Saturday, 30 March 2019

युवा देश के प्रति कर्तव्य का निर्वाह करें : केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

30 मार्च 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली: "फेस ग्रुप" के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियों के सम्मान में एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम  केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के निवास तीस जनवरी नई दिल्ली पर किया गया। "फे़स ग्रुप" के चेयरमेन डॉ.मुश्ताक अंसारी,की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ.हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिनके कर कमलों द्वारा कलाकारों को पुरस्कृत देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डोलफिन फुटवेयर के डायरेक्टर सैयद फरहत अली, सलीम अंसारी, बिलाल अंसारी, आदि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने प्रतियोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिस तरह आपने इस प्रतियोगिता में विजय हासिल की है। उसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल करें और देश के विकास में सहयोगी बनें ! भ्रष्टाचार, आतंकवाद विरोधी मुहिम में सरकार के भागीदार बनें तथा देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें। इस अवसर पर सोनम पाहवा, तनूजा नंदा, अबुल बारिक, अंजली निमेश,नमन नन्दा, सुरभि, परविंदर कौर, शिवम वर्मा आदि को सम्मानित किया गया।

Friday, 29 March 2019

मोबाइल एक्ससरीज़ नकली प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

29 मार्च 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली : मोबाइल एक्सेसरीज बनाने वाली एक नामी कंपनी ने दिल्ली में कंपनी के नकली प्रॉड‌्क्ट्स की बिक्री को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) में एक शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने आशंका जताई कि दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर उसके नकली प्रॉडक्ट्स बेचे जा रहे हैं और इसलिए पुलिस इस मामले की तुरंत जांच कर नकली प्रॉडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाए और आरोपियों को गिरफ्तार करे।


हेडफोन, ईयर फोन, चार्जर, पावर बैंक, डाटा केबल जैसी मोबाइल एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी यू-बॉन के डायरेक्टर  रवींद्र मलिक,ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को एक लिखित शिकायत देकर बताया कि हाल ही में कोलकाता के फैंसी मार्केट में वहां की एंटी करप्शन ब्रांच ने रेड डालकर बड़ी तादाद में कंपनी के नाम पर बिक रहा नकली सामान बरामद किया है। यह रेड पिछले हफ्ते 20 मार्च को ही डाली गई थी।

और इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में कोलकाता पुलिस ने इस संदर्भ में एक एफआईआर भी दर्ज की। मलिक के मुताबिक, उस केस की जांच में यह बात सामने आई है। कि दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर कंपनी के नकली प्रॉडक्ट्स बेचे जा रहे हैं। चूंकि कंपनी का मुख्यालय नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में ही है, इसलिए कंपनी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में भी इस संबंध में औपचारिक तौर पर एक शिकायत दर्ज करा दी है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Wednesday, 13 March 2019

स्विस ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी पर रहेगी सबकी नजर।

13, मार्च  2019


सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली, भारत की नवोदित बैडमिंटन खिलाड़ी कुहु गर्ग, कल से स्विटजरलैंड के बसेल में शुरू हो रही स्विस ओपन बैटमिंटन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के अपने कैरियर को शुरूआत करने वाली है। कुहु गर्ग, एवं उसके पार्टनर ध्रुव कपिला, ने मिश्रित युगल -मिक्स्ड डबल- में पहले चरण में अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से पराजित किया और अब अगले चरण में चीन के लु कैयांड छेन लू की पांचवी वरीयता प्राप्त जोड़ी से मुकाबला करना है।


अगले चरण में अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कुहु गर्ग ने कहा, “यह जरूर है। कि आरंभिक चरण में हमने आसानी से जीत हासिल की और अगले चरण में हमें पांचवी वरीयता प्राप्त जोड़ी से मुकाबला करना है। लेकिन जब हम अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उतरते हैं तो हमें आरंभिक चरण में ही प्रबल दावेदारों से कठिन प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना होता है। अगर कुहु गर्ग और धुव्र कपिला अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर देते हैं तो अगले चरण में उन्हें डेनमार्क की प्रबल जोड़ी मठियास क्रिस्टियानसीन एवं क्रिस्टिना पेडरसन से मुकाबला करना होगा। उत्साही कुहु गर्ग ने कहा, “डेनमार्क की यह जोड़ी बैडमिंटन की बेहतरीन जोडियों में से एक है और इनके खिलाफ मुकाबले में उतरना वाकई गर्व की बात होगी।


