदान किए हैं। 2019 में 65 वें स्थान को प्राप्त करने वाली नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने इस वर्ष पूरे देश मे सर्वप्रथम स्थान ग्रहण करके उन्नति का शिखर छू लिया है।
धर्मेंद्र ने आगे बताया कि नागरिक सेवाओं और प्रशासन के क्षेत्र में पालिका परिषद ने एक समान, गैर-विवेकाधीन सेवाएं प्रदान करने में दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार के लिए और पारदर्शी तरीके से ई-गवर्नेंस और एम-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप के माध्यम से कई सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पहल की हैं।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के 311 मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बिल ट्रैकिंग सिस्टम, सार्वजनिक शौचालयों में क्यूआर आधारित प्रतिक्रिया तंत्र कुछ ऐसी नई पहल हैं। पालिका परिषद ने नागरिक सेवाओं से संबंधित सभी रिकॉर्डों को डिजिटल कर दिया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों को बधाई देते हुए, अध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों के प्रयासों को जाता है। धर्मेंद्र ने इस अवसर पर पालिका परिषद सदस्यों, माननीय उपराज्यपाल- दिल्ली, गृह मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के निरन्तर मार्गदर्शन और सहयोग की भी सराहना करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका बनाने के लिए क्षेत्र के निवासियों और आगंतुकों का भी आभार व्यक्त किया।

Tuesday, 2 March 2021

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ATM लूट के मामले में फरार कुख्यात अपराधी को धर दबोचा।

02 मार्च 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह स्पेशल सेल साउथर्न रेंज के कार्यालय ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह स्पेशल सेल दक्षिणी रेंज, की करीबी देखरेख में, इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेर्तत्व में एक टीम ने कुख्यात मेवात आधारित अपराधी लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय कुख्यात सदस्य को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार। पकड़े गए अभियुक्त वक़ील आयु 33 वर्ष गांव सुंध,थाना और तहसील तौरु जिला नूंह, हरियाणा।
28 फरवरी को दिल्ली के नेल्सन मंडेला रोड-वसंत विहार रोड क्रॉसिंग पर बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 जिंदा कारतूस के साथ .32 की एक सेमि ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई। हालिया दिनों में ATM मामले से जुड़ी कुछ घटनाओं के मद्देनजर इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को इन अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया था। स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त जानकारी एकत्र की और इन अपराधों के पीछे इस मेवात आधारित अपराधियों के फरार सदस्यों की पहचान की। पता चला कि 28 फरवरी 2021 को वक़ील अपने एक संपर्क से मिलने के लिए सुबह 5 से 6 बजे के बीच दिल्ली के नेल्सन मंडेला रोड पर बस स्टैंड के पास वक़ील के आने के बारे में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई।
इस सूचना पर तुरंत एक टीम को उक्त स्थान के पास तैनात किया गया। जहां वक़ील मोटर साइकिल पर सवार होकर वसंत कुंज की ओर से लगभग पौने छ बजे के आसपास आ रहा था। स्पेशल सेल की टीम द्वारा वक़ील को घेर लिया गया। लेकिन पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए, उसने अपनी पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत कारवाई की और आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से चार (4) जिंदा कारतूस के साथ .32 की एक पिस्तौल बरामद हुई। मौके पर उसके पास से एक पल्सर मोटर साइकिल भी बरामद की गई। थाना स्पेशल सेल में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान, अभियुक्त वक़ील ने खुलासा किया है कि वह लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह ATM तोड़ने और केबिन से नकदी, लूटने और ट्रे हटाने के 12 मामलों में वांछित था। इस गिरोह के सदस्यों ने नकद राशि 1.35 करोड़ रू, आरोपी व्यक्ति ATM बूथों में घुसने के बाद CCTV कैमरों पर काले रंग का स्प्रे करते थे। वे गैस कटर की मदद से एटीएम खोलते और ATM केबिन से कैश निकालते थे। अभियुक्तों ने दिल्ली में इन अपराधों को अंजाम देने के लिए क्रेटा, स्कॉर्पियो आदि सहित विभिन्न वाहनों का इस्तेमाल किया था। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग कम रोशनी वाले क्षेत्रों में एटीएम की पहचान और टारगेट करते थे जहां कोई सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर नहीं होता था।

यहां यह भी बताना सार्थक है कि उपरोक्त सभी 12 मामलों में एटीएम तोड़ने के मामले 03 फरवरी 2021 को लियाकत की गिरफ्तारी से हल किया गया था। स्पेशल सेल ने अब तक इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जैसे कि लियाकत, शमशाद और वक़ील उपरोक्त सभी मामलों में वांछित थे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से और पूछताछ जारी है।

Monday, 1 March 2021

NDMC, द्वारा अपने कर्मचारियों के लिये पालिका पेंशनर्स दिवस पर पेंशन हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ।

01 मार्च 2021

नरेन्द्र कुमार,


नई दिल्ली: नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने कर्मचारियों के लिए पेंशन हेल्प डेस्क और पालिका पेंशनर्स दिवस की शुरुआत की है, इसमे एक वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सुविधा और सहायता के लिए हर महीने के पहले सोमवार को पेंशन सहायता डेस्क आयोजित किये जायेंगे।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के  वित्तीय सलाहकार पुष्कल उपाध्याय ने एमडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में मार्च के पहले सोमवार को पहले पेंशन हेल्प डेस्क का आज उद्घाटन किया। 

पालिका परिषद के पहले पेंशन हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए उपाध्याय ने कहा कि पालिका परिषद न केवल अपने कर्मचारियों के कल्याण लिए सदैव तैयार है, बल्कि पेंशनरों के रूप में भी उनकी देखभाल हमेशा करती है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए परिषद एक वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनभोगियों को पेंशन के अनुदान के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को भरने में सहायता करने के लिए सक्षम बनाने के लिए प्रत्येक महीने के पहले सोमवार को पेंशन हेल्प डेस्क का संचालन करेगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि ये पेंशन हेल्प डेस्क पेंशनरों की शिकायतें भी लेगा और उन्हें पेंशन अदालत की तरह हल करेगा। इन हेल्प डेस्क को पेंशन विभाग, कल्याण विभाग, स्थापना ब्रांच और एसबीआई द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा। यह पेंशन हेल्प डेस्क वित्तीय सलाहकार के समग्र मार्गदर्शन में काम करेगा और कल्याण विभाग द्वारा इसका समन्वय होगा।

आज पहले पेंशन दिवस के अवसर पर निदेशक (कार्मिक) आर पी साती, लेखा, पेंशन, कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौ से अधिक कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...