अपने नए पार्टनर ध्रुव कपिला के बारे में कुहु ने कहा, “यह पहला मौका है जब वह धुव्र कपिला के साथ खेल रही है। वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और मुझे विश्वास है कि हम अच्छा खेलेंगे। हमारे लिए अगला मुकाबला मुहत्वपूर्ण है। कुहु गर्ग को स्विस ओपन के अलावा कई और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलना है। अगले सप्ताह वह फ्रांस में ओरेलांस इंटरनेशनल में और इसके बाद नई दिल्ली में इंडिया ओपन सुपर सीरिज टूर्नामेंट में खेलेगी।


वह कहती है, “आगे के हफ्ते उसके लिए बहुत ही रोमांचकारी साबित होंग। मैं इन सभी टूर्नामेंटों में अच्छा खेल दिखाना चाहती हूं खास तौर पर भारत में होने वाले टूर्नामेंट में। मैंने बहुत ही मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि इन सभी टूर्नामेंटों में अच्छे परिणाम निकलेंगे। राष्ट्रीय स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुहु गर्ग का सफर बहुत ही रोमांचकारी रहा है। देहरादून की 20 वर्षीय कुहु गर्ग ने लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रमुख जीत ग्रीस ओपन रही। इसके अलावा वह रसिया ओपन में उप विजेता रही। हाल में ही कुहु गुवाहाटी में आयोजित प्रतियोगिता में मिश्रित युगल में भी उपविजेता रही थी।


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित युगल में उसकी 37 वीं वरियता है और उसने रोहन कपूर के साथ मिलकर खेले हैं। बैडमिंटन के प्रति उसका रूझान आठ साल की उम्र से ही रहा है और तभी से बैडमिंटन खेलती रही है। उसके पिता अशोक कुमार अच्छे बैडमिंटन खिलाडी रहे हैं। और अपने साथ उसे बैडमिंटन कोर्ट पर ले जाते थे और इस तरह से धीरे - धीरे बैडमिंटन से लगाव हुआ।

Tuesday, 26 February 2019

दिल्ली पुलिस और मारुति सुजुकी ने रेड लाईट वॉयलेशन डिटेक्शन एवं स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम के लॉन्च के लिए हाथ मिलाया।

27 फरवरी 2018

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और देश के प्रमुख यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड ने आज साझेदारी में एक नई  पहल की शुरुआत की ‘‘रेड लाईट वॉयलेशन डिटेक्शन एवं स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम’ का उद्घाटन  दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, आर सी भार्गव, चेयरमैन, मारुति सुजुकी और केनिची आयुकावा, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, मारुति सुजुकी के अधिकारी भी मौजूद थे।


इसकी परिकल्पना पिछले वर्ष दिल्ली के उपराज्यपाल  के साथ मारूति के चेयरमैन की बैठक में की गई थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों और सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को एक सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन में सुधार लाकर सड़क दुर्घटनाओं एवं इनके कारण होने वाली मौतों की संख्या को कम करना है। यातायात नियमों के उल्लंघन से लेकर ई-चालान जारी करने तक, यह सम्पूर्ण स्वचालित प्रणाली यातायात नियमों के पालन को सशक्त बनाएगी तथा पूरे सिस्टम में पारदर्शिता लाएगी। इससे जहां एक ओर पैदल यात्री की सुरक्षा पर जागरुकता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर यातायात के सुगम संचालन को भी बढ़ावा मिलेगा।


दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल, ने रेड लाईट वॉयलेशन डिटेक्शन एवं स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम की शुरूआत करते हुए शहर में सड़क सुरक्षा परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस एवं मारूति सुजुकी के संयुक्त प्रयासों की बहुत बहुत सराहना की। बैजल, ने कहा कि यह परियोजना तकनीक के बेहतर क्रियान्वयन एवं यातायात नियमों को पालन करने की संस्कृति को बढ़ाएगी। यह प्रणाली मोटरचालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाएगी और यातायात  को सुचारू रूप से चलाने और दुर्घटनाओं को कम करेगी।


आधुनिक तकनीक से युक्त यह स्वचालित प्रणाली वाहन चालकों में अनुशासन को प्रोत्साहित करेगी और यातायात नियमों के अनुपालन को बढ़ावा देगी। इस सिस्टम को धौला कुंआ और सराय काले खां के बीच 14 किलोमीटर के रिंग रोड कॉरीडोर में लगाया गया है। जो गहन यातायात वाले 9 जंक्शन्स को कवर करता है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपनी तरह की पहली परियोजना है। जो सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप देश में सड़क दुर्घटनाओं एवं इनके कारण होने वाली मौतों की संख्या को कम करने में मदद करेगी। नया सिस्टम 3-डी राडार और 100 से अधिक हाई-रेज़ोल्यूशेन कैमरों से युक्त है। जिसके ज़रिए वाहनों तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर पूरी तरह निगरानी रखी जाती है। ये कैमरे यातायात नियमों के उल्लंघन को कैद कर लेते हैं -जैसे लाल बत्ती पार करना; गति सीमा का उल्लंघन, स्टॉप लाईन का उल्लंघन, गलत साईड पर वाहन चलाना या वाहन के पंजीकरण नंबर से संबधित उल्लंघन आदि।


सिस्टम उल्लंघन के आंकड़ों को स्वचालित रूप से एनक्रिप्ट कर नारायणा के नज़दीक टोडापुर में स्थित दिल्ली यातायात पुलिस मुख्यालय के केन्द्रीय सर्वर को भेज देता है। इसके बाद फोटो-प्रमाण के साथ ई-चलान बनाकर SMS/ईमेल/ पोस्ट के ज़रिए उल्लंघनकर्ता को भेजा जाता है। यह सिस्टम, प्रभाविता के मूल्यांकन के लिए डेटा एनालिटिक्स एवं ट्रेंड रिपोर्ट बनाने में भी सक्षम है। यह सिस्टम 24x7 काम करने में सक्षम है और खासतौर पर रात के समय सड़क उपयेगकर्ताओं के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
मारुति सुजुकी ने इस सिस्टम की स्थापना के लिए 16 करोड़ का निवेश किया है। यह हाई-टेक सिस्टम दिल्ली पुलिस की निगरानी में रहेगा जबकि मारुति सुजुकी अपने इम्प्लीमेंटेशेन साझेदारों- डीआईएमटीएस और आबमेटिका- के सहयोग से दो सालों के लिए इसका रखरखाव करेगी।

संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन प्लान बनाना चाहिए : उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू

26 फरवरी 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली। "माइ होम इंडिया" के 13 साल पूरे होने पर विज्ञान भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति श्री वैकेंया नायडू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए।उपराष्ट्रपति ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ कोई एक्शन प्लान बनाना चाहिए कि आतंकवाद को कैसे खत्म किया जा सके और दुनिया में शांति की स्थापना की जा सके।  आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। दुनिया को आगे बढ़ने के लिए शांति चाहिए, इसके बिना प्रगति नहीं हो सकती है।


नार्थ ईस्ट के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद को समर्थन दे रहे हैं। उनको अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए। हम अपने पड़ोसी तो नहीं बदल सकते लेकिन उनका दिमाग बदलने की जरूरत है। "माइ होम इंडिया" के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू ने कहा कि देश की अखंडता के लिए ये माइ होम इंडिया जैसे संगठनों की जरूरत देश को है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुशमन है।


विज्ञान भवन में माय होम इंडिया के 13 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सचिव और माइ होम इंडिया के संरक्षक सुनील देवधर ने कहा कि जब उत्तर पूर्व के लोगों को देश में परेशानी नहीं होगी, तभी देश की अखंडता बेहतर होगी। संगठन ने अपने 13 साल के सफर में उत्तर भारत के 2500 बच्चों को अपने परिवार से मिलाया है। साथ ही देश में विभिन्न हिस्सों में उत्तर पूर्व के लोगों को आने वाली परेशानियों को ये संगठन हल कर रहा है। गैर सरकारी संगठन लोगों के बीच में जाकर काम करती है और लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हैं।


13 साल पहले जब एक छोटी सी टीम के साथ उन्होंने ये संगठन शुरू किया तब उन्हें नहीं पता था कि ये इतना बेहतर काम करेगा। लेकिन आज इस संगठन के 65  शहरों में 1500 से ज्यादा वालियंटर काम कर रहे हैं। संगठन ने फिलहाल हेल्पलाइन के जरिए उत्तर पूर्व के रहने वालों को न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं, बल्कि जो बच्चे अपने मां बाप से बिछड़ गए हैं। उन्हें मिलवाने का काम भी हम कर रहे हैं। अभी तक हमारे इस संगठन ने 20 हज़ार उत्तर पूर्व के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की है।


कार्यक्रम में अथिति के तौर पर शामिल स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्व के हिस्सों में पैदा होने वाले फल और सब्जियों को देश और दुनिया के दूसरे हिस्सों में पहुंचाने के लिए हमने गुवाहाटी से कार्गो फ्लाइट्स शुरू की थी। जोकि काफी सफल हुई हैं। जो फल यहां पैदा हो रहे हैं, उनकी मांग दुबई और सिंगापुर, हांगकांग में बहुत ज्य़ादा है। आगे भी वो नार्थ ईस्ट के उत्पादों को देश और दुनिया में भेजने के लिए नई फ्लाइट्स चलाने की योजना बना रहे हैं।

Sunday, 24 February 2019

"NFIR/URMU" के सानिंध्य में (लोको रनिंग स्टाफ) की नेशनल कॉन्फ्रेंस व संरक्षा सेमिनार कार्यक्रम आयोजन किया।

24 फरवरी 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली: 22 फरवरी 2019 को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन ( NFIR) एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) के आव्हान पर "लोको रनिंग स्टाफ" की नेशनल कॉन्फ्रेंस व संरक्षा सेमिनार में मौजूद देश भर से जुटे लोको पायलट्स,शंटर्स ,सहायक लोको पायलट्स ,लोको निरीक्षकों के बीच पहुंचे।


माननीय  मुख्य अतिथि, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव,जी तथा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी. सिंह,जी पी.सी.पी.ओ. महोदया, पी.सी.एस.ओ. व मंडल रेल प्रबंधक महोदय के साथ दिल्ली मंडल के विभिन्न अधिकारीगणो ने सीधा संवाद किया।


इस अवसर पर मंचासीन
पदाधिकारीगण (NFIR) के अध्यक्ष  गुमान सिंह, महामंत्री डॉ. एम.राघवैया जी, सहायक महामंत्री अशोक कुमार शर्मा , उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन अध्यक्ष सोमनाथ मालिक,जी (NFIR) जॉइंट सेकेट्री व (URMU) महामंत्री बी.सी. शर्मा,जी केन्द्रीय संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम कुमार सोलंकी, D.K चावला, प्रवीन कुमार, हकलाक अहमद, मनोज कुमार, P.S सिसोदिया, दिल्ली मण्डल मंत्री, रमणीक शर्मा, अन्य सभी की उपस्थिति में देश भर से आये लोको रनिंग स्टाफ के सदस्यों द्वारा प्रारंभिक सत्र में उठाये मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए।



(NFIR) के  जनरल सेक्रेटरी डॉ. एम राघवैया जी द्वारा अपने उदबोधन के माध्यम से "लोको रनिंग स्टाफ" के मुख्यतः निम्न ज्वलंत मुद्दों के तुरंत समाधान की मांग प्रमुखता से की गई।


मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष महोदय  विनोद कुमार यादव जी द्वारा कॉन्फ्रेंस में  उठाये सभी मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए लोको रनिंग स्टाफ से ZERO SPAD व पूर्ण सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने का आव्हान किया।


इस अवसर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी अधिकारीगण व पदाधिकारीगण के साथ नवनिर्मित, पी. एन. शर्मा मेमोरियल सभागार का *उदघाटन व स्मारिका का विमोचन* भी किया गया तथा PHD की उपाधि प्राप्त होने पर लोको पायलट विजयबाड़ा डॉ. वी.एस. रामचंद्र जी का शॉल पहना कर  अभिनंदन किया।


कार्यक्रम आयोजक उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) के महामंत्री बी.सी.शर्मा, जी ने उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन दिल्ली मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं रनिंग स्टाफ का भव्य व सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। व कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार सोलंकी,

Friday, 22 February 2019

भारतीय गैस उद्योग के विकास में मौके और चुनौतियां; डेविड कैरोल, प्रेसिडेंट, आईजीयू और सीईओ जीटीआई

23 फरवरी 2019

सीनियर फोटोग्राफर
नरेन्द्र कुमार


नई दिल्ली : 22 फरवरी 2019 :- राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय था, “भारत में प्राकृतिक गैस उद्योग : भारतीय गैस उद्योग में मौके और चुनौतियां”। यह आयोजन पीडीपीयू-जीटीआई भारतीय गैस उद्योग के साथ मिलकर किया गया। इसमें इस क्षेत्र के जाने-माने वक्ताओं ने उद्योग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और उसपर प्रकाश डाला।


यह कार्यशाला 2017 में व्यक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा का परिणाम थी। उस समय उन्होंने कहा था कि भारत में प्राकृतिक गैस के विकास के लिए वे चाहेंगे कि गैस टेक्नालॉजी इंस्टीट्यूट, इलिनोइस और पंडित दीन दयाल उपाध्याय पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू), गांधीनगर के बीच एक गठजोड़ की शुरुआत की जाए। इस सिलसिले में पीडीपीयू ने अप्रैल 2018 में एक ओपन हाउस का आयोजन किया था। इसमें चर्चा का विषय था, “इंडिया टुवार्ड्स गैस बेस्ड इकनोमी” (भारत गैस आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में)। इसमें डेविड कैरोल, प्रेसिडेंट, आईजीयू और सीईओ जीटीआई ने मौजूद लोगों को संबोधित किया था और भारत के प्राकृतिक गैस क्षेत्र के विकास के लिए अपने विचार तथा दृष्टिकोण साझा किए थे। इस कदम को आगे बढ़ाते हुए, पीडीपीयू और जीटीआई ने अब इस कार्यशाला का आयोजन किया है।


इंटरनेशनल गैस यूनियन (आईजीयू) के इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट और सीईओ डेविड कैरॉल ने “प्राकृतिक गैस विकास पर अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य" पर अपने विचार रखे। अपनी प्रस्तुति की शुरुआत उन्होंने 2017 के वर्ल्ड गैस कांफ्रेंस की द्रुत समीक्षा से की और बताया कि दुनिया के हर कोने में और मुख्य रूप से चीन में गैस की मांग काफी बढ़ गई है। यही नहीं, एशियाई स्पॉट बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं। उन्होंने आगे कहा, “2018 के आंकड़े अभी आ रहे हैं पर यह स्पष्ट है कि एशियाई बाजार मांग बढ़ा रहे हैं। और एफएलएनजी प्रील्यूड ने अभी कुछ महीने पहले उत्पादन शुरू किया है तो आपूर्ति पक्ष अच्छा है और अमेरिकी सप्लाई भी बहुत बढ़ गई है। आईईए ने अनुमान लगाया है कि 2040 तक गैस की वार्षिक मांग में 1.6% की वृद्धि होगी। शहरीकरण और शहरी क्षेत्रों में खराब हवा का मामला आबादी के ज्यादातर हिस्से और इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस के विकास को प्रभावित कर रहा है।”


गैस टेक्नालॉजी इंस्टीट्यूट में बिजनेस डेवलपमेंट एंड एजुकेशन के रॉड रिनहोल्म ने अमेरिका में गैस उद्योग के परिदृश्य साझा किए। उन्होंने अमेरिकी प्राकृतिक गैस आपूर्ति श्रृंखला का संक्षिप्त विवरण दिया जहां उन्होंने अमेरिका की स्थिति बदलने पर जोर दिया। इस समय अमेरिका गैस का आयात करता है और यह गैस का निर्यात करने वाला देश बन सकता है। और 2019 के अंत तक इसका लक्ष्य इसके निर्यात का दूना है। उन्होंने कहा, “अमेरिका निरंतर अपने गैस डोमेन में जा रहा है। यह मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बंटा हुआ है – आवासीय, व्यावसायिक और बिजली पैदा करने वाला औद्योगिक गैस।“


डॉ. अनिरबिड सिरकर, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ पेट्रोलियम टेक्नालॉजी, पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी ने विस्तार से मुख्य जानकारी और गैस उद्योग से जुड़े मुद्दे साझा किए जैसा वेब आधारित सर्वे तरीके में हाईलाइट किया गया है। इसे “सर्वे मंकी” कहा जाता है। इस रिपोर्ट में 12 भिन्न गैस कंपनियों के नजरिए पर रोशनी डाली गई। इनमें जीएसपीसी, ओएनजीसी, अडानी गैस जो दो परिप्रेक्ष्य पर आधारित है। इसके अलावा भारतीय गैस उद्योग के लिए मौके और भारतीय गैस उद्योग के विकास की चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। सिरकर ने कहा, “हम अपनी अर्तव्यवस्था को गैस पर आधारित बनाना चाहते हैं। हमारे पास एक महत्वाकांक्षी योजना है जो 6.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की भारी वृद्धि के लिए है। गैस का उपयोग तकरीबन सभी क्षेत्र में होता है वह चाहे पवर हो या सीजीडी या उर्वरक। हालांकि, हमारे देश में जो अहम चुनौतियां हैं वह पूर्वी भारत में पर्याप्त गैस आपूर्ति की चुनौती है जबकि प्राकृतिक गैस की कीमत अभी भी एक चुनौती है।”

प्रोफेसर सुभाष शाह, निदेशक एसपीटी, पीडीपीयू ने कार्यशाला की शुरुआत इसके उद्देश्यों पर एक विचार के साथ की। उन्होंने कहा, "यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृष्टि को सच करने में भूमिका निभाएगी। और देश में गैस की खपत मौजूदा 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग ढाई गुना, लगभग 2.5 गुना यानी 15 प्रतिशत करने की योजना पर काम चल रहा हैं।”

थाना साउथ रोहिणी के स्टाफ ने चोरी की स्कूटी और चाकू सहित अपराधी को धर दबोचा।

07 अगस्त 2022 नरेन्द्र कुमार नई दिल्ली:15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रोहिणी क्षेत्र में सड़क अपराध को रोकने के लिए, एसीपी अर्जुन सिं...